MP-राजस्थान समेत उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड: पंजाब-हरियाणा में कोल्ड वेव का अलर्ट; 16 राज्यों में घना कोहरा, कई फ्लाइट्स-ट्रेनें लेट

नई दिल्ली22 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
घने कोहरे के चलते देश के कई शहरों में विजिबिलिटी घटी। बिहार के पटना में विजिबिलिटी 200 मीटिर रिकॉर्ड की गई। पटना एयरपोर्ट पर फ्लाइट्स भी प्रभावित हुईं। - Dainik Bhaskar

घने कोहरे के चलते देश के कई शहरों में विजिबिलिटी घटी। बिहार के पटना में विजिबिलिटी 200 मीटिर रिकॉर्ड की गई। पटना एयरपोर्ट पर फ्लाइट्स भी प्रभावित हुईं।

MP-राजस्थान समेत उत्तर भारत के राज्यों में कड़ाके की ठंड कम नहीं हो रही है। सर्द हवाओं का असर लगातार बना हुआ है। कल का दिन (21 जनवरी) भोपाल में सीजन का सबसे ठंडा दिन था। यहां पारा 7.4º रिकॉर्ड किया गया। वहीं, राजस्थान के दौसा और बिहार के बांका में भी तापमान 6º तक गिरा। इससे आज (22 जनवरी) की दिन की शुरुआत ठिठुरन भरी हुई।

मौसम विभाग ने पंजाब, हरियाणा में आज कोल्ड वेव का अलर्ट जारी किया है। मध्य प्रदेश, राजस्थान और उत्तर प्रदेश में सीवियर कोल्ड और बिहार-दिल्ली कोल्ड डे की चेतावनी जारी की गई है। वहीं, उत्तराखंड के कुछ इलाकों में बर्फ की परत भी देखने को मिल सकती है।

इसके अलावा दक्षिण भारत को छोड़कर लगभग सभी जगह घना कोहरा देखने को मिला। पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, बिहार, दिल्ली, राजस्थान, मध्य प्रदेश, उत्तराखंड, जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, पश्चिम बंगाल, ओडिशा और नॉर्थ ईस्ट के 4 राज्यों में कोहरे के कारण विजिबिलिटी पर फर्क पड़ा है। आज सुबह उत्तर प्रदेश के वाराणसी और बिहार के गया में 25 मीटर से ज्यादा दूर देखना बेहद मुश्किल हो रहा था। वहीं, दिल्ली में कोहरे के कारण फ्लाइट्स और ट्रेनों का लेट होने का सिलसिला भी जारी रहा।

दक्षिण भारत के राज्यों में फिलहाल न कोल्ड वेव और न ही कोहरे की स्थिति देखने को मिल रही हैं। हालांकि, कुछ राज्यों में बारिश का अलर्ट जरूर जारी किया गया है। कर्नाटक, केरल, तमिलनाडु और लक्षद्वीप में आज हल्की बरसात हो सकती है। इसके अलावा महाराष्ट्र, ओडिशा, छत्तीसगढ़ में भी बारिश की संभावना जताई गई है।

आगे कैसा रहेगा मौसम

  1. सर्दी: भारतीय मौसम विभाग और प्राइवेट वेदर एजेंसी स्काईमेट के मुताबिक, अगले 24 घंटे के दौरान उत्तर भारत और मध्य भारत के राज्यों में ठंड का असर बरकरार रहेगा। पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तरी राजस्थान, उत्तरी मध्य प्रदेश और उत्तराखंड के कुछ हिस्सों में शीत लहर से लेकर सीवियर शीत लहर की स्थिति बन सकती है।
  2. कोहरा: स्काईमेट के मुताबिक, कोहरे और विजिबिलिटी की स्थिति भी देश के बड़े राज्यों में बरकरार रहेगी। पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश और राजस्थान में कल (23 जनवरी) के लिए घने कोहरे का अलर्ट जारी किया है।
  3. बारिश: अगले 24 घंटे में मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, ओडिशा, महाराष्ट्र के विदर्भ, पश्चिम बंगाल और केरल में हल्की बारिश हो सकती है।

