नई दिल्ली3 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
घटना के वक्त इलाके में कई लोग नजर आ रहे हैं। हालांकि, इनमें से कोई भी पीड़ित की मदद के लिए नहीं आता।
दिल्ली में एक 20 साल के युवक की आठ नाबालिगों ने चाकू से हमला कर घायल कर दिया। इसके बाद वे मौके से फरार हो गए। इसके बाद पुलिस को मामले की जानकारी दी गई, जिसमें घायल को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। जहां, इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। जिसमें आरोपी एक शख्स को संकरी गली में घसीटकर ले जाते दिख रहे हैं। यहां सभी आरोपी मिलकर शख्स पर लात और घूंसें चलाने लगते हैं। इस दौरान कुछ लोग शख्स पर चाकू से कई बार वार करते हैं। फिर आरोपी पीड़ित को खून से तथपथ छोड़कर मौके से फरार हो जाते हैं। घटना के वक्त इलाके में कई लोग नजर आ रहे हैं। हालांकि, इनमें से कोई भी पीड़ित की मदद के लिए नहीं आता।
तस्वीर में आरोपी एक शख्स को पीटते दिख रहे हैं।
मजीदिया अस्पताल के कर्मचारियों ने बताया कि एक मरीज को अस्पताल लाया गया था। उसकी पहचान दिलशाद के रूप में हुई थी। दिलशाद के शरीर पर कई घाव थे। उसे सांस लेने में परेशानी हो रही थी। शुरुआती इलाज के बाद उसे दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल रेफर किया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
पुलिस ने बताया कि शुरुआती जानकारी के मुताबिक, साल 2022 में हुए झगड़े की वजह से दिलशाद की हत्या की गई है। मामले में आठ संदिग्धों को हिरासत में लिया गया है। सभी नाबालिग हैं, जो संगम विहार इलाके में रहते हैं।
इससे जुड़ी अन्य खबरें भी पढ़ें…
दिल्ली में अमेजन के मैनेजर की हत्या, गली से बाइक निकालने को लेकर विवाद हुआ था
दिल्ली में 31 अगस्त को अमेजन के एक सीनियर मैनेजर की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस के मुताबिक, हरप्रीत गिल को सिर में गोली मारी गई। 36 साल के हरप्रीत गिल भजनपुरा में गली नंबर 1 में रहते थे। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया था। पढ़ें पूरी खबर…
बेंगलुरु में युवक ने लिव-इन पार्टनर की हत्या की: सिर पर कुकर मारा, अफेयर का शक था; दो साल से साथ थे
कर्नाटक के बेंगलुरु में रविवार (27 अगस्त) को एक युवक ने अपनी 24 साल की लिव-इन पार्टनर के सिर पर प्रेशर कुकर मारकर हत्या कर दी। दोनों बेंगलुरु में जॉब करते थे। कॉलेज में पढ़ाई के दौरान दोनों में दोस्ती और फिर प्यार हुआ था। पिछले दो साल से दोनों बेगुर स्थित माइको लेआउट इलाके में किराए के अपार्टमेंट में रहते थे। पूरी खबर यहां पढ़ें…