33 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
भारत से पाकिस्तान जाकर फातिमा बनी अंजू थॉमस लगातार सुर्खियों में हैं। पाकिस्तान में अपने प्रेमी नसरुल्लाह से निकाह करने वाली अंजू से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। वीडियो में एक युवती दो पुरुषों के साथ नजर आती है। दावा किया जा रहा है कि यह युवती अंजू है वहीं, इसके साथ नजर आ रहे लोगों में से एक उसका प्रेमी नसरुल्लाह और दूसरा व्यक्ति अंजू का ससुर है। वायरल वीडियो में कितनी सच्चाई है आइए जानते हैं।
ट्विटर अकाउंट हम लोग We The People ने इस वायरल वीडियो को शेयर करते हुए लिखा- भारत से पाकिस्तान पहुंची अंजू को अपने शौहर नसरुल्लाह और नसरुल्लाह के अब्बू जान ससुर दोनों का भरपूर प्यार मिल रहा हैं। (आर्काइव लिंक)
(वायरल ट्वीट का स्क्रीन शॉट)
ठीक ऐसा ही ट्वीट अन्य यूजर्स द्वारा भी किया जा रहा है। साहिल सरोज नाम के ट्विटर यूजर ने भी वही टेक्स्ट और वीडियो इस्तेमाल किया है जिसे ट्विटर अकाउंट हम लोग We The People ने शेयर किया था। (आर्काइव ट्वीट)
(वायरल ट्वीट का स्क्रीन शॉट)
वायरल होते इस वीडियो की पड़ताल के दौरान हमें यूट्यूब पर Monosama Official नाम का एक चैनल मिला। इस चैनल पर 26 जुलाई को यह वीडियो अपलोड किया गया था।
(वायरल वीडियो का स्क्रीन शॉट)
स्पष्ट है कि यह वीडियो अंजू का नहीं बल्कि एक यूट्यूब क्रिएटर का था। यूट्यूब चैनल Monosama Official के जरिए हमें पता चला कि वायरल वीडियो में नजर आ रही लड़की का नाम श्रबानी घोष है जो कि एक डिजिटल क्रिएटर है।
(डिजिटल क्रिएटर श्रबानी घोष के फेसबुक पेज का स्क्रीन शॉट)
वहीं, यदि अंजू और श्रबानी घोष की तस्वीर को अगल-बगल रखकर देखें तो इसमें भी फर्क साफ समझ आता है।
स्पष्ट है कि अंजू के नाम से वायरल किया जा रहा वीडियो भ्रामक और गलत है।
जानिए क्या है अंजू की कहानी
ग्वालियर के पास स्थित टेकनपुर के बौना गांव के थापा मोहल्ला निवासी गया प्रसाद कई साल पहले हिंदू धर्म छोड़कर ईसाई बन गए थे। अब वे गया प्रसाद थॉमस हैं। उनको पांच बेटियां और एक बेटा है। सबसे बड़ी बेटी अंजू का जन्म 25 दिसंबर 1988 को ग्वालियर में हुआ था। अंजू की शादी राजस्थान में अलवर के भिवाड़ी निवासी अरविंद कुमार के साथ हुई थी। दोनों के 13 साल की बेटी और 5 साल का बेटा है। जांच में पता चला कि अंजू 3 साल से फेसबुक और वॉट्सऐप के माध्यम से पाकिस्तान के नसरुल्लाह के संपर्क में थी। सोशल मीडिया पर दोस्ती के बाद दोनों एक-दूसरे को पसंद करने लगे। अंजू ने पाकिस्तान पहुंचकर नसरुल्लाह से मिलने का प्लान बनाया। पति अरविंद से सहेली के घर जाने का कहकर निकली अंजू पाकिस्तान पहुंच गई।
अब पढ़िए भास्कर एक्सक्लूसिव में –
साथ ही भास्कर एक्सप्लेनर में पढ़िए –