NEET पेपर लीक में ओएसिस स्कूल प्रिंसिपल सहित 3 गिरफ्तार: झारखंड से बिहार ला रही CBI; राहुल बोले- हम संसद में युवाओं की आवाज बनेंगे

1 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक
NEET पेपर लीक को लेकर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री की पीएम मोदी को चिट्ठी। - Dainik Bhaskar

NEET पेपर लीक को लेकर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री की पीएम मोदी को चिट्ठी।

NEET पेपर लीक माामले में CBI ने झारखंड के हजारीबाग से तीन लोगों को गिरफ्तार किया। ओएसिस स्कूल के प्रिंसिपल एहसान उल हक, वाइस प्रिंसिपल इम्तियाज और पत्रकार जमालुद्दीन को गिरफ्तार किया गया है। एजेंसी तीनों को झारखंड से बिहार ला रही है। इसी केस में 27 जून को बिहार के पटना से एजेंसी ने 2 लोगों को अरेस्ट किया था।

एहसान उल हक समेत 3 लोगों से CBI ने शुक्रवार को दिनभर पूछताछ की। उन्हें स्पॉट पर ले जाकर टीम सबूत पुख्ता करेगी।

CBI और पुलिस सूत्रों के मुताबिक, 3 मई को NEET के क्वेश्चन पेपर कूरियर एजेंसी ब्लू डार्ट के हजारीबाग नूतन नगर सेंटर से बैंक ले जाने की बजाय पहले ओएसिस स्कूल लाए गए। इसके बाद यहां से बैंक भेजे गए। संदेह है कि क्वेश्चन पेपर का पैकेट स्कूल में ही खोला गया।

इससे पहले NEET मामले में शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा – ‘सरकार NEET पर जवाब देने के लिए तैयार है। हम चर्चा से भाग नहीं रहे। सरकार पूरी प्रतिबद्धता से मामले की जांच करवा रही है। दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा।’

वहीं, NTA में सुधार के लिए बनी हाई लेवल कमेटी ने 27 जून से 7 जुलाई के बीच स्टूडेंट्स और पेरेंट्स से सुझाव मांगे हैं। टीचर्स और इंस्टीट्यूट्स भी अपने सुझाव दे सकते हैं। NTA की मॉनिटरिंग के लिए शिक्षा मंत्रालय ने 22 जून को कमेटी का गठन किया था। ISRO के पूर्व अध्यक्ष डॉ. के. राधाकृष्णन कमेटी के अध्यक्ष हैं।

राहुल गांधी बोले- NEET पर प्यार से बात करें PM मोदी
राहुल गांधी ने शुक्रवार, 28 जून को संसद भवन के बाहर NEET मुद्दे पर बात की। उन्होंने कहा कि युवाओं के ये नहीं मालूम कि उनके साथ क्या होने वाला है। उनके लिए संसद में बहस होनी चाहिए। फिलहाल, लोकसभा को सोमवार 1 जुलाई तक के लिए स्थगित कर दिया गया है।

NEET पर ममता ने PM को लिखी चिट्ठी
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने NEET एग्जाम को रद्द करने लेकर प्रधानमंत्री मोदी को चिट्ठी लिखी है। उन्होंने मेडिकल एंट्रेंस के लिए पुरानी व्यवस्था बहाल करने की मांग की है। दरअसल, 2017 से पहले मेडिकल एंट्रेंस के लिए स्टेट लेवल पर एंट्रेंस एग्जाम कराया जाता था।

ममता बनर्जी ने कहा कि राज्य सरकारें एक मेडिकल स्टूडेंट की पढ़ाई और एंट्रेंस एग्जाम पर लगभग 50 लाख रुपए तक खर्च करती हैं।

ममता बनर्जी ने कहा कि राज्य सरकारें एक मेडिकल स्टूडेंट की पढ़ाई और एंट्रेंस एग्जाम पर लगभग 50 लाख रुपए तक खर्च करती हैं।

NEET पर ममता की चिट्ठी की खास बातें :

  • नेशनल लेवल पर होने वाले NEET की बजाय स्टेट लेवल पर एंट्रेंस एग्जाम हो।
  • NEET में पेपर लीक, रिश्वतखोरी और ग्रेस मार्क्स की जांच हो।
  • राज्य स्तर पर सरकार को एग्जाम कंडक्ट करने की छूट दी जाए।

दिल्ली पुलिस ने NSUI के खिलाफ दर्ज किया केस
दिल्ली पुलिस ने इंडियन नेशनल कांग्रेस के स्टूडेंट्स विंग – NSUI के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। दरअसल, NSUI ने 27 जून को दिल्ली में NTA के हेड ऑफिस के बाहर NEET पेपर रद्द करने और रीएग्जाम को लेकर विरोध प्रदर्शन किया था। इस दौरान NSUI के कार्यकर्ता NTA के ऑफिस में घुसे और ताला लगाने की कोशिश की।

NSUI के राष्ट्रीय अध्यक्ष वरुण चौधरी ने दैनिक भास्कर से कहा – हम करीब 200 स्टूडेंट्स के साथ NTA के दफ्तर के बाहर प्रदर्शन करने गए थे। हमने ऑफिस में अंदर घुसकर ताला लगा दिया। जो काम सरकार को करना चाहिए था, वो हमने कर दिया। अब हम देश के अलग-अलग शहरों में यही करेंगे।

एक दिन पहले दिल्ली में NTA ऑफिस के बाहर हुए प्रदर्शन की तस्वीरें..

