मोदी बोले- देश के लुटेरों की जगह जेल में: PAK क्रिकेटर्स सैलरी को मोहताज; निज्जर को मारने सिख गेटअप में आए थे हमलावर

  • Hindi News
  • National
  • Dainik Bhaskar News Headlines; S Jaishankar UN Speech | Manipur Students Death

16 मिनट पहलेलेखक: आदर्श शर्मा, न्यूज ब्रीफ एडिटर

  • कॉपी लिंक

नमस्कार,

कल की बड़ी खबरें विरोध प्रदर्शनों से जुड़ी रहीं। मणिपुर में दो लापता छात्रों के शवों के फोटो सामने आने के बाद स्टूडेंट्स ने प्रोटेस्ट किया। इस दौरान सुरक्षाकर्मियों के साथ झड़प में 53 स्टूडेंट्स घायल हो गए। उधर, कर्नाटक और तमिलनाडु में किसानों ने कावेरी विवाद को लेकर प्रदर्शन किए। हम आपको यह भी बताएंगे कि पाकिस्तानी क्रिकेटर्स को पिछले 4 महीने से सैलरी क्यों नहीं मिल रही है…

लेकिन कल की बड़ी खबरों से पहले आज के प्रमुख इवेंट्स, जिन पर रहेगी नजर…

  1. PM मोदी गुजरात के छोटा उदयपुर जिले में 5206 करोड़ रुपए के प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। वे गांधीनगर में वाइब्रेंट गुजरात ग्लोबल समिट के 20वें एनिवर्सरी प्रोग्राम में भी शामिल होंगे।
  2. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू मध्य प्रदेश के जबलपुर में हाईकोर्ट की नई बिल्डिंग का शिलान्यास करेंगी। वे इंदौर में स्मार्ट सिटी कॉन्क्लेव में भी शामिल होंगी।
  3. भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच वनडे सीरीज का तीसरा मुकाबला राजकोट में दोपहर 1:30 बजे से खेला जाएगा।

अब कल की बड़ी खबरें…

1. मणिपुर में सुरक्षाकर्मियों के साथ झड़प में 53 स्टूडेंट्स घायल, 5 दिन के लिए इंटरनेट बैन हुआ

प्रदर्शन कर रहे स्टूडेंट्स को तितर-बितर करने के लिए सुरक्षाकर्मियों ने आंसू गैस के गोले छोड़े

प्रदर्शन कर रहे स्टूडेंट्स को तितर-बितर करने के लिए सुरक्षाकर्मियों ने आंसू गैस के गोले छोड़े

मणिपुर की राजधानी इंफाल में सुरक्षाबलों और स्टूडेंट्स के बीच झड़प हो गई। इसमें एक टीचर और 53 स्टूडेंट घायल हो गए। घटना के बाद अगले 5 दिनों के लिए इंटरनेट बैन कर दिया गया। 29 सितंबर तक स्कूल भी बंद रहेंगे। दरअसल, जुलाई में मणिपुर के दो स्टूडेंट्स लापता हो गए थे। 23 सितंबर को इंटरनेट बैन हटने के बाद सोशल मीडिया पर उनके शव के फोटो वायरल हुए। जिसके बाद स्टूडेंट्स ने सड़कों पर प्रदर्शन किया।

ये खबर अहम क्यों है: मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह ने बताया कि CBI डायरेक्टर अपनी टीम के साथ स्पेशल फ्लाइट से इंफाल आएंगे। जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी होगी। CBI मणिपुर के 27 मामलों की जांच कर रही है। इनमें से 19 मामले महिलाओं पर अत्याचार से जुड़े हैं। इनकी जांच CBI के 53 अफसर कर रहे हैं, जिनमें 29 महिलाएं हैं।

पूरी खबर यहां पढ़ें…

2. मोदी बोले- देश का माल चोरी करने वालों की जगह जेल में, 51 हजार युवाओं को जॉइनिंग लेटर बांटे

PM नरेंद्र मोदी भारत मंडपम में हुए G20 यूनिवर्सिटी कनेक्ट प्रोग्राम में शामिल हुए। उन्होंने कहा, ‘मुझ पर लोगों को जेल में डालने के आरोप हैं। आप बताएं देश का माल चोरी करने वालों को कहां रहना चाहिए।’ इस पर ऑडियंस ने जवाब दिया- जेल। फिर मोदी ने कहा कि आप जो चाहते हैं, वही मैं कर रहा हूं। PM ने 9वें रोजगार मेले में 51 हजार युवाओं को वर्चुअली जॉइनिंग लेटर भी बांटे। ये मेले देशभर में 46 जगहों पर लगाए गए।

