उपराष्ट्रपति बोले-कुछ लोगों का राजनीतिक स्वार्थ राष्ट्रहित से ऊपर: बड़े पदों पर बैठे लोग ऐसा प्रकट करते हैं कि देश में कुछ भी हो सकता है – Jaipur News

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने कहा- देखा जा रहा है कि व्यक्तिगत हित और राजनीतिक स्वार्थ को राष्ट्रहित से ऊपर रखा जा रहा है। अच्छे और बड़े पद पर रहने वाले कुछ लोग ऐसा दिखाते हैं कि देश में कुछ भी हो सकता है। हमारा संकल्प होना चाहिए कि हम किसी भी हाल में र

.

रविवार को उपराष्ट्रपति जयपुर के बिड़ला ऑडिटोरियम में देहदानी परिवार सम्मान एवं आभार समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए। जैन सोशल ग्रुप सेंट्रल संस्थान की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम में उपराष्ट्रपति ने कहा- राजनीति में प्रजातंत्र की अपनी खूबी है। अलग-अलग विचार रखना प्रजातंत्र के गुलदस्ते की महक है। यह तब तक है, जब तक राष्ट्रहित को तिलांजलि नहीं दे दी जाए। भारतीयता हमारी पहचान है। राष्ट्र हमारे लिए सर्वोपरि है, जिनके लिए राष्ट्र सर्वोपरि नहीं है। जो राजनीतिक हित और व्यक्तिगत स्वार्थ को ऊपर रखते हैं, उनको हमें समझना चाहिए। मैं आपसे अपील करता हूं कि राष्ट्र के विकास के लिए ऐसी ताकतों को हमें रोकना होगा। ​​​​​​

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ की इस बात के राजनीतिक मायने भी निकाले जा रहे हैं। कुछ दिन पहले विपक्षी सांसदों ने उनके खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने की बात कही थी।

जगदीप धनखड़ रविवार को बिरला ऑडिटोरियम में आयोजित समारोह को संबोधित कर रहे थे।

जगदीप धनखड़ रविवार को बिरला ऑडिटोरियम में आयोजित समारोह को संबोधित कर रहे थे।

आपातकाल संविधान पर सबसे बड़ा खतरा था
उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने कहा- आज देश मे तेजी से विकास हो रहा है। वो अकल्पनीय है। साल 1989 में मैं केंद्रीय मंत्री था। हमने कल्पना भी नहीं की थी कि देश में इस तेजी के साथ विकास होगा। इसलिए मैं आज की पीढ़ी से आह्वान करता हूं कि उन्हें यह देखना चाहिए कि देश में संविधान पर खतरा कब आया था।

उन्होंने कहा- कुछ लोग कहते हैं कि आपातकाल का काला अध्याय चुनाव से खत्म हो गया था। लेकिन ऐसा नहीं है। इसलिए केंद्र सरकार ने आपातकाल के दिन संविधान हत्या दिवस मनाने की जो पहल की है, वह नई पीढ़ी को आगाह करने के लिए है। ऐसा कालखंड था, जब आपके मौलिक अधिकार समाप्त हो गए थे। सर्वोच्च न्यायालय ने भी अपने हाथ खड़े कर दिए थे। कार्यपालिका का तानाशाही रवैया शिखर पर पहुंच गया था। इतिहास में इसका कोई ओर उदाहरण नहीं मिलेगा।

जगदीप धनखड़ के साथ कार्यक्रम में विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी और डिप्टी सीएम प्रेमचंद बैरवा मौजूद रहे।

जगदीप धनखड़ के साथ कार्यक्रम में विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी और डिप्टी सीएम प्रेमचंद बैरवा मौजूद रहे।

हम अपने लोगों से काम छीन रहे
उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने कहा- आज हम कैंडल, पतंग, खिलौने, फर्नीचर, कारपेट, कपड़े आयात करते हैं। ऐसा करके हम अपने लोगों से उनका काम छीन रहे हैं। हमारे बिजनेसमैन को आगे नहीं बढ़ने दे रहे हैं। हमारा फॉरेन एक्सचेंज देश के बाहर भेज रहे हैं। क्या हम मात्र धन लाभ के लिए आर्थिक राष्ट्रीयता को तिलांजलि देना चाहते हैं।

जैन सोशल ग्रुप सेंट्रल संस्थान की ओर से देहदानी परिवार सम्मान एवं आभार कार्यक्रम में उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी और उपमुख्यमंत्री प्रेमचंद बैरवा।

जैन सोशल ग्रुप सेंट्रल संस्थान की ओर से देहदानी परिवार सम्मान एवं आभार कार्यक्रम में उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी और उपमुख्यमंत्री प्रेमचंद बैरवा।

ऑर्गन ट्रांसप्लांट पैसों के लिए नहीं होने चाहिए
जगदीप धनखड़ ने कहा- आज अंगदान समाज की आवश्यकता है। अंगदान मन से और स्वेच्छा से होना चाहिए। पैसों के लिए अंगदान नहीं होना चाहिए। आज मेडिकल का पेशा व्यवसाय बन गया है। कुछ लोगों ने ऑर्गन ट्रांसप्लांट को पैसे कमाने का जरिया बना लिया है। डॉक्टर धरती पर भगवान का रूप होते हैं। कुछ लोगों की वजह से पूरा प्रोफेशन बदनाम होता है। ऐसे लोगों को हमें एक्सपोज करना चाहिए।

उन्होंने कहा- हमारे यहां कई तरह का दान होता है। जो गुप्त होता है। अंगदान ऐसा दान है, जिसका ज्यादा से ज्यादा प्रचार-प्रसार करना चाहिए। लोग इसके लिए आगे आएं। कार्यक्रम में विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी, उपमुख्यमंत्री प्रेमचंद बैरवा, नगर निगम ग्रेटर की मेयर सौम्या गुर्जर सहित संस्थान के कई पदाधिकारी मौजूद रहे।