Jharkhand: प्रदेश की तीन लोकसभा सीटों पर हुए मतदान, 67.95 प्रतिशत हुई वोटिंग, 52 उम्मीदवारों की किस्मत पर दांव

Jharkhand Lok Sabha Election three seats 67.95 pc voting

evm vote voting new
– फोटो : istock

लोकसभा के अंतिम चरण के दौरान आज देश की 58 सीटों पर मतदान हुआ। आज झारखंड की भी तीन लोकसभा सीटों पर चुनाव हुए। तीनों लोकसभा क्षेत्र- दुमका, राजमहल और गोड्डा में 67.95 प्रतिशत मतदान हुआ। सुबह सात बजे से तीनों क्षेत्रों में मतदान शुरू हो गया था, जो शाम पांच बजे तक चला। 

अधिकारी की मानें तो, तीनों सीटों में से दुमका पर सबसे अधिक 69.89 प्रतिशत मतदान हुआ। वहीं, गोड्डा में 67.24 प्रतिशत और राजमहल में 66.98 प्रतिशत मतदान हुआ। चौथे चरण में आठ महिलाओं सहित कुल 52 उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं। दुमका और गोड्डा में 19-19 तो राजमहल में 14 उम्मीदवारों ने चुनाव लड़ा हैं। 

तीनों निर्वाचन क्षेत्र में करीब 53.23 लाख वोटर दर्ज हैं। इसमें गोड्डा में सबसे अधिक 20.28 लाख मतदाता हैं। वहीं, दुमका में सबसे कम 15.91 लाख मतदाता हैं। 18-19 आयु वर्ग के दो लाख से अधिक लोग पहली बार मतदाता बने। वहीं, 100 वर्ष से अधिक उम्र के 439 मतदाता हैं।