ये खबर अहम क्यों है: G20 यूनिवर्सिटी कनेक्ट प्रोग्राम का आयोजन यूनिवर्सिटी ग्रांट्स कमीशन (UGC) ने किया। इसमें IIT, IIM, NIT और मेडिकल कॉलेज जैसे कई संस्थानों ने हिस्सा लिया। इसके जरिए देशभर के लाखों छात्र एक-दूसरे से कनेक्ट हुए। इसके समापन कार्यक्रम में PM मोदी ने स्टूडेंट्स को सरकार के पिछले 30 दिनों के कामों का रिपोर्ट कार्ड दिया।

पूरी खबर यहां पढ़ें…

3. सिख गेटअप में आए हमलावरों ने की थी हरदीप निज्जर की हत्या, 50 से ज्यादा गोलियां चलाईं

हरदीप सिंह निज्जर की हत्या 18 जून 2023 को कनाडा के सरे शहर में हुई थी। वीडियो में पिकअप ट्रक में पड़ी उनकी लाश देखी जा सकती है।

हरदीप सिंह निज्जर की हत्या 18 जून 2023 को कनाडा के सरे शहर में हुई थी। वीडियो में पिकअप ट्रक में पड़ी उनकी लाश देखी जा सकती है।

कनाडा में खालिस्तानी आतंकी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या सिख गेटअप में आए हमलावरों ने की थी। यह दावा अमेरिकी न्यूज वेबसाइट वॉशिंगटन पोस्ट ने किया है। रिपोर्ट के मुताबिक, हमलावरों ने 2 कारों से पीछा कर निज्जर के पिकअप ट्रक को रोका। उन्होंने कार से उतरकर करीब 50 गोलियां चलाईं, जिनमें से 34 गोलियां निज्जर को लगीं। लोगों के घटनास्थल पर पहुंचने से पहले ही हमलावर फरार हो गए।

ये खबर अहम क्यों है: कनाडा ने भारतीय एजेंसियों पर निज्जर की हत्या में शामिल होने का आरोप लगाया है। इसके बाद भारत ने कनाडा के नागरिकों के लिए वीजा सर्विस बंद कर दी। वहीं, कनाडा ने भारत में रह रहे अपने नागरिकों के लिए ट्रैवल एडवाइजरी अपटेड की है। इसमें कहा गया है कि सोशल मीडिया पर कनाडा के खिलाफ भावनाएं भड़काई जा रही हैं, इसलिए सावधान और अलर्ट रहें।

पूरी खबर यहां पढ़ें…

4. पाकिस्तानी क्रिकेटर्स को 4 महीने से सैलरी नहीं मिली, वर्ल्ड कप के प्रमोशनल इवेंट्स में हिस्सा लेना मुश्किल

पाकिस्तानी टीम के क्रिकेटर्स को पिछले 4 महीनों से सैलरी नहीं मिली है। दरअसल, पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड और प्लेयर्स के बीच सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट को लेकर विवाद चल रहा है। प्लेयर्स ने बोर्ड को धमकी दी है कि मामला नहीं सुलझा तो वे टीम स्पॉन्सर का लोगो नहीं लगाएंगे और वर्ल्ड कप के किसी प्रमोशनल इवेंट में हिस्सा नहीं लेंगे। बोर्ड ने मामले को सुलझाने के लिए चीफ सिलेक्टर इंजमाम उल हक से मदद मांगी है।

ये खबर अहम क्यों है: पाकिस्तानी प्लेयर्स की शिकायत है कि उनकी करीब आधी सैलरी टैक्स में कट जाती है। उन्होंने इस मामले को वर्ल्ड कप से पहले सुलझाने की मांग की थी। हालांकि, वर्ल्ड कप शुरू होने में अब कुछ ही दिन बचे हैं। पाकिस्तान अपना पहला मैच 6 अक्टूबर को नीदरलैंड्स के खिलाफ खेलेगा। 14 सितंबर को उसका मुकाबला भारत से होगा।

पूरी खबर यहां पढ़ें…

5. भारत ने घुड़सवारी में 42 साल बाद जीता गोल्ड, हॉकी टीम ने सिंगापुर को 16-1 से हराया

1. पहली तस्वीर घुड़सवारी में गोल्ड जीतने वाली टीम की है। 2. दूसरी तस्वीर सिंगापुर को 16-1 से हराने वाली भारतीय हॉकी टीम की है। 3. तीसरी तस्वीर जूडो खिलाड़ी तूलिका मान की है, जो ब्रॉन्ज मेडल से चूक गईं।

