8 राज्यों की 58 सीटों पर वोटिंग खत्म: बंगाल में BJP कैंडिडेट पर हमला, पार्टी ने TMC पर आरोप लगाया; 61.74% मतदान हुआ

  • Hindi News
  • National
  • Lok Sabha Election 2024 Phase 6 Voting Percentage LIVE Update; Delhi Haryana Bihar | Jharkhand Odisha Uttar Pradesh West Bengal BJP Congress Candidates

नई दिल्ली33 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
यह फुटेज BJP आईटी सेल के हेड अमित मालवीय ने ट्वीट किया  है। उन्होंने TMC पर भाजपा प्रत्याशी के ऊपर हमला करवाने का आरोप लगाया है। - Dainik Bhaskar

यह फुटेज BJP आईटी सेल के हेड अमित मालवीय ने ट्वीट किया है। उन्होंने TMC पर भाजपा प्रत्याशी के ऊपर हमला करवाने का आरोप लगाया है।

लोकसभा चुनाव के छठे फेज में शनिवार को 7 राज्यों और 1 केंद्र शासित प्रदेश की 58 सीटों पर वोटिंग शाम 6 बजे खत्म हुई।

चुनाव आयोग के मुताबिक, शनिवार को 58 सीटों पर 61.74% वोटिंग हुई है। सबसे ज्यादा पश्चिम बंगाल में 80.06% और सबसे कम जम्मू-कश्मीर में 54.46% मतदान हुआ। पिछले फेजों में हुई वोटिंग में छठे फेज में सबसे कम वोटिंग हुई है। पांचवे फेज में भी 62.20% वोटिंग हुई थी। 1 जून को आखिरी 56 सीटों पर वोटिंग होगी।

पश्चिम बंगाल के झारग्राम से भाजपा उम्मीदवार प्रणंत टुडू पर हमला हुआ। पत्थर लगने से दो CISF के जवान घायल हो गए। मतदाताओं को धमकाए जाने की शिकायत मिलने के बाद टुडू गरबेटा में एक बूथ का दौरा कर रहे थे। प्रणंत टुडू की कार में भी तोड़फोड़ की गई है। भाजपा ने TMC पर हमले का आरोप लगाया है।

चुनाव आयोग ने इस पर कहा- वोटिंग शुरू होने से पहले कैंडिडेट के एजेंट साइन करते हैं। इन सेंटर्स पर TMC के एजेंट मौजूद नहीं थे, इसलिए सिर्फ BJP एजेंट्स के साइन हैं।

पश्चिम बंगाल के तमलुक में वोटिंग से पहले भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ झड़प में एक TMC समर्थक घायल हो गया। यहां से कलकत्ता हाईकोर्ट के पूर्व जज भाजपा के प्रत्याशी हैं।

जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग-राजौरी से PDP की प्रत्याशी महबूबा मुफ्ती धरने पर बैठ गईं। उन्होंने EVM के साथ छेड़छाड़ और मोबाइल फोन का आउटगोइंग कॉल बंद करने का आरोप लगाया है।

2019 में इन सीटों पर सबसे ज्यादा भाजपा 40, बसपा 4, ‌बीजेडी 4, सपा 1, जदयू 3, टीएमसी 3, एलजेपी और आजसू ने 1-1 सीट जीती थीं। कांग्रेस और AAP को एक भी सीट नहीं मिली थी।

राज्यवार सीटों के अपडेट्स जानने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें…

उत्तर प्रदेश की 14 सीटों पर वोटिंग…

हरियाणा की 10 सीटों पर वोटिंग…

बिहार की 8 सीटों पर वोटिंग…

झारखंड की 4 सीटों पर वोटिंग…

बंगाल में भाजपा प्रत्याशी पर भीड़ ने पथराव किया
न्यूज एजेंसी PTI के मुताबिक, पश्चिम बंगाल के झारग्राम से भाजपा उम्मीदवार प्रणंत टुडू ने कहा कि TMC के गुंडों ने अचानक उनकी कार पर ईंटें फेंकना शुरू कर दिया। सड़क ब्लॉक कर दी। जब उनके सुरक्षाकर्मियों ने रोकने की कोशिश की, तो वे घायल हो गए। उनके साथ आए CISF के दो जवानों को सिर में चोटें आईं और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा।

यह वीडियो भाजपा आईटी सेल के हेड अमित मालवीय ने ट्वीट किया।

यह वीडियो भाजपा आईटी सेल के हेड अमित मालवीय ने ट्वीट किया।

कश्मीरी हिंदू बोले- 32 साल बाद कश्मीर में अपना वोट डाला
लोकसभा चुनाव के छठे फेज में जम्मू-कश्मीर की अनंतनाग-राजौरी संसदीय सीट पर 53 प्रतिशत मतदान हुआ, जो 35 साल में सबसे अधिक है। साल 1996 में यह आंकड़ा 50 प्रतिशत था। कुल मिलाकर जम्मू और कश्मीर की सभी पांच संसदीय सीटों पर मतदान 58 प्रतिशत था, जो 2014 में दर्ज 49.58 प्रतिशत और 1996 में 47.99 प्रतिशत को पार कर गया।

अनंतनाग-राजौरी लोकसभा सीट पर वोट डालने के बाद एक कश्मीरी हिंदू वीर सराफ ने कहा कि मैंने 32 साल बाद कश्मीर में अपना वोट डाला है। मैं अल्पसंख्यक समुदाय से आता हूं और आमतौर पर मैं यहां ज्यादा नहीं आता हूं। उन्होंने यह भी कहा कि पिछले 10 सालों में कश्मीर के हालात पहले से और भी बेहतर हुए हैं।

