नदी में गिरी बस से लोगों को निकाला जा रहा है। रेस्क्यू टीम के साथ नेपाल पुलिस भी मौके पर मौजूद है।
उत्तर प्रदेश की एक बस नेपाल में नदी में गिर गई है। गोरखपुर की इस बस में 40 यात्री सवार थे। हादसे में 14 यात्री मारे गए हैं। बस पोखरा से काठमांडू जा रही थी। इसी दौरान यह अनियंत्रित होकर नदी में जा गिरी। बताया जा रहा है कि बस में सवार ज्यादातर यात्री म
.
हादसा शुक्रवार सुबह 11.30 बजे तनहुन जिले में हुआ। जिले के SP बीरेंद्र शाही ने बताया- बस मार्सयांगडी अंबुखैरेनी के पास नदी में गिरी है। स्थानीय पुलिस और रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंच गई है। सेना और सशस्त्र बलों को भी अलर्ट कर दिया गया है।
हादसे की तस्वीरें…
नेपाली सेना और स्थानीय पुलिस रेस्क्यू ऑपरेशन कर रही है।
हादसे के बाद मौके पर नेपाली सेना भी पहुंच गई है।
मार्सयांगडी नदी में बस फंसी है। नदी का बहाव तेज है। बस की पूरी छत उड़ गई।
जहां बस गिरी है वह पहाड़ से काफी नीचे है। इसलिए रेस्क्यू में दिक्कत हो रही है।
हादसे के बाद बस की पूरी छत उड़ गई। घायलों को नेपाल पुलिस ने रेस्क्यू किया।
बस गोरखपुर में रजिस्टर्ड,
तनहुन के DSP दीपकुमार राया ने बताया कि बस का नंबर UP-53 FT 7623 है। यह गोरखपुर के धर्मशाला बाजार इलाके में रहने वाली शालिनी केसरवानी पत्नी सौरभ केसरवानी के नाम रजिस्टर्ड है। यूपी सरकार के आपदा रिलीफ कमिश्नर ने कहा- नेपाल के अधिकारियों से संपर्क करके जानकारी जुटाई जा रही है।खबर को अपडेट किया जा रहा है…