राहुल गांधी ने लिखा- भारत DOJO यात्रा कमिंग सून: मार्शल आर्ट का VIDEO शेयर कर कहा- युवा इससे जुड़ें, उनमें हिंसा नहीं, जेंटलनेस हो

नई दिल्ली2 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
राहुल गांधी ने भारत जोड़ो न्याय यात्रा के दौरान मौजूद बच्चों के साथ जिउ-जित्सु के मूव परफॉर्म किए थे। - Dainik Bhaskar

राहुल गांधी ने भारत जोड़ो न्याय यात्रा के दौरान मौजूद बच्चों के साथ जिउ-जित्सु के मूव परफॉर्म किए थे।

राहुल गांधी ने भारत जोड़ो न्याय यात्रा का एक वीडियो शेयर किया है। जिसमें वे जिउ-जित्सु (मार्शल आर्ट का एक फॉर्म) करते दिखाई दे रहे हैं। X पर की गई पोस्ट के आखिर में उन्होंने लिखा है- भारत डोजो (DOJO) यात्रा, कमिंग सून।

डोजो यानी मार्शल आर्ट का ट्रेनिंग सेंटर या स्कूल, जहां सेल्फ डिफेंस के लिए अलग-अलग मार्शल आर्ट के फॉर्म सिखाए जाते हैं। इस पोस्ट से यह कयास लगाए जा रहे हैं कि राहुल जल्द ही सेल्फ डिफेंस की ट्रेनिंग के लिए कोई पहल करने वाले हैं।

वीडियो में राहुल के साथ अरुण शर्मा दिखाई दे रहे हैं। अरुण जिउ-जित्सु में ब्लैक बेल्ट हैं।

वीडियो में राहुल के साथ अरुण शर्मा दिखाई दे रहे हैं। अरुण जिउ-जित्सु में ब्लैक बेल्ट हैं।

राहुल ने लिखा- जिउ-जित्सु फिट रहने का तरीका
भारत जोड़ो न्याय यात्रा के दौरान, जब हम हजारों किलोमीटर की यात्रा कर रहे थे, तो हमारे कैम्प में हर शाम जिउ-जित्सु प्रैक्टिस का रूटीन था। यह फिट रहने का एक सीधा सा तरीका था। लेकिन यह जल्दी ही एक कम्युनिटी एक्टिविटी में बदल गया। हम जिस शहर में रुकते वहां यात्रा में शामिल लोग और उन शहरों के यंग मार्शल आर्ट स्टूडेंट्स शामिल होते थे।

हमारा मकसद इन युवाओं को इस जेंटल आर्ट की खूबसूरती बताना था। मेडिटेशन, जिउ-जित्सु, आइकिडो और नॉन वॉइलेंट टेक्नीक्स का कॉम्बिनेशन है। हम चाहते थे कि हिंसा की जगह उनमें जेंटलनेस हो, जिससे उन्हें अधिक दयालु और सुरक्षित समाज बनाने में मदद मिल सके।

इस राष्ट्रीय खेल दिवस पर मैं आप सभी से अपना अनुभव शेयर करना चाहता हूं, उम्मीद है कि आप में से कुछ लोग जेंटल आर्ट की प्रैक्टिस के लिए इंस्पायर होंगे। भारत डोजो यात्रा जल्द ही आ रही है।

क्या है DOJO, जिसके बारे में राहुल ने लिखा
डोजो एक तरह के मार्शल आर्ट के ट्रेनिंग स्कूल हैं। ऐसी जगह जहां लोग जूडो, कराटे या किसी दूसरे मार्शल आर्ट की प्रैक्टिस करते हैं। जापानी भाषा में डोजो का मतलब है- जाने का रास्ता। सबसे शुरुआती डोजो बौद्ध मंदिरों के अंदर बने होते थे। जहां गहन प्रशिक्षण होता था। इसमें केंडो की मार्शल आर्ट के साथ-साथ मेडिटशन भी शामिल था।

आइकिडो में ब्लैक बेल्ट और जिउ-जित्सु में ब्लू बेल्ट हैं राहुल गांधी

राहुल गांधी को 2013 में आइकिडो में ब्लैक बेल्ट अवॉर्ड किया गया था।

राहुल गांधी को 2013 में आइकिडो में ब्लैक बेल्ट अवॉर्ड किया गया था।

वीडियो में राहुल गांधी बच्चों को बताते हुए नजर आ रहे हैं कि वे आइकिडो में ब्लैक बेल्ट और जिउ-जित्सु में ब्लू बेल्ट हैं। कांग्रेस के X पर 2017 में की गई एक पोस्ट के मुताबिक, राहुल को आइकिडो की कम से कम 130 टेक्नीक आती है।

आइकिडो के 9 लेवल होते हैं। हर लेवल में ब्लैक बेल्ट होता है। राहुल ने लेवल-1 में ब्लैक बेल्ट हासिल किया है। यह नॉन अग्रेसिव गेम है। इसकी चैम्पियनशिप नहीं होती। यह केवल सेल्फ डिफेंस की कला है। यह आपको फिट और शांत रखती है।

जापान का मार्शल आर्ट है आइकिडो
आइकिडो मार्शल आर्ट है। यह एक ऐतिहासिक युद्ध कला है, जिसे बिना किसी हथियार के इस्तेमाल करते हैं। इसकी खोज मोरीहाई उशिबा ने की थी। ऐसा माना जाता है कि आइकिडो की शुरुआत 1920 में जापान में हुई थी। इसके बाद दुनियाभर में लोगों ने इसे सीखना शुरू किया।

भारत जोड़ो और भारत जोड़ो न्याय यात्रा कर चुके हैं राहुल
राहुल गांधी ने 14 जनवरी 2024 को मणिपुर के थोउबल से भारत जोड़ो न्याय यात्रा शुरू की थी। यह 20 मार्च 2024 को मुंबई में खत्म हुई थी। इससे पहले सितंबर 2022 से जनवरी 2023 तक राहुल गांधी ने कन्याकुमारी से कश्मीर तक भारत जोड़ो यात्रा की थी। भारत जोड़ो न्याय यात्रा इसी का सेकेंड फेज थी।

खबरें और भी हैं…