TDP का आरोप- जगन ने अपने लिए बनवाया महल: रुशिकोंडा पहाड़ी पर बने लग्जरी रिसोर्ट पर खर्चे 500 करोड़ रुपए; बाथरूम भी एयर कंडीशन्ड

  • Hindi News
  • National
  • Jagan Mohan Reddy Luxurious Resort Palace On Hills Rushikonda Hill Visakhapatnam Tdp

विशाखापट्टनम14 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
TDP का दावा है कि इस लग्जरी रिसोर्ट में महंगा सामान लगाया गया है। हॉल 7 हजार स्क्वायर फीट का है। - Dainik Bhaskar

TDP का दावा है कि इस लग्जरी रिसोर्ट में महंगा सामान लगाया गया है। हॉल 7 हजार स्क्वायर फीट का है।

तेलुगु देशम पार्टी (TDP) ने आंध्र प्रदेश के पूर्व सीएम YSRCP प्रेसिडेंट जगन मोहन रेड्डी पर सार्वजनिक धन के गलत उपयोग का आरोप लगाया है।

TDP का कहना है कि जगन मोहन रेड्डी ने विशाखापट्टनम में समुद्र के किनारे रुशिकोंडा पहाड़ी पर बने लग्जरी रिसोर्ट को अपने निजी उपयोग के लिए बनवाया है। इसमें जनता का 500 करोड़ रुपए खर्च किया है।

TDP के भीमिली विधायक जी श्रीनिवास राव ने NDA डेलिगेशन और पत्रकारों के ग्रुप के साथ रिसोर्ट का दौरा किया था। पार्टी का दावा है कि इस सी फेसिंग रिसोर्ट में बहुत ही महंगी सुविधाएं है। पार्टी के X हैंडल पर रिसोर्ट से जुड़ी डिटेल भी शेयर की गई है।

इसके इंटीरियर डिजाइन में 33 करोड़ रुपए खर्चे गए हैं। 15 लाख रुपए की कीमत वाले 200 झूमर लगाए गए हैं। महंगी कलरफुल लाइट्स लगाई गई हैं। वहीं, TDP के आरोपों को YSRCP ने खारिज करते हुए कहा है कि यह बिल्डिंग सरकार की है। इसे जगन मोहन की निजी संपत्ति बताना घृणास्पद है।

इस रिसोर्ट को टूरिज्म प्रोजेक्टर के तौर पर आंध्र प्रदेश पर्यटन विकास निगम ने बनाया है। इसके लिए केंद्र सरकार से मई 2021 में कोस्टल रेगुलेटरी जोन की मंजूरी ली गई थी।