अनंतनाग में कश्मीरी हिंदू वीर सराफ ने 32 साल बाद अपना वोट डाला।

अनंतनाग में कश्मीरी हिंदू वीर सराफ ने 32 साल बाद अपना वोट डाला।

छठे फेज की 15 तस्वीरें …

दिल्ली में राहुल, प्रियंका, सोनिया गांधी और CM अरविंद केजरीवाल ने वोट डाला।

दिल्ली में राहुल, प्रियंका, सोनिया गांधी और CM अरविंद केजरीवाल ने वोट डाला।

राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाद्रा अपने पति रॉबर्ट वाद्रा और अपने बच्चों रेहान और मिराया के साथ वोट किया।

राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाद्रा अपने पति रॉबर्ट वाद्रा और अपने बच्चों रेहान और मिराया के साथ वोट किया।

राहुल गांधी ने वोट डालने के बाद अपनी मां सोनिया गांधी के साथ सेल्फी ली।

राहुल गांधी ने वोट डालने के बाद अपनी मां सोनिया गांधी के साथ सेल्फी ली।

भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने रांची में वोट डाला।

भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने रांची में वोट डाला।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने दिल्ली के एक मतदान केंद्र पर वोट डाला।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने दिल्ली के एक मतदान केंद्र पर वोट डाला।

पूर्व राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद ने परिवार के सदस्यों के साथ रांची में मतदान किया।

पूर्व राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद ने परिवार के सदस्यों के साथ रांची में मतदान किया।

विदेश मंत्री एस जयशंकर ने दिल्ली में मतदान किया। उन्हें अपने बूथ पर सबसे पहले वोट करने पर सर्टिफिकेट मिला।

विदेश मंत्री एस जयशंकर ने दिल्ली में मतदान किया। उन्हें अपने बूथ पर सबसे पहले वोट करने पर सर्टिफिकेट मिला।

दिल्ली उत्तर पूर्व सीट से भाजपा उम्मीदवार मनोज तिवारी और उनकी पत्नी सुरभि तिवारी ने मतदान किया।

दिल्ली उत्तर पूर्व सीट से भाजपा उम्मीदवार मनोज तिवारी और उनकी पत्नी सुरभि तिवारी ने मतदान किया।

दिल्ली के मंत्री गोपाल राय और कांग्रेस उम्मीदवार कन्हैया कुमार ने दिल्ली में मतदान किया।

दिल्ली के मंत्री गोपाल राय और कांग्रेस उम्मीदवार कन्हैया कुमार ने दिल्ली में मतदान किया।

भाजपा पूर्वी दिल्ली के सांसद गौतम गंभीर ने दिल्ली के एक मतदान केंद्र पर वोट डाला।

भाजपा पूर्वी दिल्ली के सांसद गौतम गंभीर ने दिल्ली के एक मतदान केंद्र पर वोट डाला।

हरियाणा के पूर्व CM भूपिंदर सिंह हुडा अपने बेटे और कांग्रेस उम्मीदवार दीपेंद्र सिंह हुडा के साथ वोट किया।

हरियाणा के पूर्व CM भूपिंदर सिंह हुडा अपने बेटे और कांग्रेस उम्मीदवार दीपेंद्र सिंह हुडा के साथ वोट किया।

नोबेल पुरस्कार विजेता कैलाश सत्यार्थी अपनी पत्नी सुमेधा के साथ दिल्ली में मतदान किया।

नोबेल पुरस्कार विजेता कैलाश सत्यार्थी अपनी पत्नी सुमेधा के साथ दिल्ली में मतदान किया।

CJI डीवाई चंद्रचूड़ ने भी दिल्ली में पत्नी के साथ जाकर मतदान किया।

CJI डीवाई चंद्रचूड़ ने भी दिल्ली में पत्नी के साथ जाकर मतदान किया।

भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) नेता बृंदा करात और प्रकाश करात ने दिल्ली में मतदान किया।

भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) नेता बृंदा करात और प्रकाश करात ने दिल्ली में मतदान किया।

चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने दिल्ली में मतदान किया।

चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने दिल्ली में मतदान किया।

25 मई को छठवें फेज की वोटिंग से जुड़े सिलसिलेवार अपडेट्स जानने के लिए ब्लॉग से गुजरिए

अपडेट्स

12:25 PM25 मई 2024

  • कॉपी लिंक

दीपेंद्र सिंह हुड्डा बोले- हरियाणा की सभी 10 सीटें जीतेंगे

हरियाणा की रोहतक लोकसभा सीट से कांग्रेस उम्मीदवार दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि बहुत अच्छा रुझान है, लोग शांतिपूर्वक तरीके से मतदान में हिस्सा ले रहे हैं। पूरे प्रदेश में लोगों का रुझान बदलाव का है। हरियाणा प्रदेश के उज्ज्वल भविष्य और लोकतंत्र को बचाने के लिए सभी लोगों का रुझान कांग्रेस के प्रति है। उन्होंने आगे कहा कि रोहतक समेत हरियाणा की 10 की 10 सीटें हम जीतेंगे।

