सिंधुदुर्ग में शिवाजी महाराज की प्रतिमा बनाने वाला ठेकेदार गिरफ्तार: 10 दिन से फरार था; उद्धव गुट बोला- वह अंडरवर्ल्ड डॉन नहीं, इतने दिन क्यों लगे

मुंबई20 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
26 अगस्त को महाराष्ट्र के सिंधुदुर्ग स्थित राजकोट किले में 8 महीने पहले बनी शिवाजी की 35 फीट ऊंची प्रतिमा गिर गई थी। - Dainik Bhaskar

26 अगस्त को महाराष्ट्र के सिंधुदुर्ग स्थित राजकोट किले में 8 महीने पहले बनी शिवाजी की 35 फीट ऊंची प्रतिमा गिर गई थी।

महाराष्ट्र के सिंधुदुर्ग में शिवाजी महाराज की 35 फीट ऊंची प्रतिमा गिरने के मामले में कल्याण पुलिस ने ठेकेदार जयदीप आप्टे को बुधवार (4 सितंबर) देर रात गिरफ्तार कर लिया है।

26 अगस्त को मूर्ति गिरने के बाद मालवान पुलिस ने आप्टे के खिलाफ लापरवाही का केस दर्ज किया था। वह 10 दिन से फरार था। तलाश के लिए पुलिस की 7 टीमें बनाई गईं।

उसकी तलाश मुंबई, सिंधुदुर्ग, ठाणे, कोल्हापुर में की गई, लेकिन वह कल्याण में छिपा हुआ था। 1 दिन पहले आप्टे के खिलाफ लुक आउट सर्कुलर (LOC) जारी किया गया था।

4 साल के जयदीप आप्टे ने शिवाजी महाराज की 35 फीट की प्रतिमा के पहले इतनी बड़ी मूर्ति कभी नहीं बनाई थी। वह 2 फीट ऊंची प्रतिमाएं ही बनाता था।

उद्धव गुट बोला- आप्टे अंडर्वरल्ड डॉन नहीं, गिरफ्तार में देर क्यों लगी
शिवसेना (UBT) ने आरोप लगाया कि 24 साल का आप्टे CM शिंदे के बेटे का परिचित है। कहीं CM शिंदे ने उसे अपने निवास में छिपाकर तो नहीं रखा है। गिरफ्तारी के बाद भाजपा नेता प्रवीण दारेकर ने कहा- विपक्ष को अब मुंह बंद कर लेना चाहिए। पुलिस ने समय जरूर लगाया, लेकिन काम कर दिखाया।

इसका जवाब देते हुए शिवसेना (UBT) की नेता सुषमा अंधारे ने बुधवार रात को कहा- गिरफ्तारी का क्रेडिट सरकार को नहीं लेना चाहिए। वह कोई अंडरवर्ल्ड डॉन नहीं था। इतने दिन क्यों लगे? उसकी गिरफ्तारी पहले ही हो जानी थी।

तस्वीर 4 दिसंबर 2023 की है, जब PM ने छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा का उद्घाटन किया था।

तस्वीर 4 दिसंबर 2023 की है, जब PM ने छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा का उद्घाटन किया था।

स्ट्रक्चरल कंसल्टेंट 1 हफ्ते पहले गिरफ्तार हुआ था
सिंधुदुर्ग पुलिस ने स्ट्रक्चरल कंसल्टेंट और ठेकेदार चेतन पाटिल को 7 दिन पहले गिरफ्तार किया था। हालांकि, उसने दावा किया था कि प्रतिमा निर्माण से उसका लेना-देना नहीं हैं। उसने मूर्ति के लिए केवल प्लेटफॉर्म का डिजाइन तैयार किया था।

कांग्रेस बोली- 236 करोड़ का प्रोजेक्ट, सिर्फ 1.5 करोड़ खर्च किए
महाराष्ट्र कांग्रेस अध्यक्ष नाना पटोले ने बुधवार को आरोप लगाया कि शिवाजी की मूर्ति के निर्माण पर मात्र 1.5 करोड़ रुपये खर्च किए गए, जबकि इस काम के लिए राज्य के खजाने से 236 करोड़ रुपये लिए गए। बाकी बचे 234 करोड़ कहां गए। शिवाजी महाराज की मूर्ति निर्माण में भ्रष्टाचार हुआ है। इसकी जांच होनी चाहिए।

कला निदेशालय के डायरेक्टर बोले- मिट्‌टी का मॉडल दिखाकर परमिशन ली
महाराष्ट्र कला निदेशालय के डायरेक्टर राजीव मिश्रा का कहना है कि उन्होंने केवल 6 फीट की मूर्ति लगाने की परमिशन दी थी। इसके लिए मूर्तिकार ने मिट्टी का मॉडल दिखाया था।

मंजूरी मिलने के बाद नौसेना ने निदेशालय को यह नहीं बताया कि मूर्ति 35 फीट ऊंची होगी। न ही यह बताया गया कि इसमें स्टील की प्लेटों का इस्तेमाल किया जाएगा।

स्टेट PWD ने नौसेना को 2.44 करोड़ रुपए ट्रांसफर किए थे। नौसेना ने मूर्तिकार और सलाहकार नियुक्त किए और डिजाइन फाइनल होने के बाद इसे निदेशालय को मंजूरी के लिए भेजा गया। बाद में ऊंचाई बढ़ा ली होगी।

खबरें और भी हैं…