श्रीनगर8 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
हादसा शनिवार सुबह करीब 3:45 बजे हुआ। JCB की मदद से मलबे को हटाया जा रहा है।
लद्दाख के कारगिल के कबाड़ी नाला इलाके में शनिवार सुबह एक बिल्डिंग ढह गई। घटना में 12 लोग घायल हो गए। हादसा सुबह करीब 3:45 बजे तब हुआ, जब बिल्डिंग के निचले हिस्से में कंस्ट्रक्शन का काम चल रहा था।
सभी घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया है। सूचना मिलने के बाद लद्दाख पुलिस, भारतीय सेना, बासिज-ए-इमाम, अलरिजा टीम और एमसी टीम मौके पर पहुंची है। मलबे में और लोगों के दबे होने की आशंका है। रेस्क्यू और सर्च ऑपरेशन जारी है।
हादसे की तस्वीरें…
जिस जगह हादसा हुआ, वहां पहाड़नुमा ढांचे पर इमारत बने हैं।
मौके पर कई JCB मशीनों को मंगाया गया है। इनकी मदद से मलबा हटाया जा रहा है।
हादसे के वक्त बिल्डिंग में कितने लोग थे, इसकी जानकारी अभी सामने नहीं आई है।
अब तक 12 लोगों के घायल होने की खबर है। घायलों को जिला अस्पताल भेजा गया है।
मलबे में एक JCB भी दबा है। आशंका है कि कंस्ट्रक्शन के दौरान इसका इस्तेमाल किया जा रहा था।