11:41 AM25 मई 2024

  • कॉपी लिंक

दिलीप घोष बोले- जहां भी TMC हार रही है, वहां हिंसक हमले करवा रही

पश्चिम बंगाल की दुर्गापुर लोकसभा सीट से बीजेपी उम्मीदवार दिलीप घोष ने कहा की जहां भी TMC हार रही है, वे हिंसक हमले कर रहे हैं। वे मतदाताओं को प्रभावित करने की कोशिश कर रहे हैं।

11:34 AM25 मई 2024

  • कॉपी लिंक

CJI डीवाई चंद्रचूड़ ने दिल्ली में वोट डाला

11:16 AM25 मई 2024

  • कॉपी लिंक

भाजपा का आरोप, बंगाल में TMC गुंडागर्दी कर रही

BJP आईटी सेल के हेड अमित मालवीय ने TMC पर झारग्राम के भाजपा प्रत्याशी पर हमला किया। उन्होंने कहा कि ममता बनर्जी बंगाल में लोकतंत्र की हत्या कर रही हैं। लोगों को वोट डालने से रोकने के प्रयासों के बावजूद पश्चिम बंगाल में देश भर में सबसे अधिक मतदान हुआ है। लोग टीएमसी को बाहर करने के लिए वोट कर रहे हैं।

11:06 AM25 मई 2024

  • कॉपी लिंक

कश्मीरी हिंदू बोले- 32 साल बाद कश्मीर में अपना वोट डाला

जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग में एक कश्मीरी हिंदू वीर सराफ ने कहा कि मैंने 32 साल बाद कश्मीर में अपना वोट डाला है। मैं अल्पसंख्यक समुदाय से हूं, जो आमतौर पर यहां अक्सर नहीं आता है। लेकिन अब स्थिति बदल गई है। पिछले 10 साल में बदलाव ने हमें कश्मीर में आकर मतदान करने में सक्षम बनाया है।

10:48 AM25 मई 2024

  • कॉपी लिंक

कांग्रेस नेता संदीप दीक्षित बोले- 200 सीटें भी BJP नहीं जीत पाएगी

10:46 AM25 मई 2024

  • कॉपी लिंक

कांग्रेस नेता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने लोगों से वोट देने की अपील की

10:19 AM25 मई 2024

  • कॉपी लिंक

पवन खेड़ा बोले- बेहतर भारत के लिए मतदान किया

कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने कहा कि मैंने एक बेहतर भारत के लिए मतदान किया, जहां कोई बेरोजगारी न हो और युवा बेरोजगारी के कारण आत्महत्या न करें।

09:55 AM25 मई 2024

  • कॉपी लिंक

दिल्ली मेयर शैली ओबेरॉय बोलीं- लोकतंत्र को बचाने का ये चुनाव है

09:45 AM25 मई 2024

  • कॉपी लिंक

ओवैसी बोले- उम्मीद है कि PM मोदी तीसरी बार प्रधानमंत्री नहीं बनेंगे

09:36 AM25 मई 2024

  • कॉपी लिंक

बंगाल में BJP उम्मीदवार प्रणंत टुडू के काफिले पर पथराव, एक सुरक्षाकर्मी घायल 

पश्चिम बंगाल के झारग्राम से भाजपा उम्मीदवार प्रणंत टुडू के काफिले पर गरबेटा में पथराव हुआ। पत्थर लगने से उनका सुरक्षाकर्मी घायल हो गया। मतदाताओं को धमकाए जाने की शिकायत मिलने के बाद टुडू गरबेटा में एक बूथ का दौरा कर रहे थे। प्रणंत टुडू की कार में भी तोड़फोड़ की गई है। भाजपा ने TMC पर हमले का आरोप लगाया है।

09:27 AM25 मई 2024

  • कॉपी लिंक

गिरिराज सिंह बोले- ओवैसी के अंदर जिन्ना का जिन्न है

केंद्रीय मंत्री और भाजपा सांसद गिरिराज सिंह ने AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि ओवैसी के अंदर जिन्ना का जिन्न है। जो ओवैसी राष्ट्रगीत और राष्ट्रगान में उपस्थित नहीं होते हैं, जिनका भाई ये कहता है कि 15 मिनट में हम हिंदुओं को भारत को साफ कर देंगे, उस ओवैसी का बिहार में विरोध होना चाहिए।

09:11 AM25 मई 2024

  • कॉपी लिंक

CDS अनिल चौहान ने पत्नी के साथ दिल्ली में मतदान किया

08:32 AM25 मई 2024

  • कॉपी लिंक

सीताराम येचुरी बोले- INDIA गठबंधन को 300 से अधिक सीटें मिलेंगी

CPI (M) के महासचिव सीताराम येचुरी ने वोटिंग के बाद कहा- इंडिया यानी भारत जीतेगा। इंडिया गठबंधन को निश्चित रूप से 300 से अधिक सीटें मिलेंगी।

08:31 AM25 मई 2024

  • कॉपी लिंक

प्रकाश करात बोले- मैंने लोकतंत्र बचाने के लिए वोट किया

08:01 AM25 मई 2024

  • कॉपी लिंक

भाजपा कैंडिडेट अग्निमित्रा पॉल ने पुलिस के बूथ के अंदर जाने पर नाराजगी जताई

पश्चिम बंगाल के मेदिनीपुर लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार अग्निमित्रा पॉल ने आरोप लगाया कि संसदीय क्षेत्र में मतदान के दौरान केशियारी में भाजपा के पोलिंग एजेंटों को मतदान केंद्रों के अंदर नहीं जाने दिया जा रहा है। उन्होंने बूथ पर मौजूद CRPF के जवानों से कहा- क्या आप यह नहीं देख रहे हैं कि हमारे पार्टी के पोलिंग एजेंट को यहां से बाहर भेज दिया गया है? आप पश्चिम बंगाल पुलिस को मतदान केंद्र के अंदर क्यों आने दे रहे हैं? वीडियो में भाजपा का एजेंट रोता हुआ दिखाई दे रहा है।

