इंदौर के होटल में महिला से रेप: आरोपी सेना का जवान गिरफ्तार; प्राइवेट पार्ट में डाला कांच का गिलास – Indore News

इंदौर में सेना के एक जवान को रेप के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।

इंदौर में होटल में महिला से रेप की वारदात हुई है। आरोप सेना के जवान पर लगा है। घटना शुक्रवार देर रात की है। पीड़ित महिला ने शनिवार को सुबह महिला थाना में शिकायत दर्ज कराई। जिसके बाद शनिवार को ही आरोपी को गिरफ्तार किया गया।

.

आरोपी का नाम संजय यादव है। वो उत्तर प्रदेश के इटावा का रहने वाला है और असम में पदस्थ है। पीड़ित महिला किसी बैंक अधिकारी की पत्नी है। आरोपी ने महिला को होटल में बुलाया था, जहां उसके साथ ज्यादती की। आरोप है कि उसने महिला के प्राइवेट पार्ट में कांच का ग्लास डाल दिया।

पुलिस के मुताबिक होटल में घटना के बाद पीड़ित महिला थाने पहुंची थी। उसने आरोपी के होटल में होने की जानकारी दी। पीड़ित को ब्लीडिंग हो रही थी। उससे ठीक से चला भी नहीं जा रहा था।

पीड़ित ने पुलिस को बताया कि आरोपी ने उसका अश्लील वीडियो बना लिया था। वीडियो के जरिए वह उसे लगातार ब्लैकमेल कर रहा था।

महिला की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

महिला की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

रोते-रोते थाने पहुंची, पुलिस को बताई आपबीती

इंदौर के पलासिया महिला थाना की प्रभारी कौशल्या चौहान ने बताया- ‘पीड़ित सुबह-सुबह थाने पर आई। वह रो रही थी। उसने बताया कि रात को वह अपने दोस्त के साथ रुकी थी। उसने उसके साथ गलत काम किया। उसके प्राइवेट पार्ट में ग्लास डालना भी उसने बताया। पीड़ित के बताने पर हम होटल पहुंचे और आरोपी को पकड़ कर ले आए।’

थाना प्रभारी ने आगे बताया- ‘आरोपी आर्मी में नायक के पद पर पदस्थ है। वर्तमान में उसकी पोस्टिंग असम में है। इसकी एक साल पहले आर्मी कैंटिन में पीड़ित से मुलाकात हुई थी, ऐसा पीड़ित का कहना है। आरोपी महिला को ब्लैकमेल भी कर रहा था। उससे पैसे भी ले लिए।’

इधर, आरोपी ने पीड़ित के आरोपों से इनकार किया है। पुलिस मामले में जांच कर रही है।

घटना शुक्रवार रात की है। पीड़ित शनिवार सुबह पलासिया महिला थाना पहुंची और आपबीती बताई।

घटना शुक्रवार रात की है। पीड़ित शनिवार सुबह पलासिया महिला थाना पहुंची और आपबीती बताई।

ये खबर भी पढ़ें –

इंदौर के जामगेट की घटना के आरोपी रिमांड पर

इंदौर के पास पर्यटन स्थल जामगेट पर आर्मी के दो अफसरों से लूट, मारपीट और उनकी एक महिला मित्र से कथित गैंगरेप केस के सभी 6 आरोपियों को शनिवार को महू की कोर्ट में पेश किया गया। जहां से उन्हें पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया। पुलिस अब आरोपियों को लेकर सीन रीक्रिएशन के लिए घटना स्थल पर ले जाने की तैयारी कर रही है। हालांकि इस बारे में खुलकर कुछ नहीं कहा है। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें