हरियाणा में BJP के 21 उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट जारी: प्रदेश अध्यक्ष और 2 मंत्रियों के टिकट कटे, एक प्रत्याशी बदला; 2 मुस्लिम भी कैंडिडेट – Haryana News

हरियाणा में BJP ने उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट जारी कर दी है। इस लिस्ट में 21 उम्मीदवार घोषित किए गए हैं। इस लिस्ट में भाजपा ने प्रदेश अध्यक्ष मोहन बड़ौली और 2 मंत्रियों समेत 7 विधायकों के टिकट काटे हैं। एक सीट से उम्मीदवार बदल दिया है। पिछला चुनाव हार

.

भाजपा ने पहली लिस्ट में 67 उम्मीदवारों की घोषणा की थी। भाजपा अब तक 90 में से 87 सीटों पर उम्मीदवारों का ऐलान कर चुकी है। अब महेंद्रगढ़, सिरसा और फरीदाबाद NIT से उम्मीदवार की घोषणा बाकी है।

हरियाणा में 12 सितंबर तक नामांकन होना है। 4 अक्टूबर को वोटिंग होगी और 8 अक्टूबर को नतीजे घोषित किए जाएंगे।

भाजपा की दूसरी लिस्ट की खास बातें…

  • भाजपा ने दूसरी लिस्ट में 2 महिलाओं को टिकट दिया है। इसमें सोनीपत की राई सीट से प्रदेश अध्यक्ष मोहन बड़ौली की जगह कृष्णा गहलावत और गुरुग्राम की पटौदी (रिजर्व) सीट से बिमला चौधरी को टिकट दिया है।
  • भाजपा ने रेवाड़ी की बावल सीट से मंत्री बनवारी लाल का टिकट काट दिया है। उनकी जगह स्वास्थ्य निदेशक के पद से इस्तीफा देने वाले कृष्ण कुमार को मैदान में उतारा गया है।
  • फरीदाबाद की बड़खल सीट से शिक्षा मंत्री सीमा त्रिखा का टिकट काटा गया है। उनकी जगह पर धनेश अदलखा को उतारा गया है। बरोदा से पहलवान योगेश्वर दत्त की टिकट काट दी गई है।
  • लाडवा से पिछला चुनाव लड़ने वाले पवन सैनी की सीट बदली गई है। उन्हें लाडवा की जगह नारायणगढ़ सीट से उतारा गया है। इस बार लाडवा से सीएम नायब सैनी को उम्मीदवार बनाया गया है।
  • कुरूक्षेत्र के पिहोवा की सीट पर भाजपा ने उम्मीदवार बदला है। यहां कवलजीत अजराना की जगह जय भगवान शर्मा डीडी को टिकट दिया गया है।
  • महेंद्रगढ़ सीट पर RSS वर्कर रिटायर्ड टीचर कैलाश पाली बिना टिकट मिले भाजपा कैंडिडेट के तौर पर नामांकन भर चुके हैं। यहां से पूर्व मंत्री राम बिलास शर्मा दावेदार हैं। यह सीट होल्ड की गई है।
  • इस लिस्ट में 2 मुस्लिम उम्मीदवारों को टिकट दिया गया है। इनमें फिरोजपुर झिरका से नसीम अहमद और पुन्हाना से एजाज खान को उतारा गया है। मुस्लिम बहुल तीसरी सीट नूंह से हिंदू नेता संजय सिंह को मौका दिया गया है।
  • इस लिस्ट में भाजपा ने पिछली बार चुनाव लड़े 9 उम्मीदवारों को बदल दिया है। इनमें बड़े नामों में राई से भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मोहन बड़ौली और गोपाल कांडा के भाई गोबिंद कांडा हैं।
  • जुलाना से विनेश फोगाट के सामने BJP से पूर्व कैप्टन योगेश बैरागी चुनाव लड़ेंगे। 35 साल के योगेश बैरागी एयर इंडिया में सीनियर कैप्टन रहे हैं। कोरोना काल में वंदेभारत मिशन में अहम भूमिका निभाई। नौकरी के बाद राजनीति में उतरे हैं।

उम्मीदवारों की लिस्ट…

ये खबरें भी पढ़ें….

भाजपा की दूसरी लिस्ट के 21 प्रत्याशियों की डिटेल प्रोफाइल:गहलावत उम्रदराज, कैप्टन बैरागी सबसे यंग; एक 10वीं, 3 बारहवीं पास, 18 नए चेहरे

हरियाणा में भाजपा ने 21 नामों की दूसरी लिस्ट जारी की है, जिसमें 18 सीटों पर नए चेहरे उतारे हैं। इस लिस्ट में 4 टिकट उन नेताओं को मिले हैं, जो पिछली बार हारे थे। 21 सीटों में 4 टिकटें SC उम्मीदवारों को मिली हैं। SC के लिए 17 सीटें रिजर्व हैं। (पूरी खबर पढ़ें)

हरियाणा में BJP की पहली लिस्ट जारी, 67 नाम: CM लाडवा से लड़ेंगे; 25 नए चेहरे, 8 मंत्री रिपीट, 2 मंत्री-9 विधायकों का टिकट कटा

हरियाणा में BJP ने बुधवार, 4 सितंबर को 67 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी की। इनमें 8 मंत्रियों को दोबारा टिकट मिला है। 25 नए चेहरे हैं। 7 विधायकों का टिकट काटा गया है। लिस्ट में 8 महिलाएं हैं। CM नायब सैनी करनाल की जगह कुरुक्षेत्र की लाडवा सीट से चुनाव लड़ेंगे। अनिल विज को अंबाला कैंट से ही टिकट दिया गया है। (पूरी खबर पढ़ें)

भाजपा के 67 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट का पूरा एनालिसिस, परिवारवाद-दलबदलुओं से परहेज नहीं; एंटी इनकंबेंसी से बचने को टिकट काटे, नए चेहरे उतारे

हरियाणा में सरकार की हैट्रिक के लिए BJP ने 67 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट में जीत के सारे दांव-पेंच खेल दिए हैं। कांग्रेस से पहले लिस्ट जारी कर भाजपा ने मनोवैज्ञानिक बढ़त पाने की कोशिश की है। वहीं जिस परिवारवाद को लेकर भाजपा लगातार विरोधी दलों को निशाना बनाती रही, उसी से खुद परहेज नहीं किया। जीत पक्की करने के लिए खुलकर नेताओं के बेटी-बेटों और पत्नी को टिकट दी गई। यह भाजपा की विधानसभा में जीत के लिए बड़े नेताओं से भी जोर लगवाने की प्लानिंग का हिस्सा है। (पूरी खबर पढ़ें)

भाजपा की पहली लिस्ट के 67 उम्मीदवारों की डिटेल्ड प्रोफाइल:पहली लिस्ट में 5 हारे चेहरों पर दांव, 10 दलबदलुओं को भी टिकट दी

हरियाणा में भाजपा ने 67 नामों की जो पहली लिस्ट जारी की है, उसमें 25 नए चेहरे हैं। इस लिस्ट में 5 टिकट उन नेताओं को मिले हैं, जो पिछली बार हारे थे। CM समेत 4 विधायकों की सीट बदली गई है। 8 विधायकों की टिकट काटी गई है। पूरी खबर पढ़ें…