वायनाड लैंडस्लाइड में एक शख्स ने 16 परिजन खोए: इनमें से 4 की डेडबॉडी मिली, 12 अब भी लापता; व्यक्ति बोला- मेरे पास कुछ नहीं बचा

नई दिल्ली41 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
वायनाड लैंडस्लाइड के छह दिन बाद भी सर्च ऑपरेशन जारी है। 206 लापता लोगों की तलाश की जा रही है। - Dainik Bhaskar

वायनाड लैंडस्लाइड के छह दिन बाद भी सर्च ऑपरेशन जारी है। 206 लापता लोगों की तलाश की जा रही है।

केरल के वायनाड में 29 जुलाई की आधी रात भारी बारिश के बाद हुए लैंडस्लाइड में मरने वालों की संख्या 365 पहुंच गई है। इनमें 30 बच्चे शामिल हैं। हादसे के सातवें दिन भी आज सोमवार (5 अगस्त) को सर्च ऑपरेशन जारी है। 206 लोग अब भी लापता हैं।

इस लैंडस्लाइड में सैकड़ों परिवार प्रभावित हुए हैं। इसमें वायनाड जिले के चूरलमाला में रहने वाले 42 वर्षीय मंसूर ने अपने परिवार के 16 सदस्यों को खो दिया। इनमें उसकी मां, पत्नी, दो बच्चे, बहन और उसकी भाभी के परिवार के 11 सदस्य शामिल थे।

लैंडस्लाइड प्रभावित इलाकों को 6 जोन में बांटकर लापता लोगों और शवों को खोजने के लिए सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है।

लैंडस्लाइड प्रभावित इलाकों को 6 जोन में बांटकर लापता लोगों और शवों को खोजने के लिए सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है।

पीड़ित व्यक्ति ने कहा- मेरा परिवार, मेरा घर, सब कुछ चला गया

मीडिया एजेंसी पीटीआई से बातचीत में मंसूर ने बताया कि, ‘मेरे पास अब कुछ भी नहीं बचा है। मेरा परिवार, मेरा घर, सब कुछ चला गया।’

उन्होंने बताया कि ‘मुझे अभी तक चार शव मिले हैं, जिनमें मेरी पत्नी, बेटा, बहन और मेरी माँ हैं। मुझे अभी भी अपनी बेटी नहीं मिली है। घटना के समय मैं घर पर नहीं था क्योंकि मैं काम के लिए बाहर गया हुआ था। अब मेरे पास कुछ भी नहीं बचा है। मैं फिलहाल अपने भाई नासिर के साथ रह रहा हूँ।’

मंसूर के भाई नासिर जो लैंडस्लाइड वाली जगह से दूर रहते हैं, उन्होंने बताया कि घटना से पहले अधिकारियों की ओर से कोई चेतावनी नहीं दी गई थी। नासिर ने कहा, “जब जलस्तर बढ़ रहा था, तो मैंने अपने भाई के परिवार को कहा कि वे मेरे घर आ जाएं। उन्होंने कहा कि वे सुरक्षित हैं, लेकिन इस त्रासदी में अब सब कुछ खत्म हो गया।’

इस बीच, जमीन के नीचे फंसे लोगों का पता लगाने के लिए सेना के नेतृत्व में रडार आधारित तलाशी अभियान शुरू हो गया है।

घटनास्थल को मैप से समझें…

सर्च ऑपरेशन के छठे दिन के अपडेट्स

  • लैंडस्लाइड के छठे दिन आज रविवार को सुबह 7 बजे से सर्च ऑपरेशन शुरू हो गया है। छह टीमों में शामिल 1264 लोग मुंडक्कई, चुरालमाला और सामलीमट्टम में सर्च ऑपेरशन चला रहे हैं। मुख्यमंत्री विजयन ने शनिवार को कहा था कि रेस्क्यू ऑपरेशन अंतिम चरण में है।
  • मौसम विभाग ने आज केरल के 6 जिलों कासरगोड, कन्नूर, वायनाड, कोझिकोड, इडुक्की और कोट्टायम में बारिश का यलो अलर्ट जारी किया गया है।
  • केरल के मंत्री एके ससींद्रन ने कहा- हमने लैंडस्लाइड प्रभावित इलाके को 6 जोन में बांटा है। हर जोन में 40 लोगों की टीम सर्च ऑपरेशन चला रही है। इसके लिए स्थानीय लोगों की भी मदद ली जा रही है।
  • केंद्रीय मंत्री सुरेश गोपी ने रविवार को वायनाड में लैंडस्लाइड प्रभावित इलाकों में पहुंचे। उन्होंने कहा- लैंडस्लाइड को राष्ट्रीय आपदा घोषित किए जाने की मांग की वैधता की जांच की जाएगी। इसके बाद ही केंद्र की ओर से सहायता दी जाएगी।
  • साउथ एक्टर चिरंजीवी ने लैंडस्लाइड से प्रभावित लोगों के लिए एक करोड़ रुपए और अल्लू अर्जुन ने 25 लाख रुपए देने की घोषणा की है।
  • लैंडस्लाइड प्रभावित इलाकों में लापता और दबे हुए लोगों को खोजने के लिए रडार की मदद ली जा रही है। यह रडार जमीन के अंदर 80 मीटर तक की गहराई में इंसानों के फंसे होने का पता लगाता है। सेना इस रडार का इस्तेमाल बर्फीले इलाकों खासकर सियाचिन, लद्दाख में एवलांच के बाद सर्चिंग के लिए करती है।
  • सेना ने 1 अगस्त को मुंडक्कई, चूरलमाला, अट्टामाला और नूलपुझा गांवों में रेस्क्यू ऑपरेशन खत्म होने की जानकारी दी थी। अब सिर्फ मलबे में दबे शवों को ढूंढने का काम चल रहा है। कई जगह जमीन के अंदर मलबे में 20 से 30 फीट तक शवों के दबे होने की आशंका है।

