AAP-कांग्रेस में लोकसभा सीटों पर शेयरिंग तय: कुछ देर में साझा प्रेस कॉन्फ्रेंस, दिल्ली-चंडीगढ़ समेत 4 राज्यों में अलायंस होगा

  • Hindi News
  • National
  • India Election AAP Congress Seat Sharing| AAP Focus Delhi Punjab Gujarat

नई दिल्ली6 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

लोकसभा चुनाव में सीट शेयरिंग को लेकर आम आदमी पार्टी (AAP) और कांग्रेस में सहमति बन गई है। दोनों पार्टी शनिवार सुबह 11.30 बजे जॉइंट प्रेस कॉन्फ्रेंस में दिल्ली, गुजरात, चंडीगढ़, गोवा और हरियाणा की लोकसभा सीटों के बंटवारे का ऐलान कर सकती हैं।

इस बीच, कांग्रेस नेता जयराम नरेश ने कहा, ‘यूपी में गठबंधन का आधिकारिक ऐलान हो चुका है। इसे अंतिम रूप देने में वक्त लगा। आज आम आदमी पार्टी (AAP) और कांग्रेस भी गठबंधन को लेकर आधिकारिक ऐलान कर रही हैं।’

दिल्ली में 4-3 का फॉर्मूला निकाला
I.N.D.I.A की सदस्य AAP और कांग्रेस के बीच 23 फरवरी को दिल्ली में बैठक हुई थी। रिपोर्ट्स के मुताबिक, दिल्ली की 7 लोकसभा सीट के लिए दोनों पार्टियों ने 4-3 का फॉर्मूला निकाला है। कांग्रेस तीन सीटों पर उम्मीदवार उतारेगी। इनमें चांदनी चौक, नॉर्थ वेस्ट और नॉर्थ ईस्ट दिल्ली की सीट हैं।

वहीं, AAP दिल्ली की चार सीटों पर अपने प्रत्याशी उतारने की तैयारी में है। इसमें नई दिल्ली, साउथ दिल्ली, वेस्ट दिल्ली और ईस्ट दिल्ली सीट का नाम शामिल है। 2019 के लोकसभा चुनाव में सभी 7 सीटों पर BJP ने कब्जा जमाया था।

पंजाब में फंसा पेंच, AAP सभी 13 सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी में
पंजाब की 13 लोकसभा सीटों पर कांग्रेस और AAP अभी भी एकराय नहीं हो सके हैं। AAP सभी सीटों पर अकेले चुनाव लड़ने के मूड में हैं। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने पंजाब में 10 फरवरी को इसका ऐलान भी किया था। उन्होंने 21 फरवरी को कहा था- पंजाब में अकेले लड़ने के फैसला जीतने के लिए किया है

AAP ने असम-गुजरात में अपने उम्मीदवारों की घोषणा की, TMC ने भी मांगीं सीटें
AAP ने कई बार इस बात पर जोर दिया है कि वह I.N.D.I.A के साथ है, लेकिन लोकसभा चुनाव के लिए अलग-अलग राज्यों में लगातार अपने उम्मीदवारों की घोषणा भी कर रही है। AAP ने 8 फरवरी को असम में तीन सीटों पर अपने उम्मीदवारों की घोषणा की थी।

इससे पहले केजरीवाल ने जनवरी में गुजरात यात्रा के दौरान राज्य की भरूच लोकसभा सीट पर चैतर वसावा को अपना उम्मीदवार घोषित किया था। पंजाब में अकेले चुनाव लड़ने का फैसला भी इसी के बाद आया है। भरूच सीट से कांग्रेस के नेता अहमद पटेल सांसद थे। उनका निधन हो चुका है। सूत्रों के मुताबिक, पटेल के बेटे और बेटी इसी सीट से टिकट मांग रहे हैं।

इधर, TMC ने असम में 2 और मेघालय में 1 सीट मांगी है, जिस पर कांग्रेस और TMC में चर्चा हो रही है। कहा जा रहा है कि कांग्रेस मेघालय सीट देने की इच्छुक नहीं है। असम में 14 और मेघालय में दो सीटें हैं।

बंगाल में ममता भी अकेले लड़ेंगी चुनाव
इससे पहले पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी भी अकेले चुनाव लड़ने का ऐलान कर चुकी है। ममता भी खुद को I.N.D.I.A का हिस्सा बताती रही हैं। हालांकि, उन्होंने अकेले चुनाव लड़ने के अपने फैसले के लिए कांग्रेस के साथ सीट-शेयरिंग को लेकर बातचीत फेल होने का हवाला दिया था।

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अपने रास्ते पहले ही अलग कर चुके हैं। वे I.N.D.I.A के सूत्रधार थे। उन्होंने ही सभी विपक्षी पार्टियों को BJP के खिलाफ एकजुट किया था। हालांकि, वे खुद 28 जनवरी को NDA में शामिल हो गए और BJP के साथ मिलकर सरकार बना ली।

कांग्रेस नेता जयराम नरेश ने शनिवार को कहा कि टीएमसी से बातचीत जारी है। ममता बनर्जी ने भी कहा है कि बीजेपी को हराना पहला मकसद है। हमारे बीच तू-तू मैं-मैं होती रहती है।

उन्होंने कहा, ‘कांग्रेस पार्टी ने ही ममता बनर्जी को पहली बार सांसद बनाया था। उनकी पार्टी का नाम भी देखिए। उसमें तृणमूल भी है और कांग्रेस भी है। कांग्रेस के दरवाजे टीएमसी के लिए सदैव खुले हैं। हम ममता बनर्जी का सम्मान करते हैं। हमारी उम्मीदों के मुताबिक, पल्टी राम (नीतीश कुमार) और आरएलडी को छोडकर इंडिया ब्लॉक में शामिल सभी 26 पार्टियां एकजुट हैं।

ये खबरें भी पढ़ें…

भास्कर एक्सप्लेनर- पहले नीतीश पलटे, अब उद्धव भी डांवाडोल:10 दिनों में I.N.D.I.A. को 4 झटके; 96 सीटों पर असर

उद्धव ठाकरे ने 5 फरवरी को कहा कि, ‘मैं मोदीजी को बताना चाहता हूं कि हम कभी भी आपके दुश्मन नहीं थे। आज भी हम दुश्मन नहीं हैं। हम आपके साथ थे। हमने पिछली बार आपके लिए प्रचार किया था।’

नीतीश कुमार के ‌BJP के साथ मिलने के बाद ​​​​​​ उद्धव के सुर भी बदले नजर आ रहे हैं। पिछले 10 दिनों में विपक्षी गठबंधन I.N.D.I.A. को 4 बड़े झटके लगे थे, पांचवां झटका उद्धव ठाकरे ने मोदी की तारीफ करके दे दिया है। पूरी खबर पढ़ें…

खबरें और भी हैं…