अब तस्वीरों के जरिए जानिए राज्यों में मौसम का हाल…

मध्य प्रदेश: 16 जिलों में कोल्ड-डे का अलर्ट, उत्तरी हवाओं से कंपकंपा रहा MP

उत्तरी हवाओं से मध्यप्रदेश कंपकंपा रहा है। ग्वालियर, दतिया, रीवा, टीकमगढ़, छतरपुर, भिंड समेत प्रदेश के पूर्वी हिस्से में ज्यादा ठंड है। यहां उत्तरी हवाएं सीधे आ रही हैं। रविवार को इन जिलों में कोल्ड-डे (ठंडा दिन) की स्थिति रही। वहीं, 35 जिलों में मध्यम से घना कोहरा रहा। पूरी खबर पढ़ें…

राजस्थान: मुंबई-दिल्ली की 3 फ्लाइट्स डायवर्ट, वाराणसी में इस सीजन का सबसे ज्यादा कोहरा

वाराणसी में सोमवार को इस ठंड के सीजन का सबसे घना कोहरा छाया हुआ है। विजिबिलिटी के कारण सड़क पर 20 मीटर दूर दिखना भी मुश्किल हो रहा है। सड़कों और घाटों पर सन्नाटा पसरा हुआ है। मौसम विज्ञान विभाग के अलर्ट जारी करते हुए बताया कि आज वाराणसी वेरी डेंस फॉग वाली कंडीशन होगी। पूरी खबर पढ़ें…

बिहार: 19 जिलों में शीतलहर और घने कोहरे का अलर्ट​​​​​​​, पटना में 6 डिग्री के करीब लुढ़का पारा​​​​​​​

वाराणसी में सोमवार को इस ठंड के सीजन का सबसे घना कोहरा छाया हुआ है। विजिबिलिटी के कारण सड़क पर 20 मीटर दूर दिखना भी मुश्किल हो रहा है। सड़कों और घाटों पर सन्नाटा पसरा हुआ है।​​​​​​​ कुछ हिस्सों में शीतलहर भी दर्ज की गई। मौसम विभाग के मुताबिक अगले एक हफ्ते तक इसी तरीके से ठंड सताएगी। पूरी खबर पढ़ें…

पंजाब- हरियाणा​​​ : धुंध का रेड अलर्ट जारी, चंडीगढ़ में भी कोहरे-कोल्ड वेव की चेतावनी​​​​​​​

हरियाणा और पंजाब में धुंध और कोल्ड वेव का रेड अलर्ट जारी किया गया है। ज्यादा ठंड के चलते हिमाचल के ऊना में स्कूलों के टाइम में बदलाव किया गया है। अब स्कूल सुबह 10 से दोपहर 3 बजे तक खुलेंगे। यह आदेश 31 जनवरी 2024 तक लागू रहेंगे। चंडीगढ़ में भी सुबह घने कोहरे की चेतावनी जारी की गई है। पूरी खबर पढ़ें…

मौसम विभाग की एडवाइजरी- ड्राइविंग में सावधानी रखें

  • ट्रैफिक – कोहरा होने पर गाड़ी चलाते समय या किसी ट्रांसपोर्ट के जरिए ट्रैवल करते समय सावधानी रखें। ड्राइविंग धीरे करें और फॉग लाइट का इस्तेमाल करें। ट्रैवल शेड्यूल के लिए एयरलाइंस, रेलवे और स्टेट ट्रांसपोर्ट के संपर्क में रहें। एयरलाइंस कंपनियों ने यात्रियों से कहा है कि वे एयरपोर्ट रवाना होने से पहले उड़ानों की स्थिति चेक कर लें।
  • हेल्थ – जब तक इमरजेंसी न हो, तब तक बाहर निकलने से बचें और चेहरे को ढंक कर रखें। अस्थमा, ब्रोंकाइटिस से पीड़ित लोग लंबे समय तक घने कोहरे में रहने से बचें। इससे सांस से जुड़ी परेशानी बढ़ सकती है।

खबरें और भी हैं…