4 साल के इंडियन सिख मॉडल ने जीता दिल: यूट्यूबर गौरव तनेजा की बेटी रसभरी फेमस इंस्टा किड, किसी के हैं लाखों फॉलोवर्स

  • Hindi Information
  • Girls
  • YouTuber Gaurav Taneja’s Daughter Rasbhari Is A Well-known Insta Child, Somebody Has Hundreds of thousands Of Followers

नई दिल्ली14 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

ब्रिटिश लक्जरी ब्रांड बरबेरी ने अपना नया चिल्ड्रन ऑटम विंटर 2022 कैंपेन जारी किया है।बरबेरी का ये कलेक्शन आते ही लोगों की नजरों में आ गया है। खास कर के भारतीय लोगों ने इसकी खूब तारीफ की है। वो इसलिए क्योंकि इस ब्रैंड ने पहले किड सिख मॉडल को जगह दी है। हालांकि, ये पहली बार नहीं है जब किसी किड मॉडल को इतना पसंद किया जा रहा है। इसके पहले भी कई ऐसे किड मॉडल हैं, जिसके मासूमियत से भरे अंदाज को लोगों ने इंस्टा से लेकर सोशल मीडिया पर खूब पसंद किया है।

बरबेरी चिल्ड्रन के पहले सिख मॉडल ने जीता दिल

बरबेरी ने अपने इस कलेक्शन को ‘बैक टू स्कूल’ नाम दिया है। इसका मतलब कंपनी ने इसे स्कूल जाने वाले बच्चे क ध्यान में रखकर डिजाइन किया है। फोटो में चार साल के बच्चे को मैचिंग कार्डिगन, शॉर्ट्स और टी-शर्ट के साथ पफर जैकेट पहने देखा जा सकता है। इसके अलावा बच्चे ने काले रंग का पटका पहना, जिसके कारण वो और ज्यादा क्यूट दिख रहा है।

सोशल मीडिया पर ये तस्वीर बहुत वायरल हो रही है। खास करे के भारतीय लोग इसे बहुत पसंद कर रहे हैं। साहिब सिंह नाम के इस बच्चे के इंस्टाग्राम की बात करें तो फिलहाल उसके इंस्टा अकाउंट को लगभग 10 हजार लोग फॉलो करते हैं। साहिब के अलावा भी कई ऐसे बच्चे हैं, जो इंस्टा पर बहुत फेमस और लोग उन्हें देखना पसंद करते हैं।

यूट्यूबर गौरव तनेजा की बेटी रसभरी है फेमस इंस्टा किड

गौरव तनेजा भारत के जाने-माने यूट्यूबर हैं। उनके वीडियोज के जरिए लोग उनकी बेटी रसभरी से बहुत कनेक्ट रहते हैं। लोग उसके क्यूट मोमेंट और प्यारी बातों को देखना पसंद करते हैं। इस्टा पर भी रसभरी का अकाउंट है, जिसे गौरव तनेजा या उनकी पत्नी मैनेज करती हैं। इस इंस्टा पेज के जरिए कई ब्रैंड्स रसभरी के साथ अलग-अलग तरीके से रसभरी के साथ कोलैब भी करते हैं। रसभरी को लगभग 5 लाख 75 हजार फॉलो करते हैं।

इंस्टा पर फेमस है रणविजय सिंह की बेटी कायनात

एक्टर रणविजय सिंह की बेटी कायनात सिंह इंस्टा पर बहुत फेमस है। उनके वीडियोज लोगों द्वारा बहुत देखे और पसंद किए जाते हैं। कायनात के वीडियोज में साफ देखा जाता है कि कायनात अपने पिता को फॉलो करती हैं और सीखती हैं। वो उनकी ही तरह स्पोर्ट्स और एडवेंचर में इंट्रेस्ट रखती हैं। रणविजय सिंह भी अपनी बेटी को एकटिव रखने की कोशिश करते हैं।

कायनात के इंस्टा पर करीब 1 लाख से अधिक लोग फॉलो करते हैं। हालांकि कायनात का ये अकाउंट उनके पिता रणविजय सिंह ही चलाते हैं।

करण मेहरा और निशा के बेटे काविश भी है फेमस किड

टीवी एक्टर करण मेहरा और निशा रावल का बेटा काविश मेहरा भी इंस्टा पर बहुत फेमस है। उनका इंस्टा अकाउंट उनकी मां निशा रावल चलाती हैं। उनके लगभग 1 लाख लोग फॉलो करते हैं।

खबरें और भी हैं…