TMC सांसद अभिषेक बनर्जी की बेटी को रेप की धमकी: ऐसा करने वाले को 10 करोड़ का इनाम; बंगाल बाल-अधिकार संरक्षण आयोग ने नोटिस लिया

  • Hindi News
  • National
  • TMC MP Abhishek Banerjee 11 Yrs Old Daughter Rape Threat In A Video| Kolkata Rape Murder Case

कोलकाता31 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
अभिषेक बनर्जी तृणमूल कांग्रेस में ममता बनर्जी के बाद नंबर 2 माने जाते हैं। वर्तमान में वे डायमंड हार्बर सीट से सांसद हैं। - Dainik Bhaskar

अभिषेक बनर्जी तृणमूल कांग्रेस में ममता बनर्जी के बाद नंबर 2 माने जाते हैं। वर्तमान में वे डायमंड हार्बर सीट से सांसद हैं।

तृणमूल कांग्रेस सांसद और पार्टी में नंबर-2 अभिषेक बनर्जी की 11 साल की बेटी को रेप की धमकी की बात सामने आई है। इसको लेकर पश्चिम बंगाल बाल अधिकार संरक्षण आयोग (WBCPCR) ने खुद नोटिस लिया है।

NDTV के मुताबिक, कोलकाता रेप-मर्डर केस के विरोध में हुए प्रदर्शनों के दौरान सोशल मीडिया पर एक वीडियो आया था। प्रोटेस्ट में आए एक शख्स ने अभिषेक बनर्जी की बेटी को रेप की धमकी दी। शख्स ने सार्वजनिक रूप से ये भी कहा कि इस काम को अंजाम देने वाले को 10 करोड़ का इनाम दिया जाएगा।

8 अगस्त की रात आरजी कर मेडिकल कॉलेज में ट्रेनी डॉक्टर का रेप और मर्डर हुआ था। 9 अगस्त की सुबह मेडिकल कॉलेज के सेमिनार हॉल में लड़की की अर्धनग्न बॉडी मिली थी। घटना को लेकर पूरे देश में डॉक्टर विरोध कर रहे थे। सुप्रीम कोर्ट ने डॉक्टरों को काम पर लौटने की अपील की थी।

आयोग बोला- हिसाब बराबर करने के लिए दुष्कर्म की बात कही जा रही, ये खतरनाक मैसेज

अभिषेक बनर्जी की बेटी को धमकी पर पश्चिम बंगाल बाल अधिकार संरक्षण आयोग ने संज्ञान लिया है।

अभिषेक बनर्जी की बेटी को धमकी पर पश्चिम बंगाल बाल अधिकार संरक्षण आयोग ने संज्ञान लिया है।

WBCPCR ने कहा कि जिस शख्स ने ये अभद्र टिप्पणी की है, उसका इरादा एक नाबालिग लड़की की गरिमा को ठेस पहुंचाना और उसकी सुरक्षा को खतरे में डालना है। पुलिस को POCSO, जुवेनाइल जस्टिस एक्ट और यूएन कन्वेंशन ऑन राइट्स ऑफ अ चाइल्ड के तहत कार्रवाई करनी चाहिए।

WBCPCR ने ये भी कहा कि पूरा राज्य आरजी कर मेडिकल कॉलेज में एक डॉक्टर की दुखद हत्या से दुखी है। इस बीच, हिसाब बराबर करने के लिए एक और दुष्कर्म की मांग करना स्पष्ट रूप से कानून का उल्लंघन है। अगर कड़े कदम नहीं उठाए गए तो समाज में एक खतरनाक मैसेज जा सकता है। इससे केवल एक नाबालिग लड़की नहीं, बल्कि सभी नाबालिग लड़कियां खतरे में पड़ सकती हैं।

डेरेक ओ’ ब्रायन बोले- सारी हदें पार कर दी
TMC के राज्यसभा सांसद डेरेक ओ’ ब्रायन ने कहा कि आप अपनी गंदी चालों से राजनीतिक रूप से लड़िए। आपने ऐसा पहले भी किया है, लेकिन आज तो सारी हदें ही पार कर दी। बच्चों को धमकाना बंद कीजिए। अपने निम्नस्तरीय शब्दों से हमारे राष्ट्रीय महासचिव की बेटी को धमकाने वाले के लिए मेरे पास शब्द नहीं हैं। इसे बंद कीजिए।

ये खबर भी पढ़ें…

कोलकाता रेप-मर्डर केस, आरोपी संजय ने जुर्म कबूला:पॉलीग्राफ टेस्ट में कहा- घटना से पहले शराब पी, रेडलाइट एरिया गया, गर्लफ्रेंड से न्यूड तस्वीरें मांगीं

कोलकाता रेप-मर्डर केस के मुख्य आरोपी संजय रॉय ने पॉलीग्राफ टेस्ट में अपना जुर्म कबूल कर लिया है। संजय ने कहा कि उसने रेप के बाद ट्रेनी डॉक्टर का मर्डर किया था। घटना को अंजाम देने से पहले वो रेड लाइट एरिया गया था। रास्ते में भी एक लड़की को छेड़ा और गर्लफ्रेंड से न्यूड तस्वीरें मांगी थीं।​​​​​​​ पूरी खबर पढ़ें…

खबरें और भी हैं…