07:53 AM25 मई 2024

  • कॉपी लिंक

कश्मीर के पहलगाम में वोटिंग के लिए लंबी लाइन लगी

07:24 AM25 मई 2024

  • कॉपी लिंक

दिल्ली में राहुल, प्रियंका, सोनिया गांधी और CM अरविंद केजरीवाल ने वोट डाला

07:13 AM25 मई 2024

  • कॉपी लिंक

भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने रांची में वोट डाला

06:56 AM25 मई 2024

  • कॉपी लिंक

कपिल सिब्बल पत्नी के साथ वोट डालने पहुंचे

06:53 AM25 मई 2024

  • कॉपी लिंक

CDS जनरल अनिल चौहान ने पत्नी के साथ दिल्ली में वोटिंग की

06:35 AM25 मई 2024

  • कॉपी लिंक

अनंतनाग राजौरी सीट पर वोटिंग के लिए लंबी कतार लगी, तीन तस्वीरें देखें

06:23 AM25 मई 2024

  • कॉपी लिंक

राहुल ने मां और बहन के साथ जाकर वोट डाला

प्रियंका गांधी भी वोटिंग के बाद राहुल गांधी के साथ नजर आईं।

प्रियंका गांधी भी वोटिंग के बाद राहुल गांधी के साथ नजर आईं।

राहुल के बूथ से बाहर आने के बाद वहां मौजूद लोगों ने उनके साथ सेल्फी ली।

राहुल के बूथ से बाहर आने के बाद वहां मौजूद लोगों ने उनके साथ सेल्फी ली।

वोटिंग के बाद बहन प्रियंका, भांजे रेहान और भांजी मिराया के साथ बैठे राहुल गांधी।

वोटिंग के बाद बहन प्रियंका, भांजे रेहान और भांजी मिराया के साथ बैठे राहुल गांधी।

06:13 AM25 मई 2024

  • कॉपी लिंक

रणदीप सुरजेवाला ने कैथल में वोटिंग की

05:51 AM25 मई 2024

  • कॉपी लिंक

मनोज तिवारी ने नॉर्थ-ईस्ट दिल्ली में वोट डाला

05:50 AM25 मई 2024

  • कॉपी लिंक

अरविंद केजरीवाल अपने परिवार के साथ वोट डालने पहुंचे

वोट डालने के बाद दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा- मेरे पिता, पत्नी, बच्चे और मैंने वोट डाला है। मेरी मां आज नहीं आ सकीं क्योंकि उनकी तबीयत ठीक नहीं है। मैंने तानाशाही, महंगाई और बेरोजगारी के खिलाफ वोट दिया है। मैं लोगों से अपील करता हूं कि वे बाहर आएं और वोट करें।

05:22 AM25 मई 2024

  • कॉपी लिंक

मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने दिल्ली में वोट डाला

CEC राजीव कुमार ने बताया, “ये मेरे लिए बहुत ही गर्वपूर्ण विषय है। मेरे पिता 95 साल के हैं। उन्होंने आज मतदान किया। हमारे परिवार के 3 पीढ़ी ने आज एक साथ मतदान किया। हर वोटर को जरूर वोट डालना चाहिए।

05:16 AM25 मई 2024

  • कॉपी लिंक

अग्निमित्रा पॉल का आरोप- TMC हमारे मूवमेंट को धीमा करने की कोशिश कर रही है

पश्चिम बंगाल के मेदिनीपुर से भाजपा के कैंडिडेट अग्निमित्रा पॉल के काफिले को पुलिस ने खड़गपुर रोक दिया। इसे लेकर अग्निमित्रा ने कहा- हमारे मूवमेंट को धीमा करने की कोशिश की जा रही है। ये लोग TMC के समर्थक हैं। ये हमें जानबूझकर रोकने की कोशिश कर रहे हैं। मेरे पास परमिशन है, जो मैंने पुलिस को दिखाई। पुलिस वालों को कहना है कि इन्हें परमिशन की हार्ड कॉपी चाहिए। इसे लेकर हम चुनाव आयोग में शिकायत करेंगे।

05:06 AM25 मई 2024

  • कॉपी लिंक

रॉबर्ट वाड्रा ने वोटिंग के बाद कहा- यूथ का मानना है कि बदलाव होना चाहिए

04:56 AM25 मई 2024

  • कॉपी लिंक

AAP-कांग्रेस गठबंधन पर प्रियंका बोलीं- हमने शिकायतों को एक तरफ रखा है और संविधान के लिए वोट डाल रहे हैं

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने वोट डालने के बाद AAP-कांग्रेस गठबंधन को लेकर कहा- हम अपनी शिकायतों को एक तरफ रख रहे हैं और अपने संविधान और लोकतंत्र के लिए वोट डाल रहे हैं।

