हरियाणा चुनाव, कांग्रेस की दूसरी लिस्ट में 9 उम्मीदवार घोषित: पार्टी ने अब तक 28 विधायकों समेत 41 कैंडिडेट्स के नामों का ऐलान किया – Haryana News

हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने रविवार (8 सितंबर) की देर रात अपने कैंडिडेट्स की दूसरी लिस्ट जारी कर दी। इस लिस्ट में 9 उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया गया। पार्टी ने तोशाम सीट से पूर्व सीएम बंसीलाल के पोते अनिरुद्ध चौधरी और उचाना कलां सीट स

.

कांग्रेस की दूसरी लिस्ट में बादशाहपुर सीट से टिकट पाकर वर्धन यादव ने सबको चौंका दिया। वर्धन राहुल गांधी की पसंद हैं और उन्हें यूथ कांग्रेस के कोटे से टिकट मिला है। वहीं कुछ दिन पहले रेसलर विनेश फोगाट पेरिस ओलिंपिक से लौटने के बाद नई दिल्ली एयरपोर्ट से बलाली गांव तक रोड शो के दौरान जिस मर्सीडीज जी-वैगन गाड़ी में सवार थीं, वह इन्हीं वर्धन यादव की थी।

इससे पहले कांग्रेस ने 6 सितंबर की रात को अपने उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी की थी। दो हिस्सों में आई उस लिस्ट में 28 सिटिंग विधायकों समेत कुल 32 टिकटों का ऐलान किया गया था।

कांग्रेस अभी तक 90 में से 41 विधानसभा सीटों पर अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर चुकी है। इनमें बड़े चेहरों के तौर पर रेसलर विनेश फोगाट के अलावा ED केस में फंसे पूर्व CM भूपेंद्र हुड्‌डा, सुरेंद्र पंवार, धर्म सिंह छौक्कर, राव दान सिंह और नूंह हिंसा के आरोपी MLA मामन खान का नाम शामिल है। अभी 49 सीटों पर कांग्रेस के उम्मीदवारों की घोषणा बाकी है।

हरियाणा विधानसभा की 90 सीटों पर 5 अक्टूबर को वोटिंग होगी। 8 अक्टूबर को काउंटिंग होगी।

लिस्ट की खास बातें

  • जींद की उचाना कलां सीट से बृजेंद्र सिंह को टिकट दी गई है। बृजेंद्र हिसार लोकसभा सीट से BJP के पूर्व सांसद हैं। इसी साल हुए लोकसभा चुनाव में वह भाजपा छोड़ कांग्रेस में आए थे लेकिन उन्हें तब टिकट नहीं मिली। बृजेंद्र पूर्व मंत्री बीरेंद्र सिंह के बेटे हैं।
  • फतेहाबाद की टोहाना सीट से कांग्रेस ने परमवीर को टिकट दी है। यहां से जजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष निशान सिंह को झटका लगा है। वह चुनाव से पहले इसी सीट के लिए कांग्रेस में शामिल हुए थे।
  • भिवानी की तोशाम सीट से भाई-बहन का मुकाबला होगा। भाजपा ने यहां से श्रुति चौधरी को टिकट दी है। वहीं कांग्रेस ने अब उनके चचेरे भाई अनिरुद्ध चौधरी को टिकट दे दी है। श्रुति बंसीलाल के बेटे सुरिंदर चौधरी-किरण चौधरी की बेटी हैं जबकि अनिरुद्ध बंसीलाल के दूसरे बेटे रणबीर महिंद्रा के बेटे हैं।
  • थानेसर से अशोक अरोड़ा को टिकट दी गई है। वह 2019 विधानसभा चुनाव से पहले INLD के प्रदेश अध्यक्ष पद को छोड़कर कांग्रेस में शामिल हुए थे। तब भी कांग्रेस ने टिकट दिया लेकिन वे हार गए थे। इस बार फिर उन पर दांव खेला है।
  • जजपा से कांग्रेस में शामिल हुए पूर्व विधायक मूलाराम की पत्नी मंजू चौधरी को नांगल चौधरी से कांग्रेस ने उम्मीदवार घोषित किया है।
  • इस लिस्ट में वर्धन यादव और बृजेंद्र सिंह को छोड़कर बाकी सभी टिकटें पूर्व सीएम हुड्‌डा के करीबियों को मिली हैं। वर्धन यादव काफी समय से यूथ कांग्रेस में सक्रिय हैं और उन्हें राहुल गांधी की पसंद से टिकट मिला है। वहीं बृजेंद्र सिंह पूर्व मंत्री बीरेंद्र सिंह के बेटे हैं।

