कार चालकों में बहस, एक ने दूसरे को टक्कर मारी: पहले कार के खुले दरवाजे को तोड़ता चला गया, लौटकर फिर टकराया, 5 घायल

  • Hindi News
  • National
  • Maharashtra Thane Road Rage Video; Harrier Vs Fortuner Driver | Badlapur Ambernath

24 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
यह पूरा मामला ठाणे जिले का है। मंगलवार को घटना हुई। एक दिन बाद वीडियो सामने आया। - Dainik Bhaskar

यह पूरा मामला ठाणे जिले का है। मंगलवार को घटना हुई। एक दिन बाद वीडियो सामने आया।

महाराष्ट्र के ठाणे में मंगलवार को सड़क पर दो वाहन चालकों के बीच लड़ाई हो गई। बहस के बाद एक गाड़ी सवार (हैरियर) किनारे खड़ी फॉर्च्यूनर का दरवाजा तोड़ते हुए आगे निकल गया। इस दौरान गाड़ी के नीचे एक शख्स दबा रहा।

हैरियर सवार उस शख्स को करीब 10 फीट तक घसीटते ले गया। फिर हैरियर सवार ने वापस गाड़ी घुमाई और दोबारा फॉर्च्यूनर को टक्कर मारी। इस बार टक्कर मारते हुए गाड़ी को कई मीटर पीछे धकेल दिया।

इस पूरी घटना का वीडियो पास की बिल्डिंग में किसी शख्स ने रिकॉर्ड किया। घटना में करीब 5 लोग घायल हुए हैं। टक्कर के बाद वहां खड़ी भीड़ ने हैरियर गाड़ी पर पत्थर मारे और उसकी कार के शीशे तोड़ दिए। फिलहाल अंबरनाथ पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

घटना से जुड़ी 3 तस्वीरें…

1. सड़क पर बहस के बाद काली गाड़ी (हैरियर) ने सफेद गाड़ी (फॉर्च्यूनर) को टक्कर मारी और उसका आगे का दरवाजा तोड़ दिया।

1. सड़क पर बहस के बाद काली गाड़ी (हैरियर) ने सफेद गाड़ी (फॉर्च्यूनर) को टक्कर मारी और उसका आगे का दरवाजा तोड़ दिया।

2. टक्कर मारने के बाद काली गाड़ी आगे जाकर वापस टर्न लेती है और दोबारा तेज स्पीड में टकराने आई।

2. टक्कर मारने के बाद काली गाड़ी आगे जाकर वापस टर्न लेती है और दोबारा तेज स्पीड में टकराने आई।

3. दूसरी टक्कर में काली गाड़ी ने सफेद कार को कई मीटर पीछे धकेल दिया। पीछे खड़े स्कूटी सवार भी घायल हो गए।

3. दूसरी टक्कर में काली गाड़ी ने सफेद कार को कई मीटर पीछे धकेल दिया। पीछे खड़े स्कूटी सवार भी घायल हो गए।

ये खबर भी पढ़ें…

मुंबई में खुदकुशी कर रही महिला को पुलिस ने बचाया:अटल सेतु से लगाई थी छलांग, वहां खड़े शख्स ने बाल पकड़कर ऊपर खींचा

मुंबई के अटल सेतु से नीचे कूद रही एक महिला को पुलिस ने बचा लिया है। घटना शुक्रवार शाम 7 बजे की है। इसका CCTV फुटेज भी सामने आया है। वीडियो में देखा जा सकता है एक महिला कार से उतरकर अटल सेतु की रेलिंग क्रॉस करती है। इस बीच पुलिस की गाड़ी भी आ जाती है। महिला जैसे ही समुद्र में छलांग लगाती है। वहां खड़ा एक शख्स महिला के बाल पकड़ लेता है। तब तक पुलिसकर्मी भी आ जाते हैं। उनकी मदद से महिला को ऊपर खींच लिया जाता है। पढ़ें पूरी खबर…

खबरें और भी हैं…