BJP ने 4 राज्यों के चुनाव प्रभारी-सह प्रभारी नियुक्त किए: भूपेंद्र यादव को महाराष्ट्र, धर्मेंद्र प्रधान को हरियाणा, शिवराज सिंह को झारखंड का जिम्मा

  • Hindi News
  • National
  • BJP Appointed Election In Charge Cum In Charge For 4 States Assembly Election

नई दिल्ली3 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

भारतीय जनता पार्टी (BJP) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने महाराष्ट्र, हरियाणा, झारखंड और जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव के लिए चुनाव प्रभारी और सह-प्रभारियों की नियुक्ति की है।

केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव को महाराष्ट्र का प्रभारी नियुक्त किया गया है। केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव राज्य के सह-प्रभारी होंगे। केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को हरियाणा का चुनाव प्रभारी और त्रिपुरा के पूर्व मुख्यमंत्री बिप्लब कुमार देब को राज्य का सह-प्रभारी बनाया गया है।

मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान झारखंड के चुनाव प्रभारी और असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा राज्य के सह-प्रभारी बनाए गए हैं। केंद्रीय मंत्री जी किशन रेड्डी को जम्मू-कश्मीर का प्रभारी नियुक्त किया गया है।

इस साल के अंत में महाराष्ट्र, हरियाणा और झारखंड में विधानसभा चुनाव होने हैं। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि किन तारीखों का ऐलान नह वहीं, सुप्रीम कोर्ट ने चुनाव आयोग को जम्मू-कश्मीर में इसी साल सितंबर तक चुनाव कराने का निर्देश दिया है।

BJP और I.N.D.I.A ब्लॉक के लिए अहम होंगे ये चुनाव
लोकसभा चुनाव के बाद होने जा रहे ये विधानसभा चुनाव BJP और I.N.D.I.A ब्लॉक के लिए पहला लिटमस टेस्ट होगा। BJP ने इस बार लोकसभा चुनाव में 240 सीटें हासिल की हैं। जो बीते दोनों लोकसभा चुनावों में मुकाबले काफी कम हैं। 2019 में बीजेपी ने 303 और 2014 में 282 सीटें जीती थीं।

NDA की जीतीं सीटें।

NDA की जीतीं सीटें।

NDA की जीतीं सीटें।

NDA की जीतीं सीटें।

बीजेपी को महाराष्ट्र और हरियाणा में अपनी सरकार बचानी है, वहीं झारखंड में उसे I.N.D.I.A ब्लॉक से अपनी सरकार वापस लेनी होगी। खासकर महाराष्ट्र में जहां RSS से जुड़ी एक पत्रिका ने अजित पवार के साथ भाजपा के गठबंधन की समझदारी पर सवाल उठाए हैं।

भाजपा ने एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना और अजित पवार की NCP के साथ गठबंधन करके लोकसभा चुनाव लड़ा था। इन दोनों नेताओं ने भाजपा से हाथ मिलाने के लिए अपनी पार्टियों को तोड़ दिया था। कहा जा रहा है कि BJP ने सर्वे कराया है कि उसे महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव अकेले लड़ना चाहिए या महायुति के साथ गठबंधन में चुनाव लड़ना चाहिए।

हरियाणा में पहले ही नेतृत्व परिवर्तन हो चुका है और भाजपा को उम्मीद है कि यह राज्य में पार्टी के सुधार की शुरुआत होगी। झारखंड में BJP सत्तारूढ़ गठबंधन पर दबाव बनाने के लिए पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और सीनियर कांग्रेस नेता आलमगीर आलम की गिरफ्तारी का फायदा उठाने की कोशिश करेगी।

क्या I.N.D.I.A ब्लॉक अपने सपनों की दौड़ जारी रख सकता है?
विपक्षी गठबंधन I.N.D.I.A ब्लॉक ने 2024 के लोकसभा चुनावों में अच्छा प्रदर्शन किया है। लेकिन सवाल है कि क्या वे इससे कायम रख पाएंगे। महाराष्ट्र में I.N.D.I.A ब्लॉक में शामिल पार्टियों कांग्रेस, शिवसेना (UBT), एनसीपी (SCP) की पहली बैठक हो चुकी है। शीर्ष नेताओं ने आगे की चुनावी लड़ाई के लिए सही संकेत दिए हैं।

विधानसभा चुनाव की तैयारी के पहले MVA को सीट बंटवारे को लेकर सहमति बनानी होगी। लोकसभा चुनाव के दौरान सीट बंटवारा I.N.D.I.A ब्लॉक के अंदर बड़ा मुद्दा था। अंतिम दिनों में आकर सीट शेयरिंग पर आखिरी मुहर लग सकी थी।

यह खबर भी पढ़ें…
राहुल ने वायनाड सीट छोड़ी, अब प्रियंका लड़ेंगी:बोलीं-वायनाड को भाई की कमी महसूस नहीं होने दूंगी; भास्कर की खबर पर मुहर

राहुल गांधी केरल की वायनाड लोकसभा सीट से इस्तीफा देंगे और रायबरेली से सांसद बने रहेंगे। वायनाड से प्रियंका गांधी उपचुनाव लड़ेंगी। सोमवार को कांग्रेस की 2 घंटे की बैठक के बाद राहुल और खड़गे ने इसका ऐलान किया। राहुल ने कहा- वायनाड और रायबरेली से मेरा भावनात्मक रिश्ता है। मैं पिछले 5 साल से वायनाड से सांसद था। मैं लोगों को उनके प्यार और समर्थन के लिए धन्यवाद देता हूं। पूरी खबर पढ़ें…

डिप्टी-स्पीकर पद नहीं मिला तो I.N.D.I.A स्पीकर का चुनाव लड़ेगा:विपक्ष को यह पद देने की परंपरा, पिछली लोकसभा में डिप्टी स्पीकर नहीं था

18वीं लोकसभा का पहला सत्र अगले हफ्ते यानी 24 जून से शुरू होने वाला है। यह सत्र 9 दिन यानी 3 जुलाई तक चलेगा। 26 जून से लोकसभा स्पीकर के चुनाव की प्रक्रिया शुरू होगी। ऐसी खबरें हैं कि भाजपा ओम बिड़ला को दूसरी बार स्पीकर बना सकती है, वहीं चंद्रबाबू नायडू की TDP और नीतीश कुमार की JDU स्पीकर पद मांग रही हैं। पूरी खबर पढ़ें…

लोकसभा चुनाव 2024 की ताजा खबरें, रैली, बयान, मुद्दे, इंटरव्यू और डीटेल एनालिसिस के लिए दैनिक भास्कर ऐप डाउनलोड करें। 543 सीटों की डीटेल, प्रत्याशी, वोटिंग और ताजा जानकारी एक क्लिक पर।

खबरें और भी हैं…