उम्मीदवारों की लिस्ट…

कांग्रेस की पहले जारी लिस्ट में शामिल उम्मीदवार

कांग्रेस की लिस्ट से जुड़ी खबरें पढ़ें..

कांग्रेस की दूसरी लिस्ट के 9 प्रत्याशियों की डिटेल प्रोफाइल:तोशाम में भाई-बहन का मुकाबला; 3 हारे चेहरों पर दांव, कुलदीप सबसे उम्रदराज

हरियाणा में कांग्रेस ने उम्मीदवारों की जो दूसरी लिस्ट जारी की है, उसमें 3 नए चेहरे हैं। इस लिस्ट में 3 टिकट उन नेताओं को मिले हैं, जो पिछली बार हारे थे। 9 सीटों में 4 टिकटें जाट और 2-2 OBC और पंजाबी उम्मीदवारों को मिली हैं। दूसरी लिस्ट में केवल 1 महिला है। 2 दलबदलुओं को टिकट दी है। (पूरी खबर पढ़ें)

हरियाणा में कांग्रेस की 2 लिस्ट जारी, 32 नाम:ED केस में फंसे-नूंह हिंसा आरोपी समेत 28 विधायकों को दोबारा टिकट; BJP बोली- क्राइम चैंपियनशिप​​​​​

हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने 6 सितंबर की देर रात दो लिस्ट में 32 उम्मीदवारों का ऐलान किया। पहली लिस्ट में 31 उम्मीदवारों का ऐलान किया गया। डेढ़ घंटे बाद दूसरी लिस्ट में एक कैंडिडेट का नाम घोषित किया (पूरी खबर पढ़ें)

कांग्रेस की पहली लिस्ट के 32 उम्मीदवारों की डिटेल प्रोफाइल:1 हारे-1 दलबदलू को टिकट, 80 साल के कादियान सबसे बुजुर्ग, विनेश सबसे यंग​​​​​​

हरियाणा में कांग्रेस ने 32 नामों की जो पहली लिस्ट जारी की है, उसमें सिर्फ 3 नए चेहरे हैं। इस लिस्ट में पिछला चुनाव हारे हरियाणा कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष उदयभान को टिकट मिली है। 32 सीटों में 9-9 टिकटें जाट और SC उम्मीदवारों को मिली हैं। SC के लिए 17 सीटें रिजर्व हैं। पहली लिस्ट में केवल 5 महिलाएं हैं। इस लिस्ट में 1 दलबदलू को टिकट दी है। (पूरी खबर पढ़ें)

कांग्रेस के 32 उम्मीदवारों का एनालिसिस:हरियाणा में BJP जैसी बगावत-भगदड़ से बचने की कोशिश; सांसदों को दोटूक मैसेज- हाईकमान सबसे ऊपर

कांग्रेस हाईकमान सेफ गेम खेलते हुए हरियाणा चुनाव के लिए जारी 32 उम्मीदवारों की दो लिस्टों में BJP में मची भगदड़-बगावत जैसे हालात से बचने की कोशिश करता नजर आया। कांग्रेस की स्क्रीनिंग कमेटी की 4 मीटिंग हुईं। उसके बाद 3 मीटिंग केंद्रीय चुनाव समिति की हुईं। आखिरी बैठक में राहुल गांधी की जगह खुद सोनिया गांधी पहुंचीं। इसके बावजूद पार्टी बड़ी लिस्ट जारी करने की हिम्मत नहीं दिखा पाई। (पूरी खबर पढ़ें)