1. पहली तस्वीर घुड़सवारी में गोल्ड जीतने वाली टीम की है। 2. दूसरी तस्वीर सिंगापुर को 16-1 से हराने वाली भारतीय हॉकी टीम की है। 3. तीसरी तस्वीर जूडो खिलाड़ी तूलिका मान की है, जो ब्रॉन्ज मेडल से चूक गईं।

चीन में हो रहे एशियन गेम्स में भारत ने तीसरे दिन 3 मेडल जीते। घुड़सवारी में भारत को 41 साल बाद गोल्ड मेडल मिला। विमेंस सेलिंग में नेहा ठाकुर ने सिल्वर और मेंस सेलिंग में इबाद अली ने ब्रॉन्ज मेडल हासिल किया। हॉकी टीम ने सिंगापुर को 16-1 से हराया। स्विमिंग में 4 गुणा 100 मीटर मेडले रिले टीम नेशनल रिकॉर्ड के साथ फाइनल में पहुंच गई। अंकिता रैना टेनिस के क्वार्टर फाइनल में पहुंच गईं।

अब तक कुल कितने मेडल: भारत शुरुआती 3 दिनों में 3 गोल्ड समेत 14 मेडल जीत चुका है। भारत ने पहले दिन 5 और दूसरे दिन 6 मेडल जीते। वह मेडल टैली में छठवें नंबर पर है। चीन 45 गोल्ड समेत 78 मेडल जीतकर पहले नंबर पर है। साउथ कोरिया 41 मेडल के साथ दूसरे और जापान 34 मेडल जीतकर तीसरे नंबर पर है।

पूरी खबर यहां पढ़ें…

6. जयशंकर बोले- राजनीति के लिए आतंकवाद को बढ़ावा देना गलत, UNSC में बदलाव की मांग भी दोहराई

विदेश मंत्री एस जयशंकर ने UN की जनरल असेंबली को संबोधित किया। उन्होंने कनाडा का नाम लिए बिना कहा, ‘राजनीति के लिए आतंकवाद को बढ़ावा देना गलत है। संप्रभुता का सम्मान जरूरी है, पर ये सिलेक्टिव नहीं होना चाहिए। चरमपंथ और हिंसा पर एक्शन राजनीतिक सहूलियत के हिसाब से नहीं लेना चाहिए। जब वास्तविकता, बयानबाजी से कोसों दूर हो जाए तो हमारे भीतर इसके खिलाफ आवाज उठाने का साहस होना चाहिए।’

UNSC पर क्या कहा: जयशंकर ने कहा,समय बदल रहा है, अब दूसरे देशों की बात भी सुननी होगी। चंद देशों का एजेंडा दुनिया पर नहीं थोपा जा सकता है। वे दिन खत्म हो गए जब कुछ देश एजेंडा तय करते थे और उम्मीद करते थे कि दूसरे भी उनके साथ आ जाएंगे। नियम तभी कारगर साबित होते हैं, जब वो सभी पर बराबरी से लागू हों।’ उन्होंने UNSC में बदलाव की मांग भी दोहराई।

पूरी खबर यहां पढ़ें…

7. कावेरी विवाद पर 12 घंटे बंद रहा बेंगलुरु, तमिलनाडु में किसानों ने मुंह में चूहे रखकर प्रदर्शन किया

प्रदर्शन के दौरान एक किसान आत्महत्या करने की कोशिश करने लगा लेकिन पुलिस ने उसे रोक लिया। पुलिस ने 200 से ज्यादा प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया।

प्रदर्शन के दौरान एक किसान आत्महत्या करने की कोशिश करने लगा लेकिन पुलिस ने उसे रोक लिया। पुलिस ने 200 से ज्यादा प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया।

कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु कावेरी विवाद के चलते 12 घंटे तक बंद रही। यहां किसानों ने कावेरी नदी का पानी तमिलनाडु को देने के विरोध में प्रदर्शन किए। इस दौैरान स्कूल-कॉलेज नहीं खुले। तमिलनाडु से आने वाली बसों को रोक दिया गया और इंडिगो की 10 फ्लाइट कैंसिल हो गईं। उधर, तमिलनाडु में किसानों ने मुंह में मरे हुए चूहे रखकर कर्नाटक सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया।