राहुल AAP को वोट दे रहे हैं और अरविंद केजरीवाल कांग्रेस को वोट दे रहे हैं। इस बात पर मुझे गर्व है। भाजपा के जितने भी नेता हैं वे इधर उधर की बातें करते हैं। मुख्य मुद्दे जैसे बेरोजगारी महंगाई के बारे में कोई चर्चा नहीं हो रही है। लोग ऊब चुके हैं।

04:35 AM25 मई 2024

  • कॉपी लिंक

कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वोट डालने पहुंचीं

04:34 AM25 मई 2024

  • कॉपी लिंक

पूर्व क्रिकेटर कपिल देव ने वोट डाला, कहा- मुझे खुशी है कि हम लोकतंत्र में हैं

04:27 AM25 मई 2024

  • कॉपी लिंक

ओडिशा के CM नवीन पटनायक ने वोट डाला

04:18 AM25 मई 2024

  • कॉपी लिंक

पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने दिल्ली में वोटिंग की

04:17 AM25 मई 2024

  • कॉपी लिंक

राहुल गांधी ने दिल्ली में वोट डालने के बाद मां सोनिया के साथ सेल्फी ली

04:16 AM25 मई 2024

  • कॉपी लिंक

केरल के गवर्नर आरिफ मोहम्मद ने दिल्ली में वोटिंग की

04:15 AM25 मई 2024

  • कॉपी लिंक

इलेक्शन कमिश्नर सुखबीर सिंह संधू ने परिवार के साथ वोटिंग की

03:58 AM25 मई 2024

  • कॉपी लिंक

स्वाति मालीवाल वोट डालने पहुंची

03:55 AM25 मई 2024

  • कॉपी लिंक

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने पत्नी के साथ लाइन में लगकर वोटिंग की

03:51 AM25 मई 2024

  • कॉपी लिंक

दिल्ली के मंत्री सौरभ भारद्वाज ने वोटिंग की

03:50 AM25 मई 2024

  • कॉपी लिंक

प्रियंका गांधी के बेटे रेहान और बेटी मिराया ने दिल्ली में वोटिंग की

03:48 AM25 मई 2024

  • कॉपी लिंक

राज्यसभा के डिप्टी चेयरमैन हरिवंश ने रांची में वोट डाला

03:48 AM25 मई 2024

  • कॉपी लिंक

AAP नेता आतिशी ने दिल्ली में वोट डाला

03:45 AM25 मई 2024

  • कॉपी लिंक

नवीन जिंदल ने कुरूक्षेत्र में पत्नी के साथ वोट डाला

03:45 AM25 मई 2024

  • कॉपी लिंक

ऑटो रिक्शा से वोट डालने पहुंचे BJD नेता वीके पांडियन

ओडिशा में BJD के नेता वीके पांडियन ने भुवनेश्वर में मतदान किया। वह ऑटो से मतदान केंद्र पहुंचे। उन्होंने कहा- लोकतंत्र में सब बराबर हैं। ऑटो एसोसिएशन ने मुझसे अनुरोध किया, इसलिए मैं ऑटो रिक्शा में आया।

03:38 AM25 मई 2024

  • कॉपी लिंक

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने दिल्ली में वोट डाला

02:55 AM25 मई 2024

  • कॉपी लिंक

आतिशी का दावा- LG ने धीरे वोटिंग करवाने के आदेश दिए

लोकसभा चुनाव से पहले शुक्रवार देर रात AAP नेता आतिशी ने X पर पोस्ट लिखकर दावा किया कि दिल्ली के LG ने पुलिस को धीरे वोटिंग करवाने के निर्देश दिए हैं।

उन्होंने कहा- LG ने दिल्ली पुलिस को आदेश दिए हैं कि जहां INDIA गठबंधन के वोटर भारी संख्या में हैं, वहां पर वोटिंग धीरे करवानी है, ताकि लोगों को वोट डालने में दिक्कत हो।

आतिशी ने कहा- प्रशासन द्वारा भाजपा को जिताने का ऐसा कोई भी प्रयास गैर-कानूनी, गैर-लोकतांत्रिक और गैर-संवैधानिक है और मैं उम्मीद करती हूं कि चुनाव आयोग इसका संज्ञान लेगा और ऐसे किसी भी प्रयास पर रोक लगाएगा।

02:30 AM25 मई 2024

  • कॉपी लिंक

मोहम्मद शहाबुद्दीन की पत्नी हेना शहाब ने सीवान में वोट डाला

बिहार के गैंगस्टर और RJD नेता रहे मोहम्मद शहाबुद्दीन की पत्नी हेना शहाब अपना वोट डालने के लिए सीवान के एक मतदान केंद्र पर पहुंचीं। RJD ने यहां से अवध बिहारी चौधरी और जदयू ने विजयलक्ष्मी देवी को मैदान में उतारा है।

02:01 AM25 मई 2024

  • कॉपी लिंक

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने अंबाला में वोट डाला

01:55 AM25 मई 2024

  • कॉपी लिंक

नई दिल्ली सीट से भाजपा उम्मीदवार बांसुरी स्वराज ने वोट डालने से पहले मंदिर में पूजा की

01:49 AM25 मई 2024

  • कॉपी लिंक

केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने दिल्ली में वोट डाला, कहा- हम 400 सीटें आराम से पार करेंगे

केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने दिल्ली में वोट डाला है। वोटिंग के बाद उन्होंने कहा- हमारी अभी 303 सीटें हैं। 10% सीटें बढ़ती हैं तो 330 होती हैं, 15% बढ़ती हैं तो 345 सीटें होती हैं।

