- Hindi News
- National
- IMD Weather Update; Gujarat Himachal MP North East Maharashtra Rainfall Alert | Uttarakhand Rajasthan UP Monsoon Forecast
नई दिल्ली7 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
मौसम विभाग ने सोमवार (9 सितंबर) के लिए 21 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ में बहुत भारी की संभावना जताई है।
मौसम विभाग ने के मुताबिक, मानसून ट्रफ मध्य प्रदेश के दमोह जिले से होते हुए गुजर रहा है। दूसरा ट्रफ राजस्थान से छत्तीसगढ़ की ओर जा रहा है। लो प्रेशर एरिया भी एक्टिव है। इनके चलते 9-10 सितंबर को एमपी के कुछ जिलों में भारी बारिश हो सकती है। 11 सितंबर से पूरे प्रदेश बारिश की संभावना है।
रविवार को उत्तर प्रदेश में बारिश से जुड़ी घटनाओं में 9 लोगों की मौत हुई। राज्य में पिछले 24 घंटों में औसतन 1.7 mm बारिश दर्ज की गई। इधर, छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार-भाटापारा में रविवार को बिजली गिरने से 7 लोगों की मौत हो गई। तीन लोग झुलसे हैं।
अधिकारियों ने बताया कि घटना के दौरान सभी लोग खेत में काम कर रहे थे। मौसम विभाग ने अगले 3 दिन तक भारी बारिश और बिजली गिरने का अलर्ट जारी किया है। वहीं, राजस्थान के अजमेर में तेज बारिश के बाद से हालात खराब हैं। शहर के निचले इलाकों सहित ऊंचे इलाकों तक में पानी भरा है। कुछ इलाकों में घर भी गिरे हैं। भारी बारिश को देखते हुए आज भी अजमेर में स्कूलों की छुट्टी है।
देशभर से बारिश की तस्वीरें…
हरियाणा के गुरुग्राम में रविवार को तेज बारिश के बाद सड़कों पर पानी भर गया।
राजस्थान के अजमेर में अना सागर लेक का जलस्तर बढ़ गया। पानी पुल के बराबर चल रहा है।
ओडिशा और पश्चिम बंगाल में भारी बारिश की संभावना मौसम विभाग के मुताबिक, बंगाल की खाड़ी में लो प्रेशर बनने के बाद यह रविवार को डिप्रेशन में बदल गया है। मौसम विभाग के मुताबिक, आज ये उत्तरी ओडिशा-पश्चिम बंगाल तट की ओर बढ़ेगा और डीप डिप्रेशन (चक्रवात) में बदल जाएगा।
इसके कारण 12 सितंबर तक पश्चिम बंगाल के कई इलाकों में भारी बारिश हो सकती है। ओडिशा में भी इस चक्रवात का असर दिखेगा। मौसम विभाग ने दोनों की राज्यों के मछुआरों को 11 सितंबर तक बंगाल की खाड़ी (समुद्र) में न जाने की चेतावनी दी है। यहां से 50-70 kmph की हवा चल सकती है।
10 सितंबर को 22 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट
- मौसम विभाग ने 10 सितंबर को तेलंगाना, कर्नाटक, केरल, आंध्र प्रदेश, झारखंड, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, असम, अरुणाचल प्रदेश, मेघालय, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, झारखंड,मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र, गुजरात, गोवा, राजस्थान, उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।
राज्यों की मौसम की खबरें…