हिमाचल में हरियाणा-पंजाब के टूरिस्ट फंसे: चंडीगढ़-मनाली नेशनल हाईवे पर लैंडस्लाइड, रात एक बजे बंद, 2 किमी तक जाम लगा – Mandi (Himachal Pradesh) News

चंडीगढ़-मनाली नेशनल हाईवे पर 9 मील के पास लैंडस्लाइड में फंसी थार गाड़ी और मलबा हटाते हुई जेसीबी

हिमाचल के मंडी में चंडीगढ़-मनाली नेशनल हाईवे एक बार फिर से बंद हो गया। मंडी के 9 मील के पास हाईवे पर रात 1 बजे पहाड़ी से भारी मलबा आ गया। इसमें एक थार गाड़ी मलबे में फंस गई। पहाड़ी धंसने के बाद हाईवे पर दोनों ओर करीब 2 किलोमीटर लंबा जाम लग गया।

.

इसमें चंडीगढ़, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली सहित अन्य राज्यों के पर्यटक शामिल हैं। फिलहाल 9 घंटे के बाद हाईवे को वन-वे कर दिया गया है। गाड़ियों को निकाला जा रहा है। वीकेंड के चलते पर्यटक मनाली पहुंच रहे हैं।

जाम से जुड़ी तस्वीरें….

मंडी में लैंडस्लाइड के कारण लगे जाम में फंसी टूरिस्ट बस।

मंडी में लैंडस्लाइड के कारण लगे जाम में फंसी टूरिस्ट बस।

चंडीगढ़-मनाली नेशनल हाईवे पर लैंडस्लाइड के बाद जाम में फंसे ट्रक।

चंडीगढ़-मनाली नेशनल हाईवे पर लैंडस्लाइड के बाद जाम में फंसे ट्रक।

मंडी में लैंडस्लाइड के बाद हाईवे पर लगी वाहनों की लंबी-लंबी कतारें।

मंडी में लैंडस्लाइड के बाद हाईवे पर लगी वाहनों की लंबी-लंबी कतारें।

चंडीगढ़-मनाली हाईवे पर गिरे मलबे में फंसी थार गाड़ी।

चंडीगढ़-मनाली हाईवे पर गिरे मलबे में फंसी थार गाड़ी।

चंडीगढ़-मनाली हाईवे पर लैंडस्लाइड के बाद सड़क खुलने के इंतजार में लोग।

चंडीगढ़-मनाली हाईवे पर लैंडस्लाइड के बाद सड़क खुलने के इंतजार में लोग।

वाया कटौली भेजे जा रहे छोटे वाहन छोटे वाहन वाया कटौला होते हुए भेजे जा रहे हैं, मगर बसें, ट्रक और दूसरे भारी वाहन हाईवे खुलने के इंतजार में हैं। मंडी में बीती रात को तेज बारिश हुई है। इससे लैंडस्लाइड हुआ है। बार-बार मलबा गिर रहा है।

इस मानसून सीजन में 9 मील के पास 10 से भी ज्यादा बार लैंडस्लाइड हुआ। जिससे हाईवे कई-कई घंटे बंद रहा। इसी तरह 4 मील, 6 मील में भी हाईवे कई बार बंद हुआ।

चंडीगढ़-मनाली हाईवे पर इसी पहाड़ी से सड़क पर आया मलबा।

चंडीगढ़-मनाली हाईवे पर इसी पहाड़ी से सड़क पर आया मलबा।

SP बोलीं- जल्द बहाल किया जाएगा हाईवे मंडी SP साक्षी वर्मा ने बताया कि पहाड़ी से मलबा आने के चलते पुलिस ने ट्रैफिक रोक दिया था। वाहन चालकों से वैकल्पिक मार्गों से जाने की अपील की जा रही है। 9 मील के पास मशीनरी तैनात कर दी है और हाईवे जल्द बहाल कर दिया जाएगा।

मंडी-धर्मपुर एनचएच पर भी सफर जोखिम भरा बीती रात तेज बारिश के बाद मंडी-धर्मपुर नेशनल हाईवे भी फिसलन भरा हो गया है। इस हाईवे पर इन दिनों काम चला हुआ है। इससे गाड़ियां कीचड़ में फंस रही हैं और फिसलन बढ़ गई है।