हमारे 37 सहयोगी दल हैं, उनमें से आधों की भी 2-3 सीटें आई तो हम 400 सीटें आराम से पार करेंगे।

01:43 AM25 मई 2024

  • कॉपी लिंक

PM मोदी ने लोगों से वोट डालने की अपील की, 4 भाषाओं में पोस्ट किया

PM नरेंद्र मोदी ने जनता से वोट डालने की अपील की है। उन्होंने X पर 4 अलग-अलग भाषाओं (ओड़िया, बांग्ला, इंग्लिश और हिंदी) में पोस्ट किया।

01:36 AM25 मई 2024

  • कॉपी लिंक

हरियाणा के पूर्व CM मनोहर लाल खट्टर ने वोट डाला

हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा नेता मनोहर लाल खट्टर ने करनाल के एक बूथ पर वोट डाला।

01:34 AM25 मई 2024

  • कॉपी लिंक

विदेश मंत्री एस जयशंकर वोट डालने पहुंचे

01:18 AM25 मई 2024

  • कॉपी लिंक

हरियाणा के पूर्व CM भूपिंदर सिंह हुड्डा ने मतदान करने की अपील की

हरियाणा के पूर्व सीएम और कांग्रेस नेता भूपिंदर सिंह हुड्डा ने वोटिंग से पहले कहा- मैं हरियाणा के लोगों से अपील करता हूं कि वे अपने मतदान के अधिकार का प्रयोग करें और बड़ी संख्या में मतदान करें।

01:12 AM25 मई 2024

  • कॉपी लिंक

ओडिशा के भुवनेश्वर में मॉक पोलिंग जारी

ओडिशा के भुवनेश्वर में एक मतदान केंद्र पर मॉक पोलिंग की की जा रही है। लोकसभा चुनाव 2024 के छठे चरण में ओडिशा के 6 संसदीय क्षेत्र में वोटिंग होगी।

12:39 AM25 मई 2024

  • कॉपी लिंक

दिल्ली की सभी 7 लोकसभा सीटों पर आज मतदान

दिल्ली के लोधी एस्टेट में एक मतदान केंद्र पर वोटिंग की तैयारी शुरू हो गई है। पोल बूथ पर तैनात अधिकारियों ने मॉक पोल किया है।

दिल्ली के सभी 7 संसदीय क्षेत्रों में आज लोकसभा चुनाव के लिए वोटिंग हो रही है।

12:16 AM25 मई 2024

  • कॉपी लिंक

इलेक्शन फैक्ट् सीट

12:16 AM25 मई 2024

  • कॉपी लिंक

सबसे ज्यादा भाजपा के 51 कैंडिडंट चुनाव लड़ रहे

12:13 AM25 मई 2024

  • कॉपी लिंक

183 कैंडिडेट्स पर क्रिमिनल केस, 141 पर हत्या-किडनैपिंग जैसे गंभीर अपराध

ADR की रिपोर्ट के मुताबिक, 183 कैंडिडेट ऐसे हैं, जिन पर क्रिमिनल केस दर्ज हैं। वहीं 141 उम्मीदवार ऐसे भी हैं, जिन पर हत्या, किडनैपिंग जैसे गंभीर मामले दर्ज हैं। इनमें से 12 उम्मीदवारों को किसी न किसी मामले में दोषी ठहराया गया है। 6 उम्मीदवारों पर हत्या और 21 पर हत्या की कोशिश के मामले दर्ज हैं। महिलाओं के खिलाफ अपराध के मामले 24 उम्मीदवारों पर दर्ज हैं। 3 उम्मीदवारों के खिलाफ दुष्कर्म (IPC-376) का केस दर्ज है। वहीं, 16 कैंडिडेट्स पर भड़काऊ भाषण देने का केस दर्ज है।

12:12 AM25 मई 2024

  • कॉपी लिंक

39% उम्मीदवार करोड़पति, भाजपा के सबसे ज्यादा 48

लोकसभा चुनाव के छठे चरण में 889 उम्मीदवारों में से 39 फीसदी यानी 343 करोड़पति हैं। इन कैंडिडेट्स के पास औसत संपत्ति 6.21 करोड़ रुपए है। सबसे ज्यादा भाजपा के 48 उम्मीदवार करोड़पति हैं। कांग्रेस से BJP में आए नवीन जिंदल सबसे अमीर कैंडिडेट हैं। उनके पास 1241 करोड़ की संपत्ति है।

इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर संतृप्त मिश्रा (482 करोड़ रुपए) और तीसरे नंबर पर कांग्रेस के सुशील गुप्ता (169 करोड़ रुपए) हैं। बीजू जनता दल के सभी 6 कैंडिडेट, RJD और JDU के सभी 4 कैंडिडेट, सपा के 11, TMC के 7, कांग्रेस के 20 और आम आदमी पार्टी के 4 कैंडिडेटस की संपत्ति एक करोड़ या उससे ज्यादा है।

सबसे कम संपत्ति वाले उम्मीदवारों में SUCIC (C) के उम्मीदवार रामकुमार यादव का नाम है। उनके पास 1686 रुपए की संपत्ति है। वहीं, रोहतक से निर्दलीय उम्मीदवार मास्टर रणधीर सिंह के पास संपत्ति के नाम पर महज 2 रुपए हैं।

