PM का भारत छोड़ो आंदोलन दिवस पर वीडियो मैसेज: कहा- वंशवाद और तुष्टिकरण भारत छोड़ो; महात्मा गांधी के परपोते को पुलिस ने हिरासत में लिया

  • Hindi News
  • National
  • PM Narendra Modi Meri Mati Mera Desh Abhiyan Update | Panch Pran Shapath

नई दिल्ली15 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो मैसेज के जरिए भारत छोड़ो आंदोलन में भाग लेने वाले स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धांजलि दी। - Dainik Bhaskar

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो मैसेज के जरिए भारत छोड़ो आंदोलन में भाग लेने वाले स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धांजलि दी।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 9 अगस्त को भारत छोड़ो आंदोलन दिवस के मौके पर वीडियो मैसेज जारी किया। इसमें उन्होंने भारत छोड़ो आंदोलन में भाग लेने वाले स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा कि गांधीजी के नेतृत्व में इस आंदोलन ने भारत को आजाद कराने में अहम भूमिका निभाई थी।

प्रधानमंत्री ने आगे कहा कि देश के विकास में कुछ बुराइयां रुकावट बन रही हैं। इसलिए आज भारत एक स्वर में कह रहा है कि भ्रष्टाचार भारत छोड़ो, वंशवाद भारत छोड़ो और तुष्टिकरण भारत छोड़ो।

उधर, महात्मा गांधी के परपोते तुषार गांधी ने आरोप लगाया है कि भारत छोड़ो आंदोलन दिवस मनाने के लिए अगस्त क्रांति मैदान जाते समय उन्हें पुलिस ने हिरासत में लिया गया।

ढाई घंटे बाद उन्हें सांता क्रूज पुलिस स्टेशन से जाने की परमिशन मिली। उन्होंने ट्वीट कर बताया कि वे अगस्त क्रांति मैदान जा रहे हैं।

तुषार गांधी ने ट्वीट कर मामले की जानकारी दी।

तुषार गांधी ने ट्वीट कर मामले की जानकारी दी।

आज से शुरू होगा मेरी माटी- मेरा देश अभियान
केंद्र सरकार इस साल स्वतंत्रता दिवस मेरी माटी-मेरा देश अभियान के साथ मनाने जा रही है। इस अभियान की शुरुआत आज यानी 9 अगस्त से होगी। इस अभियान के तहत अमृत कलश यात्रा निकाली जाएगी। इसमें देशभर के गांवों से 7500 कलशों में मिट्टी दिल्ली लाई जाएगी।

यात्रा में देश के अलग-अलग हिस्सों से पौधे भी लाए जाएंगे। इस मिट्टी और पौधों से नेशनल वॉर मेमोरियल के पास अमृत वाटिका बनाई जाएगी। PM मोदी ने मन की बात कार्यक्रम में इस अभियान की घोषणा की थी।

2022 में सरकार ने स्वतंत्रता दिवस पर 13-15 अगस्त के बीच हर घर तिरंगा अभियान चलाया था।

2022 में सरकार ने स्वतंत्रता दिवस पर 13-15 अगस्त के बीच हर घर तिरंगा अभियान चलाया था।

देश के शहीदों के सम्मान में अभियान का आयोजन
पीएम ने अपने रेडियो कार्यक्रम के दौरान इस अभियान का मकसद बताया था। उन्होंने कहा था कि इसका मकसद देश के लिए अपनी जान गंवाने वाले जवानों का सम्मान करना है। न्यूज एजेंसी PTI के मुताबिक, वीर शहीदों की याद में देश की लाखों ग्राम पंचायतों में उनके नाम लिखे विशेष पत्थर लगाए जाएंगे।

इन्हें जल निकायों, पंचायत कार्यालयों और स्कूलों के पास लगाया जाएगा। इसमें प्रधानमंत्री मोदी का एक संदेश (कोट) भी लिखा होगा।

पीएम ने कहा था- इससे हमें अपने कर्तव्यों का एहसास होगा
पीएम ने कहा था कि इस अभियान से हमें अपने कर्तव्यों का एहसास होगा। हमें देश की आजादी के लिए किए गए बलिदानों और स्वतंत्रता के मूल्य का एहसास होगा। इसलिए, हर देशवासी को इस अभियान में शामिल होना चाहिए।

आजादी के अमृत महोत्सव को समापन होगा
केंद्रीय संस्कृति सचिव गोविंद मोहन के मुताबिक, यह अभियान अपने समापन के साथ आजादी के 75 साल के दो साल के जश्न आजादी का अमृत महोत्सव का भी समापन करेगा।

पिछले साल सरकार ने स्वतंत्रता दिवस पर 13-15 अगस्त के बीच हर घर तिरंगा अभियान चलाया था। इसके तहत पीएम मोदी ने आजादी के 75 साल पूरे होने के मौके पर लोगों से घर की छत पर तिरंगा फहराने की अपील की थी।

खबरें और भी हैं…