- Hindi News
- National
- IMD Weather Update; MP Maharashtra Gujarat Rainfall Alert | Uttarakhand Rajasthan UP Monsoon Forecast
नई दिल्ली10 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश के बाद 107 सड़कें बंद हो गई हैं। चंबा में लैंडस्लाइड के मलबे में दबने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। शिमला मौसम विभाग ने राज्य के अलग-अलग हिस्सों में बुधवार तक भारी बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है।
उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में गंगा-यमुना उफान पर हैं। संगम घाट डूब गया है। मौसम विभाग ने बताया कि अगले 4 दिन (23 अगस्त) तक ऐसा ही मौसम रहेगा। 48 घंटों में तापमान में न तो कोई बढ़ोतरी और न ही कोई कमी होगी।
वहीं, मध्य प्रदेश के उज्जैन, नर्मदापुरम-नरसिंहपुर में सोमवार को तापमान 34 डिग्री पार कर गया। मौसम विभाग के मुताबिक, आज से स्ट्रॉन्ग सिस्टम एक्टिव हो जाएगा। इसकी वजह से 21 और 22 अगस्त को पूरे प्रदेश में तेज बारिश होगी।
देश में कहीं तेज तो कहीं धीमी बारिश हो रही है। मौसम विभाग (IMD) ने मंगलवार (20 अगस्त) को 20 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।
मध्य प्रदेश में 76% ज्यादा बारिश हुई
मध्य प्रदेश में अब तक इस मानसून सीजन में 28.5 इंच बारिश हो चुकी है। यह सामान्य से 76% से ज्यादा है। भोपाल मौसम विभाग की सीनियर वैज्ञानिक डॉ. दिव्या ई. सुरेंद्रन ने बताया कि साइक्लोनिक सर्कुलेशन सिस्टम लो प्रेशर एरिया के रूप में बंगाल की खाड़ी में एक्टिव है। यह आगे बढ़ेगा। मानसून ट्रफ बीकानेर से सीधी होते हुए साइक्लोनिक सर्कुलेशन में मर्ज हो रही है। दूसरे सिस्टम भी एक्टिव हैं। इसके चलते मध्य प्रदेश में बारिश का दौर लौटेगा।
मध्य प्रदेश के कई हिस्सों में सोमवार को धूप निकली थी।
देशभर से बारिश की फोटोज…
पश्चिम बंगाल में काफी बारिश हो रही है। कोलकाता की सड़कों पर पानी भरने से लोगों को निकलने में परेशानी हुई।
कानपुर में सोमवार को काफी बारिश हुई। ग्वालटोली पुलिस थाना इलाके में पानी भर गया।
दिल्ली में बारिश के दौरान पानी से बचाव करते लोग।
प्रयागराज में गंगा और यमुना का जलस्तर बढ़ने से संगम घाट डूब गया है।
21 अगस्त को 17 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट
- मौसम विभाग के मुताबिक, बिहार और झारखंड में भारी से भारी बारिश (12 सेमी से ज्यादा) का अलर्ट है।
- हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, असम, मेघालय, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, कोंकण-गोवा, गुजरात, केरल और लक्षद्वीप में भारी बारिश (7 सेमी) हो सकती है।
राज्यों में मौसम का हाल…
राजस्थान: 2 दिन बाद बारिश का अलर्ट, 12 जिलों में बरसात की संभावना
राजस्थान में बारिश का दौर फिर से शुरू हो गया है। भरतपुर, जयपुर संभाग के जिलों में सोमवार को कई जगह 2 इंच तक बरसात हुई। 22 अगस्त से राजस्थान में तेज बारिश का दौर शुरू होने की संभावना है। पूरी खबर पढ़ें…
बिहार: 26 जिलों में आज हल्की बारिश की संभावना, अगले 3 से 4 दिनों में होगी भारी बारिश
बिहार के 26 जिलों में आज हल्की बारिश की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार दक्षिण बांग्लादेश और उसके आसपास के इलाकों में निम्न दबाव का क्षेत्र बना हुआ है। इसके कारण एक चक्रवाती परिसंचरण का क्षेत्र बना है। पूरी खबर