Bihar News : गिरिराज सिंह बोले- राहुल, अखिलेश और तेजस्वी की सरकार बनी तो भारत को पाकिस्तान-बांग्लादेश बना देंगे

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय
Published by: आदित्य आनंद

Updated Sat, 31 Aug 2024 12:48 PM IST

गिरिराज सिंह ने कहा कि तेजस्वी यादव, अखिलेश यादव ओर राहुल गांधी मुस्लिम वोट बैंक के ठेकेदार हैं। इनकी सरकार आई तो बिहार और उत्तर प्रदेश में शुक्रवार को छुट्टी का दिन घोषित कर देंगे।


Bihar: Giriraj Singh attacks Rahul Gandhi, Akhilesh and Tejashwi Yadav; Pakistan, BJP, Congress, RJD, SP

भाजपा नेता गिरिराज सिंह का कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर जुबानी हमला
– फोटो : अमर उजाला

Trending Videos



विस्तार


केंद्रीय मंत्री और भारतीय जनता पार्टी के फायर ब्रांड नेता गिरिराज सिंह ने इंडिया गठबंधन पर फिर से हमला बोला है। बेगूसराय में उन्होंने पत्रकारों से बातचीत के दौरान बड़ा बयान दे दिया है। गिरिराज सिंह ने कहा कि तेजस्वी यादव, अखिलेश यादव ओर राहुल गांधी मुस्लिम वोट बैंक के ठेकेदार हैं। इनकी सरकार आई तो बिहार और उत्तर प्रदेश में शुक्रवार को छुट्टी का दिन घोषित कर देंगे। अगर देश में राहुल गांधी, अखिलेश यादव एवं तेजस्वी यादव की सरकार बनती है तो यह लोग भारत को पाकिस्तान और बांग्लादेश बना देंगे। 

Trending Videos

मुसलमानों का संरक्षण करते हैं यह लोग

उन्होंने हिंदुओं का पक्ष रखते हुए कहा कि किसी हिंदू ने तो कभी यह नहीं कहा कि मंगलवार को हनुमान जी की सोमवार को महादेव या अन्य दिनों अन्य देवी देवताओं की पूजा होती है तो उन्हें छुट्टी दिया जाए। लेकिन वोट बैंक की राजनीति करने वाले तेजस्वी यादव, राहुल गांधी एवं अखिलेश यादव जैसे लोग मुसलमान का संरक्षण ही नहीं करते बल्कि उनकी कहीं बातों पर अमल भी कर रहे हैं। 

भारत में एक देश और एक कानून ही चलेगा

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि भारत में एक देश और एक कानून ही चलेगा। उन्होंने असम के मुख्यमंत्री हेमंत विश्व शर्मा एवं असम विधानसभा का धन्यवाद करते हुए कहा कि असम सरकार द्वारा एक देश एक कानून पर अमल किया जा रहा है और इसलिए वह धन्यवाद के पात्र हैं।