ये खबर अहम क्यों है: कर्नाटक और तमिलनाडु के बीच कावेरी नदी से जुड़ा विवाद 140 साल पुराना है। दोनों राज्य नदी के पानी पर अपना हक जताते हैं। हालिया विवाद 13 सितंबर को शुरू हुआ, जब कावेरी वॉटर मैनेजमेंट अथॉरिटी (CWMA) ने अगले 15 दिनों तक तमिलनाडु को रोज 5 हजार क्यूसेक पानी देने का आदेश दिया। इसके विरोध में कर्नाटक सरकार सुप्रीम कोर्ट भी गई, लेकिन राहत नहीं मिली।

पूरी खबर यहां पढ़ें…

आज का कार्टून By मंसूर नकवी…

कुछ अहम खबरें हेडलाइन में…

  1. दिल्ली में 22 देशों के आर्मी चीफ की कॉन्फ्रेंस: थल सेना प्रमुख बोले- प्रशांत क्षेत्र में कुछ चुनौतियां, हम शांति से समाधान के पक्ष में (पढ़ें पूरी खबर)
  2. कनाडा में खालिस्तानियों ने तिरंगा फाड़ा:भारतीय दूतावास पर प्रदर्शन किया; कनाडा ने नागरिकों के लिए एडवाइजरी में कहा- भारत में सतर्क रहें (पढ़ें पूरी खबर)
  3. बीजेपी की तीसरी लिस्ट में सिंगल कैंडिडेट:गोंडवाना पार्टी से आई मोनिका को अमरवाड़ा से टिकट; पिछली बार बीजेपी तीसरे नंबर पर थी (पढ़ें पूरी खबर)
  4. श्रीलंका बोला- चीनी जहाज को रुकने की इजाजत नहीं: भारत की चिंता सही; कनाडा आतंकियों को पनाह दे रहा, PM ट्रूडो ने बिना सबूत आरोप लगा (पढ़ें पूरी खबर)
  5. पहली बार RAS प्री एग्जाम में चार बड़े बदलाव:नकल करते पकड़े गए तो 10 करोड़ का जुर्माना, संभाल कर रखनी होगी OMR शीट (पढ़ें पूरी खबर)
  6. फीमेल केबिन क्रू यूनिफॉर्म बदल सकता है एअर इंडिया:नई ड्रेस नवंबर तक अनवील हो सकती है, 60 साल से साड़ी पहन रही फ्लाइट अटेंडेंट (पढ़ें पूरी खबर)

अब खबर हटके…

मूक-बधिर कर्मचारी साइन लैंग्वेज के जरिए रेस्टोरेंट चला रहे

‘पोहा एंड शेड’ रेस्टोरेंट के सभी कर्मचारी साइन लैंग्वेज में कम्युनिकेट करते हैं।

‘पोहा एंड शेड’ रेस्टोरेंट के सभी कर्मचारी साइन लैंग्वेज में कम्युनिकेट करते हैं।

मध्यप्रदेश के जबलपुर में एक ऐसा रेस्टोरेंट है, जिसके सभी कर्मचारी मूक-बधिर है। ‘पोहा एंड शेड’ नाम के इस रेस्टोरेंट में काम करने वाले 10 कर्मचारी बोल और सुन नहीं सकते पर साइन लैंग्वेज में कम्युनिकेट कर रेस्टोरेंट चला रहे हैं। पैसों का हिसाब-किताब भी यही कर्मचारी रखते हैं। रेस्टोरेंट चलाने वाले अक्षय सोनी बताते हैं कि मूकबधिरों को अच्छी नौकरियां नहीं मिल पातीं, इसलिए उन्होंने यह रेस्टोरेंट शुरू किया।

भास्कर की एक्सक्लूसिव स्टोरीज, जो सबसे ज्यादा पढ़ी गईं…

अब सिनेमा जगत की खबर…

वहीदा रहमान को मिलेगा दादासाहेब फाल्के अवॉर्ड: यह सम्मान पाने वाली 8वीं महिला कलाकार

वेटरन एक्ट्रेस वहीदा रहमान को दादासाहेब फाल्के लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड से सम्मानित किया जाएगा। इन्फॉर्मेशन और ब्रॉडकास्टिंग मिनिस्टर अनुराग ठाकुर ने इसका ऐलान किया। वहीदा ने अपने करियर में गाइड, रेश्मा और शेरा, प्यासा और रंग दे बसंती जैसी हिट फिल्मों में काम किया है। वहीदा यह सम्मान पाने वाली आठवीं महिला कलाकार हैं। पूरी खबर यहां पढ़ें…

आपका दिन शुभ हो, पढ़ते रहिए दैनिक भास्कर ऐप…

मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ को और बेहतर बनाने के लिए हमें आपका फीडबैक चाहिए। इसके लिए यहां क्लिक करें…