NSUI के 200 से ज्यादा कार्यकर्ता NTA दफ्तर के अंदर घुस गए।

NSUI के 200 से ज्यादा कार्यकर्ता NTA दफ्तर के अंदर घुस गए।

दिल्ली में संसद भवन का घेराव करने पहुंचे इंडियन यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं पर दिल्ली पुलिस ने लाठीचार्ज किया।

दिल्ली में संसद भवन का घेराव करने पहुंचे इंडियन यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं पर दिल्ली पुलिस ने लाठीचार्ज किया।

प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस के कई कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया।

प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस के कई कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया।

इंडियन यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ता भी इस प्रदर्शन में शामिल थे।

इंडियन यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ता भी इस प्रदर्शन में शामिल थे।

देश में NEET मामले में अब तक हुई गिरफ्तारी पर एक नजर..

बिहार : NEET पेपर लीक केस में CBI की पहली गिरफ्तारी, पटना से मनीष प्रकाश और आशुतोष अरेस्ट
NEET पेपर लीक मामले में CBI ने 27 जून को मनीष प्रकाश और आशुतोष को पटना से गिरफ्तार किया। इन दोनों ने ही पटना के प्ले एंड लर्न स्कूल को रात भर के लिए बुक कराया था। इसी स्कूल में 20 से ज्यादा कैंडिडेट्स को इकट्ठा करके आंसर रटवाए गए थे। यहीं जली बुकलेट के टुकड़े भी मिले थे।

CBI पिछले दो दिन से 11 लोगों से पूछताछ कर रही है। CBI ने बिहार पुलिस की आर्थिक अपराध इकाई (EOU) से 26 जून को यह केस अपने हाथ में लिया था। अब तक 5 राज्यों में पुलिस ने 27 गिरफ्तारियां की हैं। पूरी खबर पढ़ें

गुजरात: CBI ने गोधरा में दर्ज की FIR, पुलिस ने सौंपे 1000 पेज के सबूत
गुजरात के गोधरा में भी NEET पेपर लीक मामले में CBI ने जांच शुरू कर दी है। गुजरात पुलिस ने मामले में अज्ञात लोगों के खिलाफ FIR दर्ज की है। गोधरा पुलिस पेपर लीक और 27 कैंडिडेट्स को एग्जाम में पास करने के लिए लिए 10-10 लाख रुपए लेने के आरोप में 5 लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है।

लोकल पुलिस ने जांच के सबूत CBI को हैंडओवर कर दिए हैं। इसमें 1 हजार पेज के डॉक्यूमेंट्स, मोबाइल फोन, डिजिटल रिकॉर्ड, प्री एग्जाम मीटिंग के सबूत और स्टूडेंट्स के बीच 2.3 करोड़ रुपए के लेनदेन का रिकॉर्ड शामिल है। वहीं, पुलिस ने जय जलराम स्कूल से 7 लाख रुपए कैश भी बरामद किया है।

उत्तर प्रदेश: NEET पेपर लीक से जुड़ा विधायक का नाम, 5 पेपर लीक मामलों में संदिग्ध
NEET पेपर लीक मामले में उत्तर प्रदेश से भारतीय समाजवादी पार्टी (BSP) के विधायक बेदिराम सिंह का नाम भी जुड़ गया है। दरअसल, पेपर लीक गैंग के मास्टरमाइंड बिजेंद्र गुप्ता ने एक वीडियो में बेदीराम को अपना गुरु बताया है। उसने दावा किया है कि पेपर लीक के असली मास्टरमाइंड बेदीराम हैं।

दरअसल, CPMT पेपर लीक समेत पेपर लीक से जुड़े कई आरोपों में बिजेंद्र गुप्ता का नाम शामिल है। वहीं, विधायक बेदीराम सिंह पर आरोप है कि 2006 में रेलवे ग्रुप डी, 2007 में रेलवे भर्ती, 2009 में UP STF रेलवे भर्ती परीक्षा, 2011 में छत्तीसगढ़ PMT और दिल्ली यूनिवर्सिटी MET के पेपर लीक होने में उनका हाथ है।

