हरियाणा में कांग्रेस उम्मीदवारों की घोषणा: तीसरी लिस्ट 9 में उम्मीदवार; 2 लिस्टों में 28 विधायकों समेत 32 उम्मीदवार घोषित हो चुके – Panipat News

हरियाणा में 90 विधानसभा सीटों पर चुनाव के लिए कांग्रेस ने उम्मीदवारों की तीसरी लिस्ट जारी कर दी है। इस लिस्ट में 9 उम्मीदवार घोषित किए गए हैं। इससे पहले कांग्रेस ने 6 सितंबर को 2 लिस्ट जारी की थीं। राज्य में 5 अक्टूबर को वोटिंग और 8 अक्टूबर नतीजे घोष

.

पहली लिस्ट में 27 विधायकों समेत 31 उम्मीदवार और दूसरी लिस्ट में एक विधायक को टिकट दी थी। कांग्रेस अभी तक 32 उम्मीदवारों की घोषणा कर चुकी है। जिनमें बड़े चेहरों के तौर पर पहलवान विनेश फोगाट के अलावा ED के केस में फंसे पूर्व CM भूपेंद्र हुड्‌डा, सुरेंद्र पंवार, धर्म सिंह छौक्कर, राव दान सिंह और नूंह हिंसा के आरोपी MLA मामन खान का भी नाम शामिल था।

उम्मीदवारों की लिस्ट…

कांग्रेस की पहले जारी 2 लिस्ट में शामिल उम्मीदवार

कांग्रेस की पहली-दूसरी लिस्ट से जुड़ी खबरें पढ़ें..

हरियाणा में कांग्रेस की 2 लिस्ट जारी, 32 नाम:ED केस में फंसे-नूंह हिंसा आरोपी समेत 28 विधायकों को दोबारा टिकट; BJP बोली- क्राइम चैंपियनशिप​​​​​

हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने 6 सितंबर की देर रात दो लिस्ट में 32 उम्मीदवारों का ऐलान किया। पहली लिस्ट में 31 उम्मीदवारों का ऐलान किया गया। डेढ़ घंटे बाद दूसरी लिस्ट में एक कैंडिडेट का नाम घोषित किया (पूरी खबर पढ़ें)

कांग्रेस की पहली लिस्ट के 32 उम्मीदवारों की डिटेल प्रोफाइल:1 हारे-1 दलबदलू को टिकट, 80 साल के कादियान सबसे बुजुर्ग, विनेश सबसे यंग​​​​​​

हरियाणा में कांग्रेस ने 32 नामों की जो पहली लिस्ट जारी की है, उसमें सिर्फ 3 नए चेहरे हैं। इस लिस्ट में पिछला चुनाव हारे हरियाणा कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष उदयभान को टिकट मिली है। 32 सीटों में 9-9 टिकटें जाट और SC उम्मीदवारों को मिली हैं। SC के लिए 17 सीटें रिजर्व हैं। पहली लिस्ट में केवल 5 महिलाएं हैं। इस लिस्ट में 1 दलबदलू को टिकट दी है। (पूरी खबर पढ़ें)

कांग्रेस के 32 उम्मीदवारों का एनालिसिस:हरियाणा में BJP जैसी बगावत-भगदड़ से बचने की कोशिश; सांसदों को दोटूक मैसेज- हाईकमान सबसे ऊपर

कांग्रेस हाईकमान सेफ गेम खेलते हुए हरियाणा चुनाव के लिए जारी 32 उम्मीदवारों की दो लिस्टों में BJP में मची भगदड़-बगावत जैसे हालात से बचने की कोशिश करता नजर आया। कांग्रेस की स्क्रीनिंग कमेटी की 4 मीटिंग हुईं। उसके बाद 3 मीटिंग केंद्रीय चुनाव समिति की हुईं। आखिरी बैठक में राहुल गांधी की जगह खुद सोनिया गांधी पहुंचीं। इसके बावजूद पार्टी बड़ी लिस्ट जारी करने की हिम्मत नहीं दिखा पाई। (पूरी खबर पढ़ें)