NEET पेपर लीक; मेडिकल छात्रा को CBI ने किया गिरफ्तार: RIMS के डॉक्टर बोले- पेपर लीक के खुलासे के बाद से ही सहमी रहती थी – Ranchi News

रिम्स रांची से हिरासत में ली गई स्टूडेंट एमबीबीएस फर्स्ट ईयर की है। वह रिम्स के होस्टल में रहती है।

NEET UG पेपर लीक मामले में सीबीआई ने रिम्स की एमबीबीएस फर्स्ट ईयर की स्टूडेंट को गिरफ्तार कर लिया है। वो गर्ल्स हॉस्टल 3 में रहती है। सीबीआई की टीम ने गुरुवार को पूछताछ के लिए बुलाया था, लेकिन वो नहीं आई।

.

इसके बाद सीबीआई की टीम रिम्स पहुंची और उसे अपने साथ ले गई। रिम्स के एक डॉक्टर के मुताबिक पेपर लीक की बात सामने आने के बाद से ही सहमी रहती है। वो अपने साथियों से भी ज्यादा बात नहीं करती थी। इससे पहले बुधवार को भी सीबीआई ने पटना एम्स के चार स्टूडेंट को गिरफ्तार किया था।

गिरफ्तार छात्रों में सीवान के चंदन सिंह, पटना के कुमार शानू, धनबाद के राहुल आनंद और अररिया के करण जैन हैं। वहीं गुरुवार को कोर्ट ने इन छात्रों के अलावा 1 बिचौलिए सुरेंद्र को रिमांड पर सीबीआई को सौंप दिया।

गिरफ्तार सुरेंद्र परीक्षा माफिया और एम्स के छात्रों के बीच मिडिल मैन है। सुरेंद्र के संपर्क में ही ये चाराें छात्र थे। जब सीबीआई पूछताछ करने लगी ताे शुरु में चाराें ने बरगलाया। लेकिन जब सीबीआई ने वैज्ञानिक साक्ष्य दिखाकर पूछताछ शुरू की ताे सबने जुर्म कबूल कर लिया।

इन चारों छात्रों का निलंबन तय माना जा रहा है। एम्स निदेशक डॉ. जीके पाल ने बताया कि शुक्रवार काे इस मामले काे लेकर प्रशासकीय बैठक हाेने वाली है। इंटरनल जांच के लिए कमेटी बना दी गई है।

रॉकी की गिरफ्तारी के बाद एक्शन में CBI
NEET पेपर लीक मामले में CBI ने गुरुवार को रॉकी उर्फ राकेश को बिहार से गिरफ्तार किया था। CBI के सूत्रों के मुताबिक, रॉकी ने ही NEET का पेपर लीक होने के बाद उसे हल कराकर एक आरोपी चिंटू के मोबाइल पर भेजा था। केंद्रीय जांच एजेंसी ने सुबह रॉकी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने उसे 10 दिन की रिमांड पर CBI को सौंप दिया। रॉकी की गिरफ्तारी के बाद से CBI ने एक्शन का दायरा बढ़ा दिया है।

रॉकी की गिरफ्तारी के बाद

रॉकी की गिरफ्तारी के बाद

मास्टरमाइंड संजीव मुखिया तक पहुंचने में जुटी सीबीआई

बिहार में पेपर लीक का मुख्य सरगना संजीव मुखिया है। यह नालंदा जिले के नगरनौसा का रहने वाला है। मामला सामने आने के बाद से ही यह फरार है। माना जा रहा है कि गिरफ्तार रॉकी फरार संजीव मुखिया का बेहद खास है। संजीव अबतक सीबीआई की पहुंच से दूर है। सीबीआई की टीम लगातार संजीव के ठिकाने तक पहुंचने में जुटी है।

यह पटना का प्ले एंड लर्न स्कूल है। यहीं 20-25 कैंडिडेट्स को पेपर के उत्तर रटवाए गए थे।

यह पटना का प्ले एंड लर्न स्कूल है। यहीं 20-25 कैंडिडेट्स को पेपर के उत्तर रटवाए गए थे।

इसे भी पढ़िए

NEET पेपर लीक- पटना AIIMS के 4 स्टूडेंट गिरफ्तार:कोर्ट ने 4 दिनों की CBI रिमांड पर भेजा; तीन थर्ड, एक सेकेंड ईयर का छात्र

NEET UG पेपर लीक मामले मे सीबीआई ने बुधवार काे पटना AIIMS के चार मेडिकल स्टूडेंट को गिरफ्तार किया है। ​​​​सीबीआई टीम सभी से पूछताछ की। इसके बाद न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम श्रेणी धनंजय पांडेय के कोर्ट में पेश किया। यहां से सभी को CBI की रिमांड पर भेज दिया है। गिरफ्तार मेडिकल छात्रों में चंदन सिंह, राहुल कुमार और करण जैन हैं, जो 2021 बैच के हैं। वहीं, कुमार शानू 2022 बैच का है। इनके रूम काे भी सीबीआई ने सील कर दिया है। पूरी खबर यहां पढ़ें

SC का आदेश-NEET रिजल्ट सिटी और सेंटर वाइज जारी हो:NTA शनिवार दोपहर 12 बजे तक वेबसाइट पर अपलोड करे; अगली सुनवाई 22 जुलाई को

NEET UG परीक्षा रद्द होगी या नहीं, इस पर सुप्रीम कोर्ट में गुरुवार को भी फैसला नहीं हो सका। कैंडिडेट्स को अभी और इंतजार करना होगा। आज भी 4 घंटे सुनवाई चली। इस दौरान अदालत ने NTA को निर्देश दिया कि वह सभी कैंडिडेट्स के रिजल्ट शनिवार दोपहर 12 बजे तक वेबसाइट पर अपलोड करे। रिजल्ट सेंटरवाइज और सिटीवाइज होना चाहिए। पूरी खबर यहां पढ़ें