पश्चिम बंगाल: कोलकाता में मेडिकल सीट के बदले वसूले 12 लाख रुपए
कोलकाता में NEET UG एग्जाम में मेरिट लिस्ट में पैसों के बदले किसी कैंडिडेट का नाम जोड़ने का मामला सामने आया था। आरोपी ने स्टूडेंट के पेरेंट्स से मेरिट लिस्ट में नाम जोड़ने और कॉलेज में मेडिकल सीट देने के लिए 5 से 12 लाख रुपए तक की रकम वसूली है। पश्चिम बंगाल पुलिस ने आरोपी को 25 जून को गिरफ्तार किया था।

NEET परीक्षा पर स्‍टूडेंट्स ने कीं 2 बड़ी शिकायतें
अब तक NEET UG एग्जाम में खास तौर पर दो गड़बड़ियों को लेकर सुप्रीम कोर्ट में याचिकाएं दायर की गईं। देश के 7 हाईकोर्ट में भी याचिकाएं दायर की गई थीं। हालांकि, सुप्रीम कोर्ट ने 20 जून को राजस्थान, बॉम्बे और कलकत्ता हाईकोर्ट में NEET मामले में लगी याचिकाओं को क्लब कर दिया। अब इन सभी मामलों की सुनवाई 8 जुलाई को सुप्रीम कोर्ट में होगी।

देशभर में प्रदर्शन के बाद NTA ने 8 जून को प्रेस कॉन्फ्रेंस की और 1563 कैंडिडेट्स के लिए 23 जून को रीएग्जाम कंडक्ट किया। NTA की मॉनिटरिंग के लिए हाई लेवल कमेटी बनाई गई। केंद्र सरकार ने पेपर लीक की जांच CBI को सौंप दी है।

  • पहली शिकायत : परीक्षा में कई स्‍टूडेंट्स को ग्रेस मार्क्‍स दिए गए, जिसकी वजह से 67 स्‍टूडेंट्स AIR 1 के साथ टॉपर बन गए।
  • दूसरी शिकायत : पेपर लीक होने के आरोप के साथ पेपर कैंसिल कर रीएग्जाम की मांग की गई।

NEET विवाद से जुड़ी ये अहम खबरें भी पढ़ें…

एमपी में पेपर लीक पर 10 साल सजा,1 करोड़ जुर्माना:सभी तरह की गड़​बड़ियां गैर जमानती; ड्राफ्ट तैयार, अध्यादेश से लागू हो सकता है एक्ट

मध्य प्रदेश में किसी भी परीक्षा में पेपर लीक रोकने के लिए सरकार सख्त कानून लाने जा रही है। इसका अध्यादेश लागू हो सकता है। इसमें परीक्षा केंद्र, सर्विस प्रोवाइडर कंपनी या कोई व्यक्ति जो पेपर लीक या किसी गड़बड़ी में शामिल पाया जाता है तो उसकी सीधे जवाबदारी तय होगी। इसमें एक करोड़ रुपए तक का जुर्माना और दस साल तक की सजा हो सकती है। पूरी खबर पढ़ें

NEET में डमी कैंडिडेट बना जोधपुर एम्स का स्टूडेंट:यूपी के डॉक्टर के बेटे की जगह बिहार एग्जाम देने गया था; स्कूल ने माफीनामा लेकर छोड़ा

NEET एग्जाम में फर्जी कैंडिडेट बनकर एग्जाम सेंटर पर पहुंचने वाले जोधपुर एम्स के MBBS स्टूडेंट हुक्माराम गोदारा को लेकर बड़ा खुलासा हुआ है। वह प्रयागराज (UP) के एक मशहूर डॉक्टर RK पांडे के बेटे राज पांडे की जगह बिहार के सेंटर पर एग्जाम देने बैठा था। इसके लिए उसे 4 लाख रुपए मिलने थे। सेंटर पर बायोमेट्रिक जांच के दौरान पकड़ा गया था।

पूरी खबर पढ़ें

NEET में 1563 कैंडिडेट्स को ग्रेस मार्क्‍स क्‍यों:6 सेंटर्स पर बच्‍चे 3 हजार, शिकायतकर्ता 20 हजार; फिर NTA ने कैसे तय किया 1563 का नंबर

NTA ने 13 जून को सुप्रीम कोर्ट में कहा था कि रिजल्‍ट में जिन 1563 कैंडिडेट्स को ग्रेस मार्क्‍स दिए गए हैं, उनके मार्क्‍स कैंसिल होंगे और इन्‍हें रीएग्‍जाम का ऑप्‍शन दिया जाएगा। खास बात ये है कि NTA ने कोर्ट को इस बात का कोई सबूत नहीं दिया कि क्यों 1563 कैंडिडेट्स को ही ग्रेस मार्क्‍स दिए गए हैं। ये सवाल अभी भी बरकरार है कि NTA ने ग्रेस मार्क्‍स देने के लिए 1563 कैंडिडेट्स का चुनाव कैसे किया।
पूरी खबर पढ़ें…

नई सरकारी नौकरियों के अपडेट्स यहां पढ़ें
आज के दिन का करेंट अफेयर्स यहां पढ़ें
शिक्षा और करियर से जुड़ी और खबरें यहां पढ़ें

खबरें और भी हैं…