लग्जरी रिसोर्ट की तस्वीरें…

श्रीनिवास राव के दौरे के बाद TDP का दावा

  • रुशिकोंडा रिसॉर्ट 1 लाख 41 हजार 433 स्क्वायर मीटर में बना है। इसमें 12 बेडरूम हैं। यहां बने बाथरूम में से कुछ का एरिया 480 स्क्वायर फीट तक है।
  • रुशिकोंडा हिल को काटकर यहां पर तीन आलीशान महलनुमा लग्जरी बिल्डिंग बनाई गई हैं। जगन सरकार ने इस पर लगभग 452 करोड़ रुपए में से करीब 407 करोड़ रुपए खर्च किया है।
  • कलिंगा ब्लॉक के पहले फ्लोर के सीटिंग हॉल में 2 लाख रुपए का झूमर लगाया गया है। गैलरी में इम्पोर्डेड संगमरमर लगाया गया है और रिसोर्ट में 200 से ज्यादा झूमर लगे हैं।
  • कलिंगा ब्लॉक में वॉल टू वॉल स्क्रीन वाला होम थिएटर भी है। गजपति और वेंगी ब्लॉकों में भी इसी तरह की व्यवस्था है। सरकार ने रिसोर्ट के इंटीरियर में 33 करोड़ रुपए और लैंड स्कैपिंग में 50 करोड़ रुपए खर्चे हैं।
  • ये प्रोजेक्ट आंध्र प्रदेश टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए है तो 7266 वर्ग मीटर में फैले विशाल मीटिंग हॉल की क्या जरूरत पड़ी। बाथरूम से लेकर पूरे रिसोर्ट में सेंट्रल एयर कंडीशनिंग है।
  • पूरा परिसर सेंट्रल एयर कंडीशनिंग से सुसज्जित था, जिसमें बाथरूम भी शामिल थे। सी फेसिंग डाइनिंग हॉल है। हर बेडरूम में 12 बेड हैं। बाथरूम में स्पा की सुविधाएं शामिल हैं।
  • टीडीपी का आरोप है कि इस प्रोपर्टी को जगन रेड्डी के लिए कैम्प कार्यालय के तौर पर बनाया गया था। निर्माण लागत को छुपाया गया और निर्माण के ठेके जगन के समर्थकों को दिए गए।
  • इस रिसोर्ट के लिए पहाड़ी पर बने ग्रीन रिसॉर्ट को ढहाया गया, जिनसे सरकार को हर साल 8 करोड़ रुपए तक की आय होती थी।
  • जगन सरकार ने रिसोर्ट को लेकर अदालत को गुमराह किया। शुरुआत में राज्य सरकार ने इसे एक स्टार होटल बताया। इसके बाद सीएम कैंप ऑफिस कहा गया और बाद में टूरिज्य प्रोजेक्ट बताया।
  • 95 करोड़ रुपए केवल जमीन को समतल करने पर खर्च किए गए। 21 करोड़ रुपए इलाके को सुंदर बनाने पर खर्च किए गए। निर्माण गतिविधियों को छिपाने के लिए 20 फीट की बैरिकेडिंग लगाई गई थी।
  • इस परियोजना को कोर्ट में चुनौती दी गई थी। हाई कोर्ट की बनाई विशेषज्ञ समिति ने इसमें कई उल्लंघन पाए। इसके बावजूद निर्माण जारी रहा।

TDP के दावे पर पूर्व मंत्री बोले- ये हवेली रेड्डी की नहीं YSRCP नेता और पूर्व उद्योग मंत्री जी. अमरनाथ ने आरोप लगाया कि TDP रिसोर्ट को ऐसे पेश कर रही है जैसे ये हवेली रेड्डी की है। उन्होंने आगे कहा कि यह संपत्ति प्रधानमंत्री, राष्ट्रपति और अन्य गणमान्य व्यक्तियों की मेजबानी के लिए थी, क्योंकि विजाग राजधानी बनने जा रहा था। यह सीएम का कैंप कार्यालय नहीं था।

‘सरकार का आदर्श वाक्य ‘स्टेट फर्स्ट’ होगा। हमें नहीं पता कि हमारी आर्थिक स्थिति क्या है। हम नहीं जानते कि राज्य पर कितना कर्ज है, कहां से पैसा उधार लिया गया और क्या गिरवी रखा गया। हम ‘स्टेट फर्स्ट’ के साथ काम करेंगे और सभी के डेवलपमेंट का टारगेट रखेंगे।’ TDP ने लोकसभा की 25 सीटों में से 16 और विधानसभा की 175 में से 135 सीटें जीती हैं, यानी अब आंध्र की सियासत और डेवलपमेंट की चाबी चंद्रबाबू नायडू के पास लौट आई है। पूरी खबर पढ़ें…

चंद्रबाबू परिवार की संपत्ति 5 दिन में ₹858 करोड़ बढ़ी, 35.71% हिस्सेदारी वाले हेरिटेज फूड्स के शेयर 55% चढ़े​​​​​

चंद्रबाबू नायडू परिवार की संपत्ति पिछले 5 दिनों में ही 858 करोड़ रुपए बढ़ी है। मीडिया रिर्पोट्स के अनुसार हेरिटेज फूड्स के शेयरों में इस दौरान 55% का उछाल आने से ऐसा हुआ है। हेरिटेज फूड्स के प्रमोटर पार्टी प्रमुख चंद्र बाबू नायडू के बेटे नारा लोकेश हैं। चंद्रबाबू नायडू 12 जून को आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। पूरी खबर पढ़ें…

खबरें और भी हैं…