12:11 AM25 मई 2024

  • कॉपी लिंक

छठे चरण में 3 केंद्रीय मंत्री और 3 पूर्व मुख्यमंत्री चुनाव लड़ रहे हैं

12:11 AM25 मई 2024

  • कॉपी लिंक

छठे चरण की हॉट सीटें

1. नई दिल्ली

दिवंगत नेता और पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज की बेटी बांसुरी पहली बार चुनाव लड़ रही हैं। सुप्रीम कोर्ट की वकील हैं, 15 साल का अनुभव रखती हैं। खुद PM मोदी ने इनके नाम का सुझाव दिया था। उनका सामना आम आदमी पार्टी के 3 बार विधायक रह चुके सोमनाथ भारती से है, पेशे से सोमनाथ भी वकील हैं।

2. नॉर्थ दिल्ली

BJP-कांग्रेस में नॉर्थ दिल्ली में सीधा मुकाबला है, लेकिन दो बार के सांसद मनोज तिवारी का पलड़ा भारी है। कन्हैया इससे पहले 2019 का चुनाव हार चुके हैं। तब उन्होंने बेगूसराय से CPI की टिकट पर चुनाव लड़ा था। हालांकि, इसके बाद कन्हैया कांग्रेस से जुड़ गए। कन्हैया पर देश विरोधी नारों की छाप लगी है।

3. सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश

सुल्तानपुर सीट पर जातीय समीकरण चुनाव पलट सकते हैं। पिछले दोनों चुनावों में BJP ने यहां जीत हासिल की थी। लेकिन इस बार निषाद और कुर्मी वोट काटने के लिए सपा-बसपा ने अपने प्रत्याशी इन दोनों समुदायों के ही उतारे हैं। इससे BJP की लय बिगड़ने के आसार हैं। हालांकि 8 बार सांसद रह चुकी मेनका जातीय समीकरण को काटने का माद्दा रखती हैं।

4. आजमगढ़, उत्तर प्रदेश

आजमगढ़ सीट पर निरहुआ और धर्मेद्र यादव दूसरी बार आमने-सामने हैं। 2022 बाइपोल में मिली जीत से निरहुआ का कॉन्फिडेंस हाई है, लेकिन गुड्‌डू जमाली के सपा में जाने से निरहुआ की राह मुश्किल हो सकती है। उधर, अखिलेश के भाई धर्मेंद्र को सपा के साथ इंडी गठबंधन का भी सपोर्ट मिल रहा है। आजमगढ़ में सपा के लिए नाक बचाने की लड़ाई है। परिवार की सीट को वापस पाने के लिए पूरा यादव कुनबा एक्टिव है।

5. डुमरियागंज, उत्तर प्रदेश

डुमरियागंज सीट से भाजपा ने पूर्व CM जगदंबिका पाल को पांचवीं बार चुनाव मैदान में उतारा है। पूर्व CM इसी सीट पर बतौर कांग्रेस प्रत्याशी जीत चुके हैं, लेकिन 2014 में चुनाव से पहले BJP जॉइन कर ली थी। बसपा ने नदीम और सपा ने इंडी गठबंधन से सीट शेयरिंग के तहत भीष्म शंकर उर्फ कुशल तिवारी को टिकट दिया है।

6. कुरुक्षेत्र, हरियाणा

10 साल के ब्रेक के बाद दूसरी पारी की शुरुआत कर रहे नवीन जिंदल के लिए इस सीट पर BJP को जीत दिलाना बड़ी चुनौती है। नवीन का मुकाबाल आम आदमी पार्टी के सुशील गुप्ता और इनेलो के अभय सिंह चौटाला से है। कांग्रेस छोड़ BJP में आए जिंदल की जीत के साथ पार्टी यहां जीत की हैट्रिक लगा सकती है।

7. गुड़गांव, हरियाणा

पंजाबी और मुस्लिम बहुल गुड़गांव में इस बार कांग्रेस-BJP में सीधी टक्कर है। एक तरफ राज बब्बर का स्टारडम है, तो वहीं दूसरी तरफ BJP को गुटबाजी से नुकसान का डर। 2019 के चुनाव में राव इंद्रजीत ने कांग्रेस के कैप्टन अजय सिंह को 4.95 लाख वोटों से हराया था। लेकिन 3 बार के सांसद के सामने कांग्रेस के अलावा जेजेपी के राहुल यादव भी हैं।

8. करनाल, हरियाणा

चुनाव से ठीक पहले, CM चेहरा बदलने से भी विपक्ष को आक्रामक होने का मौका मिल गया। दिव्यांशु का यह पहला ही चुनाव है, लेकिन उन्हें नेताओं की गुटबाजी से जूझना पड़ रहा है। पिछली बार भाजपा सांसदों के विनिंग मार्जिन के लिहाज से करनाल सीट देश में दूसरे नंबर पर रही थी। BJP ने यहां 6 लाख वोटों से ज्यादा से जीत दर्ज की थी।

9. फरीदाबाद, हरियाणा

इस सीट पर अब तक हुए चुनावों में 6 बार कांग्रेस को जीत मिली है, जबकि 5 बार भारतीय जनता पार्टी को। मौजूदा सरकार में केंद्रीय मंत्री गुर्जर के पास हैट्रिक का मौका है। दोनों बड़ी पार्टियों ने जाटों के दबदबे वाली सीट पर गुर्जर उम्मीदवार को मैदान में उतारा है। कांग्रेस की तरफ से चौधरी महेंद्र प्रताप सिंह कृष्णपाल को टक्कर देंगे। हालांकि महेंद्र और कृष्णपाल 20 साल पहले विधानसभा चुनाव में भी प्रतिद्वंद्वी रह चुके हैं।

