CM सुक्खू का अनुराग ठाकुर पर पलटवार: बोले- BJP की 2014 में दी गारंटियां झूठी; कांग्रेस ने एक साल में 3 घोषणाएं पूरी कीं

ऊना5 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक
मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू और केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर आमने-सामने। - Dainik Bhaskar

मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू और केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर आमने-सामने।

हिमाचल के मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू ने केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर पर पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार ने एक साल से भी कम समय में तीन गारंटियां पूरी कर दी हैं। मगर, केंद्र में सरकार बनने के 9 साल बाद भी मोदी सरकार सभी के बैंक खातों में 15 लाख रुपए डालने और हर साल दो करोड़ को रोजगार देने की गारंटी पूरी नहीं कर पाई। CM सुक्खू ने अनुराग ठाकुर से इस पर सफाई देने की मांग की।

दरअसल, अनुराग ठाकुर ने दो रोज पहले कांग्रेस की गारंटियों को