VIDEOS में 122 मौतों वाला हाथरस हादसा: खुले में बिखरी लाशें, अपनों की तलाश में बिलख रहे लोग – Hathras News

हाथरस में भोले बाबा के सत्संग में भगदड़ में हजारों लोग मौजूद थे। हादसे के बाद हाथरस के अस्पताल में लाशें बिखरी हुई हैं।

उत्तर प्रदेश के हाथरस में नारायण साकार हरि भोले बाबा के सत्संग के दौरान मंगलवार को भगदड़ मचने से 122 लोगों की मौत हो गई। इनमें ज्यादातर महिलाएं और बच्चे हैं। 150 से ज्यादा लोग घायल हैं।

.

सत्संग हाथरस से 47 किमी दूर फुलरई गांव में चल रहा था। इसमें 20 हजार से ज्यादा लोग जमा थे। हादसे के बाद घायलों को टैंपो और बसों में हाथरस के अस्पताल लाया गया है। घायलों में कई की हालत गंभीर है, इसलिए मृतकों को संख्या बढ़ने की आशंका जताई जा रही है।

हादसे की वजह?
चश्मदीदों के मुताबिक, सत्संग खत्म होने के बाद लोग बाहर निकलने लगे। हॉल भी छोटा था और गेट भी संकरा था। पहले निकलने के चक्कर में भगदड़ मच गई। लोग एक-दूसरे पर गिर पड़े। ज्यादातर महिलाएं और बच्चे थे।

हादसे और उसके बाद के हालात VIDEOS में देखें…