UP-MP समेत 5 राज्यों में हीटवेव: झांसी 45° तापमान के साथ देश में सबसे गर्म; केरल और गोवा में बारिश का ऑरेंज अलर्ट

  • Hindi News
  • National
  • IMD Weather Heatwave Monsoon Alert Update; Rajasthan MP UP Punjab | Delhi Haryana Jammu Kashmir Temperature

4 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
शुक्रवार को महाराष्ट्र के सोलापुर में काले बादल छाए रहे, मानसून महाराष्ट्र में 6 जून को पहुंच चुका है। - Dainik Bhaskar

शुक्रवार को महाराष्ट्र के सोलापुर में काले बादल छाए रहे, मानसून महाराष्ट्र में 6 जून को पहुंच चुका है।

मानसून केरल और महाराष्ट्र से एंट्री ले चुका है और तटीय इलाकों में बारिश शुरू हो चुकी है। हालांकि उत्तर भारत, मध्य भारत, नॉर्थ वेस्ट में अभी भी झुलसाने वाली गर्मी है। 7 जून को उत्तर प्रदेश के झांसी में देशभर में सबसे ज्यादा टेम्परेचर 45.8°C दर्ज किया गया।

यही हाल राजस्थान, मध्यप्रदेश, हरियाणा, दिल्ली का भी रहा। इन राज्यों के करीब 14 शहरों में पारा 44° से ज्यादा रिकॉर्ड हुआ, जिसके कारण यहां अगले 2 दिन तक हीटवेव की स्थिति बनी रहेगी।

हालांकि मानसून के रविवार 9 जून तक मुंबई पहुंचने की संभावना है। मानसून की बारिश 6 जून को दक्षिणी कोंकण क्षेत्र से एंट्री करके महाराष्ट्र में पहुंची। गोवा में बारिश के चलते अगले चार दिनों तक मछुआरों को समुद्र में न जाने की चेतावनी दी गई है।

उधर, बारिश, बाढ़ और बिजली गिरने से महाराष्ट्र के मराठवाड़ा में हफ्ते भर में 8 लोगों की मौत हो गई। इनमें से 6 की मौत अकेले बिजली गिरने से हुई है। मराठवाड़ा में किसानों के 113 जानवरों की मौत की भी सूचना है। लातूर में तो एक महिला बाढ़ में बह गई। वहीं, नांदेड़ में बारिश की वजह से पशु का बाड़ी गिरने से 70 साल के बुजुर्ग की मौत हो गई।

आगे क्या…

  • मध्यप्रदेश में मानसून 18 जून तक एंट्री ले सकता है। कर्नाटक में 2 जून को और महाराष्ट्र में 6 जून को मानसून की एंट्री हो चुकी है। 8 जून से दोनों राज्यों में भारी बारिश की संभावना है।
  • केरल, तमिलनाडु, रायलसीमा, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, गोवा, महाराष्ट्र, गुजरात, मध्य प्रदेश में कुछ स्थानों पर हल्की से तेज बारिश, बिजली और तेज रफ्तार हवाएं चलने की संभावना है।
  • पंजाब, हरियाणा-चंडीगढ़-दिल्ली, उत्तर प्रदेश, पूर्वी मध्य प्रदेश, पश्चिम बंगाल, बिहार, झारखंड और ओडिशा में अलग-अलग जगहों पर 9 जून को हीटवेव का अलर्ट है।

देशभर से मौसम की तस्वीरें…

पंजाब के जालंधर में भीषण गर्मी में मजदूरों ने मक्के के दानों को सूखने के लिए फैलाया।

पंजाब के जालंधर में भीषण गर्मी में मजदूरों ने मक्के के दानों को सूखने के लिए फैलाया।

श्रीनगर में शुक्रवार को बारिश के बाद लाल चौक पर घूमते लोग।

श्रीनगर में शुक्रवार को बारिश के बाद लाल चौक पर घूमते लोग।

चेन्नई में बारिश और तेज हवा के दौरान स्कूटर पर भींग कर जाते लोग।

चेन्नई में बारिश और तेज हवा के दौरान स्कूटर पर भींग कर जाते लोग।