CM के गीता पर हाथ रख कसम खाने का VIDEO: हरियाणा विधानसभा में बोले- सरकारी भर्ती में जो भी अधिकारी गड़बड़ी करेगा, बर्खास्त करूंगा

  • Hindi News
  • Local
  • Haryana
  • Haryana Assembly CM Manohar Lal Gita Oath Video | Haryana News | Manohar Lal Khattar CM Haryana

चंडीगढ़2 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक
हरियाणा विधानसभा में सीएम मनोहर लाल ने जेब से श्रीमद भगवत गीता निकाली और उस पर हाथ रखकर कसम खाई। - Dainik Bhaskar

हरियाणा विधानसभा में सीएम मनोहर लाल ने जेब से श्रीमद भगवत गीता निकाली और उस पर हाथ रखकर कसम खाई।

हरियाणा विधानसभा के शीतकालीन सत्र के दूसरे दिन सोमवार को मुख्यमंत्री मनोहर लाल सरकारी भर्तियों में भ्रष्टाचार के आरोपों पर सख्त तेवर दिखाए। कांग्रेस के एक विधायक ने भर्तियों में भ्रष्टाचार के आरोप लगाए तो CM ने जेब में रखी श्रीमद भागवत गीता निकाल ली। उन्होंने विधानसभा में ही गीता पर हाथ रख कसम खाई कि यदि सरकारी भर्ती में कोई भी अधिकारी शामिल होगा तो उसे मैं तत्काल प्रभाव से बर्खास्त कर दूंगा।

सीएम की इस प्रतिक्रिया पर विपक्षी नेता हक्के-बक्के रह गए।