वायनाड की लाइफलाइन रही चलियार नदी में अब तक 205 शव मिले
केरल की चलियार नदी से शनिवार को रेस्क्यू टीमों ने 3 शव और 13 लोगों के शरीर के टुकड़े बरामद हुए हैं। अधिकारियों के अनुसार, अब तक चलियार नदी से कुल 205 शव मिल चुके हैं। इनमें 73 शव और 132 शरीर के टुकड़े हैं। 198 शवों का पोस्टमॉर्टम हो चुका है और 195 को वायनाड भेज दिया है।

30 जुलाई की लैंडस्लाइड के बाद चलियार नदी तबाही का प्रतीक बन गई है। इससे पहले 169 किमी लंबी नदी वायनाड, मलप्पुरम और कोझिकोड जिले के लोगों के लिए लाइफलाइन रही है। नेवी, पुलिस, फायर, रेस्क्यू और NDRF की टीमों का चलियार नदी में सर्च ऑपरेशन जारी है।

रेस्क्यू ऑपरेशन की तस्वीरें…

सेना ने चूरलमाला और मुंडक्कै को जोड़ने के लिए 190 फीट लंबा बेली पुल बनाया। इससे रेस्क्यू मशीनरी गुजर सकती है।

सेना ने चूरलमाला और मुंडक्कै को जोड़ने के लिए 190 फीट लंबा बेली पुल बनाया। इससे रेस्क्यू मशीनरी गुजर सकती है।

वायनाड में आज छठे दिन भी रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। लोगों के शव ढूंढे जा रहे हैं।

वायनाड में आज छठे दिन भी रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। लोगों के शव ढूंढे जा रहे हैं।

वन विभाग के अधिकारी ने लैंडस्लाइड में फंसे बच्चों का रेस्क्यू किया।

वन विभाग के अधिकारी ने लैंडस्लाइड में फंसे बच्चों का रेस्क्यू किया।

रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान घायल लोगों का मेडिकल टीम इलाज कर रही है।

रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान घायल लोगों का मेडिकल टीम इलाज कर रही है।

लैंडस्लाइड प्रभावित इलाके में रेस्क्यू के लिए नौसेना के हेलिकॉप्टर की मदद ली जा रही है।

लैंडस्लाइड प्रभावित इलाके में रेस्क्यू के लिए नौसेना के हेलिकॉप्टर की मदद ली जा रही है।

केरल की टेरिटोरियल आर्मी के ले. कर्नल और अभिनेता मोहनलाल 3 करोड़ की मदद करेंगे।

केरल की टेरिटोरियल आर्मी के ले. कर्नल और अभिनेता मोहनलाल 3 करोड़ की मदद करेंगे।

5 साल पहले भी यहां लैंडस्लाइड से 17 मौतें हुई थीं
वायनाड के 4 गांव मुंडक्कई, चूरलमाला, अट्टामाला और नूलपुझा में लैंडस्लाइड की घटना हुई है। 5 साल पहले 2019 में भी भारी बारिश की वजह से इन्हीं गांवों में लैंडस्लाइड हुई थी, जिसमें 17 लोगों की मौत हुई थी। 5 लोगों का आज तक पता नहीं चला। 52 घर तबाह हुए थे।

वायनाड में लैंडस्लाइड की क्या वजह है
वायनाड, केरल के नॉर्थ-ईस्ट में है। यह केरल का एकमात्र पठारी इलाका है। यानी मिट्टी, पत्थर और उसके ऊपर उगे पेड़-पौधों के ऊंचे-नीचे टीलों वाला इलाका। जियोलॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया की 2021 की रिपोर्ट के मुताबिक, केरल का 43% इलाका लैंडस्लाइड प्रभावित है। वायनाड की 51% जमीन पर पहाड़ी ढलाने हैं। यानी लैंडस्लाइड की संभावना बहुत ज्यादा बनी रहती है।

वायनाड का पठार वेस्टर्न घाट में 700 से 2100 मीटर की ऊंचाई पर है। मानसून की अरब सागर वाली ब्रांच देश के वेस्टर्न घाट से टकराकर ऊपर उठती है, इसलिए इस इलाके में मानसून सीजन में बहुत ज्यादा बारिश होती है। वायनाड में काबिनी नदी है। इसकी सहायक नदी मनंतावडी ‘थोंडारमुडी’ चोटी से निकलती है। लैंडस्लाइड के कारण इसी नदी में बाढ़ आने से भारी नुकसान हुआ है।

यह खबर भी पढ़ें…

वायनाड लैंडस्लाइड, 4 दिन बाद बचाए गए 4 आदिवासी बच्चे:रेस्क्यू टीम ने हथेली में भरकर पानी पिलाया, शरीर से बांधकर पहाड़ से उतारा

वायनाड लैंडस्लाइड के चौथे दिन शुक्रवार को एक अच्छी खबर आई। वन अधिकारियों ने 8 घंटे के ऑपरेशन में एक दूरदराज आदिवासी इलाके से 4 बच्चों समेत 6 लोगों का रेस्क्यू किया। बच्चे एक से चार साल के हैं। पनिया समुदाय का यह आदिवासी परिवार पहाड़ी की चोटी पर एक गुफा में फंसा था। पूरी खबर पढ़ें…

खबरें और भी हैं…