- Hindi Information
- Native
- Punjab
- Lawrence Bishnoi | Gangster Lawrence Bishnoi Transit Remand; Punjab Muktsar Police On Financier Homicide Case
चंडीगढ़4 मिनट पहले
गैंगस्टर लॉरेंस को लेकर जाती मुक्तसर पुलिस।
कुख्यात गैंगस्टर लॉरेंस अब पंजाब की मुक्तसर पुलिस के शिकंजे में आ गया है। लॉरेंस को गुरूवार को होशियारपुर कोर्ट में पेश किया गया। जहां से मुक्तसर पुलिस को उसका ट्रांजिट रिमांड मिला। उससे मलोट में 2 साल पहले फाइनेंसर कत्लकांड में पूछताछ होगी। जिसके कत्ल के बाद लॉरेंस गैंग ने जिम्मेदारी ली थी। लॉरेंस को मुक्तसर की कोर्ट में पेश कर पुलिस रिमांड लिया जाएगा।
लॉरेंस को पंजाब पुलिस तिहाड़ जेल से लेकर आई है। उसे पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड में लाया गया। इसके बाद पंजाब में उसके खिलाफ दर्ज हर केस में उसे गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही है।
22 अक्टूबर 2020 को हुआ था कत्ल
मलोट के गांव औलख में 22 अक्टूबर 2020 को फाइनेंसर रणजीत सिंह उर्फ राणा का गोलियां मारकर कत्ल कर दिया गया था। उस वक्त वह गर्भवती पत्नी राजवीर कौर अस्पताल में दवाई लेने गए थे। जैसे ही वह अस्पताल पहुंचे तो स्विफ्ट कार सवार 4 बदमाशों ने ताबड़तोड़ गोलियां मार राणा का कत्ल कर दिया। कत्ल के 4 घंटे बाद गैंगस्टर लॉरेंस के नाम से सोशल मीडिया पर पोस्ट डाली गई थी। जिसमें कहा गया कि राणा का हाथ लॉरेंस के साथी गुरलाल बराड़ की हत्या में था।
बंबीहा गैंग के साथ फोटो भी पोस्ट की थी
कत्ल के बाद लॉरेंस गैंग ने फोटो पोस्ट की। जिसमें फाइनेंसर राणा को गैंगस्टर दविंदर बंबीहा गैंग का करीबी दिखाया गया। जिसके बाद पुलिस जांच में माना गया कि राणा का कत्ल लॉरेंस और बंबीहा गैंग की गैंगवार का नतीजा है। जिस गुरलाल बराड़ के कत्ल का यह बदला बताया गया, उसकी कुछ दिन पहले चंडीगढ़ में हत्या की गई थी।