वक्फ बिल संशोधन को लेकर JPC की दूसरी बैठक आज: पहली बैठक के बाद समिति अध्यक्ष बोले थे- सभी हिस्सेदारों की बात सुनी जाएगी

नई दिल्ली11 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
इस समिति में कुछ 31 सदस्य हैं। इसमें लोकसभा के 21 और राज्यसभा के 10 सदस्य हैं। - Dainik Bhaskar

इस समिति में कुछ 31 सदस्य हैं। इसमें लोकसभा के 21 और राज्यसभा के 10 सदस्य हैं।

वक्फ बिल संशोधन के लिए बनाई गई संयुक्त संसदीय समिति (JPC) की आज (30 अगस्त) दूसरी बैठक होनी है। 22 अगस्त को 31 सदस्यीय JPC की पहली बैठक हुई थी।

इसमें समिति के अध्यक्ष जगदंबिका पाल ने बताया था कि बिल पर विचार करने के दौरान सभी 44 बदलावों (अमेंडमेंट्स) पर चर्चा होगी। सभी हिस्सेदारों की बात सुनी जाएगी। मुस्लिम जानकारों से भी राय ली जाएगी।

अल्पसंख्यक मामलों और कानून मंत्रालय के अधिकारी ने समिति को ड्राफ्ट कानून में जो बदलाव किये गए हैं, उसके बारे में बताया। JPC को वक्फ बिल की जांच का काम सौंपा है।

संसदीय कार्य और अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री किरेन रिजिजू ने 8 अगस्त को लोकसभा में वक्फ बिल 2024 पेश किया था।

कांग्रेस और समाजवादी पार्टी समेत विपक्षी दलों ने इस बिल को मुस्लिम विरोधी बताया था। विपक्ष के विरोध के बीच ये बिल लोकसभा में बिना किसी चर्चा के JPC को भेज दिया गया था।

JPC में लोकसभा से 21 सदस्य- भाजपा के 7, कांग्रेस के 3 सांसद
1. जगदंबिका पाल (भाजपा)
2. निशिकांत दुबे (भाजपा)
3. तेजस्वी सूर्या (भाजपा)
4. अपराजिता सारंगी (भाजपा)
5. संजय जायसवाल (भाजपा)
6. दिलीप सैकिया (भाजपा)
7. अभिजीत गंगोपाध्याय (भाजपा)
8. श्रीमती डीके अरुणा (YSRCP)
9. गौरव गोगोई (कांग्रेस)
10. इमरान मसूद (कांग्रेस)
11. मोहम्मद जावेद (कांग्रेस)
12. मौलाना मोहिबुल्ला (सपा)
13. कल्याण बनर्जी (TMC)
14. ए राजा (DMK)
15. एलएस देवरायलु (TDP)
16. दिनेश्वर कामत (JDU)
17. अरविंत सावंत (शिवसेना, उद्धव गुट)
18. सुरेश गोपीनाथ (NCP, शरद पवार)
19. नरेश गणपत म्हास्के (शिवसेना, शिंदे गुट)
20. अरुण भारती (LJP-R)
21. असदुद्दीन ओवैसी (AIMIM)

JPC में राज्यसभा से 10 सदस्य- भाजपा के 4, कांग्रेस का एक सांसद
1. बृज लाल (भाजपा)
2. डॉ. मेधा विश्राम कुलकर्णी (भाजपा)
3. गुलाम अली (भाजपा)
4. डॉ. राधा मोहन दास अग्रवाल (भाजपा)
5. सैयद नसीर हुसैन (कांग्रेस)
6. मोहम्मद नदीम उल हक (TMC)
7. वी विजयसाई रेड्डी (YSRCP)
8. एम मोहम्मद अब्दुल्ला (DMK)
9. संजय सिंह (AAP)
10. डॉ. धर्मस्थल वीरेंद्र हेगड़े (राष्ट्रपति द्वारा मनोनीत)

ये खबर भी पढ़ें…

वक्फ बोर्ड के पास 3 दिल्ली जितनी जमीन:मुस्लिम संस्था के पास कहां से आई इतनी संपत्ति; मोदी सरकार कैसे घटा रही इसकी ताकत

8 पढ़ें पूरी खबर