10. अनंतनाग-राजौरी, जम्मू कश्मीर

जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटने के बाद पहली बार लोकसभा चुनाव हो रहे हैं। अनंतनाग-राजौरी सीट पर पहले तीसरे फेज में वोटिंग होनी थी, लेकिन बाद में इसे छठे फेज के लिए शेड्यूल कर दिया गया। इस बार PDP चीफ और पूर्व CM महबूबा मुफ्ती की साख दांव पर है। हालांकि, यहां महबूबा से ज्यादा मियां अल्ताफ का पलड़ा भारी नजर आ रहा है।

11. संबलपुर, ओडिशा

ओडिशा की संबलपुर लोकसभा सीट से केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान मैदान में हैं। कांग्रेस ने नागेंद्र कुमार प्रधान और बीजू जनता दल ने प्रणब प्रकाश दास को टिकट दिया है। यह सीट पिछले 3 चुनावों से हर बार दूसरी पार्टी ने जीती है। 2019 के BJP के नितेश गंगा देब ने जीत हासिल की थी। BJD उम्मीदवार नलिनी कांता प्रधान 9162 वोटों से हार गए थे।

12. पुरी, ओडिशा

पुरी सीट को बीजू जनता दल का गढ़ माना जाता है। नेशनल पॉलिटिकल सेलेब्रिटी के तौर पर मशहूर संबित पात्रा और IPS रहे अरूप मोहन की इस सीट पर टक्कर दिलचस्प होगी। हालांकि भगवान जगन्नाथ को लेकर की टिप्पणी से संबित पात्रा की माइनस मार्किंग हो गई है। संबित 2019 में भी मात्र 11 हजार वोटों से यह सीट हार गए थे।

13. सिवान, बिहार

सिवान में हिना शहाब के निर्दलीय चुनाव लड़ने से मुकाबला तीन तरफा हो गया है। वे पिछले 3 चुनाव हार चुकी हैं, लेकिन पति शहाबुद्दीन की मौत के बाद यह पहला चुनाव होगा। JDU ने लक्ष्मी कुशवाहा को टिकट दिया है। RJD हिना से किनारा करके 3 बार के विधायक अवध बिहारी को मैदान में लाई है।

14. तामलुक, पश्चिम बंगाल

पश्चिम बंगाल में ममता सरकार की केंद्र सरकार से लगातार हर मुद्दे पर जंग देखने मिली है। चुनावी मैदान में भी यही नजारा है। कलकत्ता हाईकोर्ट के पूर्व जज के खिलाफ TMC ने एक युवा चेहरे को टिकट दिया है। यही सीट अधिकारी बंधुओं के वर्चस्व के लिए भी जानी जाती है। यहां TMC-BJP दोनों के लिए जीतना बेहद अहम है।

12:10 AM25 मई 2024

  • कॉपी लिंक

ओडिशा में 42 विधानसभा सीटों पर भी वोटिंग

ओडिशा में शनिवार (25 मई) को 42 विधानसभा सीटों पर भी वोटिंग होगी। 147 विधानसभा सीटों पर चार चरणों में चुनाव हो रहे हैं। 13 मई को 28 सीटों पर और 20 मई को 63 सीटों पर वोटिंग हो चुकी है। यानी आज 105 सीटों पर वोटिंग हो जाएगी। बाकी 42 सीटों पर 1 जून को वोटिंग होगी। मतगणना लोकसभा चुनावों की काउंटिंग के साथ 4 जून को होगी।

ओडिशा में बीजू जनता दल (BJD), भाजपा, कांग्रेस और सीपीआई (एम) प्रमुख पार्टियां हैं। राज्य में अभी CM नवीन पटनायक के नेतृत्व में BJD की सरकार है। वो 5 मार्च 2000 से लगातार पांच बार से मुख्यमंत्री हैं।

2019 के विधानसभा चुनाव में BJD ने 147 में से 113 सीटों पर जीत दर्ज की थी। भाजपा को 23, कांग्रेस को 9, सीपीआई (एम) और निर्दलीय को 1-1 सीटें मिली थीं।

ओडिशा में कुल चार चरणों में चुनाव हैं। 13 मई को राज्य में चुनाव का पहला फेज था। इसके बाद 20 मई को 35 सीटों पर वोटिंग हुई। 25 मई को 42 सीटों और 1 जून को 42 सीटों पर चुनाव होंगे।

12:07 AM25 मई 2024

  • कॉपी लिंक

लोकसभा चुनाव 7 फेज में हो रहे, नतीजे 4 जून को आएंगे

देश की 543 सीटों के लिए चुनाव सात फेज में होगा। पहले फेज की वोटिंग 19 अप्रैल को और आखिरी फेज की वोटिंग 1 जून को होगी। 4 जून को नतीजे आएंगे। चुनाव आयोग ने लोकसभा के साथ 4 राज्यों- आंध्र प्रदेश, ओडिशा, अरुणाचल प्रदेश और सिक्किम के विधानसभा चुनाव की तारीखें भी जारी की हैं। ओडिशा में 13 मई, 20 मई, 25 मई और 1 जून को वोटिंग होगी। पूरी खबर पढ़ें …

खबरें और भी हैं…