Commonwealth Video games 2022 Day 3 Dwell: जेरेमी लालरिनुंगा ने जीता स्वर्ण पदक, वेटलिफ्टिंग में दूसरा गोल्ड

03:50 PM, 31-Jul-2022

CWG 2022 Dwell: जेरेमी ने जीता स्वर्ण

जेरेमी लालरिनुंगा ने इतिहास रचते हुए स्वर्ण पदक जीत लिया है। वह बर्मिंघम में गोल्ड मेडल जीतने वाले भारत के पहले पुरुष एथलीट हैं। उनसे पहले महिलाओं में मीराबाई चानू ने स्वर्ण जीता था। 

वेटलिफ्टिंग में भारत का यह पांचवां पदक है। मीराबाई चानू और लालरिनुंगा के अलावा बिंदियारानी देवी ने रजत, संकेत सरगर ने रजत और गुरुराजा पुजारी ने कांस्य पदक जीता है।

03:46 PM, 31-Jul-2022

CWG 2022 Dwell: जेरेमी चोटिल

जेरेमी क्लीन एंड जर्क के तीसरे प्रयास में 165 किग्रा भार उठाना चाह रहे थे, लेकिन वह नाकाम रहे। एक बार फिर से जेरेमी चोटिल हो गए। वह पीछे की ओर गिर गए। उनका कुल स्कोर 300 रहा।

03:41 PM, 31-Jul-2022

CWG 2022 Dwell: क्लीन एंड जर्क में जेरेमी का दूसरा प्रयास

जेरेमी क्लीन एंड जर्क में अपने दूसरे प्रयास में 160 किग्रा भार उठाने में सफल रहे। इस तरह उनका कुल स्कोर 300 किलो हो गया है। वह दूसरे स्थान पर चल रहे खिलाड़ी से 20 किलो आगे हैं।

03:38 PM, 31-Jul-2022

CWG 2022 Dwell: क्लीन एंड जर्क में जेरेमी का पहला प्रयास

क्लीन एंड जर्क में जेरेमी लालरिनुंगा ने शानदार शुरुआत की है। उन्होंने पहले प्रयास में 154 किग्रा भार उठाया। वह फिलहाल पहले स्थान पर पहुंच गए हैं। हालांकि, भारत के लिए बुरी खबर है कि जेरेमी अपने पहले प्रयास में चोटिल हो गए। अब देखना है कि वह आगे उतरते हैं या नहीं।

02:59 PM, 31-Jul-2022

CWG 2022 Dwell: स्नैच राउंड में जेरेमी पहले स्थान पर

वेटलिफ्टिंग के 67 किग्रा भारवर्ग स्पर्धा में स्नैच राउंड के मुकाबले समाप्त हो गए हैं। भारत के जेरेमी लालरिनुंगा पहले स्थान पर हैं। उन्होंने पहले प्रयास में 136 किलो वजन उठाया। दूसरे प्रयास में जेरेमी ने 140 किलो भार उठाया। तीसरे प्रयास में उन्होंने 143 किलो उठाने की कोशिश की, लेकिन वह नाकाम रहे। इस तरह स्नैच राउंड में उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 140 किलो रहा। वह दूसरे स्थान पर नाइजीरिया के इडिडिओंग जोसेफ से 10 किलो आगे हैं।

02:42 PM, 31-Jul-2022

CWG 2022 Dwell: वेटलिफ्टिंग में जेरेमी का मुकाबला शुरू

वेटलिफ्टिंग में जेरेमी लालरिनुंगा का मुकाबला शुरू हो चुका है। उन्होंने स्नैच में अपने पहले प्रयास में 130 किलोग्राम वजन उठाने का फैसला किया है। 

02:09 PM, 31-Jul-2022

CWG 2022 Dwell: जिमनास्टिक में योगेश्वर सिंह 12.350 का स्कोर बनाया

जिमनास्टिक में योगेश्वर सिंह ने पहले रोटेशन में 12.350 का स्कोर बनाया है। उन्होंने रिंग्स में यह प्रदर्शन किया है। उन्हें कुल छह अलग-अलग कैटेगरी में प्रदर्शन करना है। 

01:27 PM, 31-Jul-2022

CWG 2022 Dwell: जिमनास्टिक में योगेश्वर सिंह का मुकाबला शुरू

जिमनास्टिक में योगेश्वर सिंह का मुकाबला शुरू हो चुका है। वो पुरुष ऑल राउंड कैटेगरी में भाग ले रहे हैं।

01:18 PM, 31-Jul-2022

CWG 2022 Dwell: अब जेरेमी लालरीनुंगा से पदक की उम्मीद

वेटलिफ्टिंग में भारत के जेरेमी लालरीनुंगा का मुकाबला दोपहर दो बजे शुरु होगा। उनसे देश के लिए पांचवें पदक की उम्मीद है। इससे पहले भी भारत ने कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में चारों पदक वेटलिफ्टिंग में ही जीते हैं। 

01:15 PM, 31-Jul-2022

CWG 2022 Dwell: लॉन एंड बोल्स में तानिया का मुकाबला शुरू

लॉन एंड बोल्स में तानिया चौधरी का मुकाबला शौना ओ नील के साथ हो रहा है। वो लगातार तीन मैच हार चुकी हैं और उनसे पदक की उम्मीद नहीं है। हालांकि, तानिया यह मैच जीतकर अपना आत्मविश्वास बेहतर करना चाहेंगी। 

12:38 PM, 31-Jul-2022

CWG 2022 Dwell: भारत के लिए कैसा रहा दूसरा दिन

कॉमनवेल्थ खेलों में पहले दिन भारत ने कोई पदक नहीं जीता था, लेकिन दूसरे दिन मीराबाई चानू ने स्वर्ण पदक जीतकर देश का नाम रोशन किया। दूसरे दिन भारत ने कुल चार पदक जीते और चारों पदक वेटलिफ्टिंग में आए। संकेत ने रजत पदक जीतने के साथ शुरुआत की। इसके  बाद गुरुराजा ने कांस्य पदक जीता। मीराबाई ने स्वर्ण दिलाया तो देर रात बिंदियारानी ने भी रजत पदक जीता लिया। भारत के लिए कॉमनवेल्थ खेलों में दूसरा दिन कैसा रहा जानने के लिए यहां क्लिक करें। 

11:54 AM, 31-Jul-2022

CWG 2022 Dwell: आज इन खेलों में चुनौती पेश कर रहा है भारत

तैराकी

पुरुषों की 200 मीटर बटरफ्लाई हीट 3: साजन प्रकाश (3.07 बजे)

पुरुषों की 50 मीटर बैकस्ट्रोक हीट 6: श्रीहरि नटराज (शाम 3.31 बजे)

जिम्नास्टिक

पुरुषों का ऑल-अराउंड फाइनल: योगेश्वर सिंह (दोपहर 1.30 बजे)

बैडमिंटन

मिश्रित टीम क्वार्टर फाइनल: रात 10 बजे से

महिला टी20 क्रिकेट

भारत बनाम पाकिस्तान (शाम 3.30 बजे)

बॉक्सिंग

48-50 किग्रा (लाइट फ्लाईवेट) राउंड ऑफ 16: निकहत जरीन (शाम 4.45 बजे)

60-63.5 किग्रा (लाइट वेल्टरवेट) राउंड ऑफ 16: शिवा थापा (शाम 5.15 बजे)

71-75 किग्रा (मिडिलवेट) राउंड ऑफ 16: सुमित (सोमवार को सुबह 12.15 बजे)

92 किग्रा से अधिक (सुपर हैवीवेट): सागर (सोमवार को 1 बजे)

हॉकी 

पुरुष टीम, भारत बनाम घाना: रात 8.30 बजे

साइकलिंग

पुरुषों की स्प्रिंट क्वालीफाइंग राउंड: एसो एल्बेन, रोनाल्डो लैटनजम, डेविड बेकहम (दोपहर 2.32 बजे से)

पुरुषों की 15 किमी स्क्रैच रेस क्वालीफाइंग राउंड: वेंकप्पा केंगलगुट्टी, दिनेश कुमार (शाम 4.20 बजे से)

महिलाओं का 500 मीटर टाइम ट्रेल फाइनल: त्रियशा पॉल, मयूरी ( रात9.02 बजे)

भारोत्तोलन

पुरुषों का 67 किग्रा फाइनल: जेरेमी लालरिनुंगा (दोपहर 2 बजे)

महिलाओं का 59 किग्रा फाइनल: पोपी हजारिका (शाम 6.30 बजे)

पुरुषों का 73 किग्रा फाइनल: अचिंता शुली (रात 11 बजे)

स्क्वाश

महिला एकल राउंड ऑफ 16: जोशना चिनप्पा (शाम 6 बजे से)

पुरुष एकल राउंड ऑफ 16: सौरव घोषाल (शाम 6.45 बजे)

टेबल टेनिस

पुरुष टीम क्वार्टरफाइनल: दोपहर 2 बजे

लॉन बाउल

महिला एकल: तानिया चौधरी (रात 10.30 बजे)

पुरुष युगल: भारत बनाम इंग्लैंड (शाम 4 बजे)।

11:44 AM, 31-Jul-2022

Commonwealth Video games 2022 Day 3 Dwell: जेरेमी लालरिनुंगा ने जीता स्वर्ण पदक, वेटलिफ्टिंग में दूसरा गोल्ड

नमस्कार, अमर उजाला के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। कॉमनवेल्थ गेम्स आत तीसरा दिन है। दूसरे दिन भारतीय खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया था। वेटलिफ्टिंग में भारत के पास चार पदक आए। इनमें एक स्वर्ण, दो रजत और एक कांस्य पदक शामिल है। तीसरे दिन भी वेटलिफ्टिंग में पदक की उम्मीद है। इसके अलावा महिला क्रिकेट टीम, बॉक्सर निकहत जरीन और शिव थापा के मुकाबले अहम हैं। टेबल टेनिस में पुरुष टीम फाइनल में जगह बना सकती है।