4 राज्यों में हीटवेव से 24 घंटे में 40 मौतें: 14 राज्यों में लू की स्थिति, अयोध्या में 3 दिन में 18 लावारिस शव मिले

  • Hindi News
  • National
  • IMD Weather Nautapa Heatwave Alert Update; Rajasthan MP UP Punjab | Delhi Haryana Jammu Kashmir Temperature

नई दिल्ली47 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
मौसम विभाग ने शनिवार के लिए देश में कहीं भी हीटवेव का रेड अलर्ट जारी नहीं किया है। - Dainik Bhaskar

मौसम विभाग ने शनिवार के लिए देश में कहीं भी हीटवेव का रेड अलर्ट जारी नहीं किया है।

देश में हीटवेव से लोगों की मौत का सिलसिला जारी है। शुक्रवार (31 मई) को 4 राज्यों में 40 लोगों की मौत का हीटवेव के कारण हुई। उत्तर प्रदेश में सबसे ज्यादा 17 मौतें, बिहार में 14, ओडिशा में 5 और झारखंड में 4 मौत हुईं।

झारखंड के अलग-अलग अस्पतालों में 1300 से अधिक लोग हीटस्ट्रोक के कारण तबीयत बिगड़ने के चलते भर्ती हैं। लोगों को तेज बुखार, हाई ब्लड प्रेशर की शिकायत है। यही हाल अन्य राज्यों में भी है।

उत्तर प्रदेश में बीते 72 घंटे में 182 लोगों की मौत की वजह हीटवेव बताई जा रही है। अयोध्या में 3 दिनों में 18 लावारिस शव दाह संस्कार के लिए लाए गए, इनकी मौत की वजह हीटस्ट्रोक को माना जा रहा है।

उत्तर प्रदेश-बिहार में जिन लोगों की मौत हुई उनमें शामिल 25 लोग लोकसभा चुनाव के सातवें यानी आखिरी फेज की वोटिंग में तैनात किए गए सुरक्षाकर्मी और चुनाव अधिकारी हैं। 30 मई को भी 7 राज्यों में 79 लोगों की मौत हुई थी।

IMD के मुताबिक शुक्रवार को कानपुर में मौजूद एयरफोर्स स्टेशन पर देश का सबसे ज्यादा तापमान 48.2°C दर्ज किया गया। वहीं, हरियाणा का सिरसा दूसरे नंबर पर रहा, यहां पारा 47.8°C रहा। दिल्ली के आयानगर का पारा 47°C दर्ज किया गया। /

मौसम विभाग के मुताबिक शनिवार (1 जून) के लिए देश में कहीं भी हीटवेव का रेड अलर्ट जारी नहीं किया है। लेकिन राजस्थान, उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, ओडिशा, महाराष्ट्र में 1 जून को सीवियर हीटवेव रहेगी।

IMD ने मध्य प्रदेश, बिहार, झारखंड, छत्तीसगढ़, उत्तराखंड, आंध्र प्रदेश और हिमाचल में हीटवेव का अनुमान जताया है। साथ ही मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश और ओडिशा में रात गर्म रहेगा। वहीं, गोवा, तेलंगाना में उमस भरी गर्मी की आशंका जताई है।

बिहार 66 राजस्थान 66 झारखंड 19 मध्य प्रदेश 16 छत्तीसगढ़ 6 उड़ीसा 5 दिल्ली 2 कुल 303

हीटवेव का असर…

  • ओडिशा सरकार ने लोगों से कहा है कि सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक घर में ही रहें। यहां 13 जगहों पर पारा 42 डिग्री सेल्सियस के पार चला गया है। अगले तीन दिन तक ऐसे ही हालत रहने का अनुमान है। सरकार ने ठेकेदारों को मजदूरों से ज्यादा काम कराने पर कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी है।
  • महाराष्ट्र में ठाणे नगर निगम ने वाटर सप्लाई में 5 फीसदी कटौती की घोषणा की है। 5 जून नए आदेश को लागू किया जाएगा। नगर निगम अधिकारियों का कहना है कि BMC से पानी की सप्लाई कम हो रही है। पानी की कमी के चलते यह निर्णय लिया गया है। BMC से ठाणे नगर निगम को 85 एमएलडी पानी सप्लाई किया जाता है।
  • CJI डीवाई चंद्रचूड़ ने सुप्रीम कोर्ट परिसर में पक्षी-पक्षियों के लिए पानी और भोजन के सकोरे रखे। सीजेआई ने खुद उन स्थानों को तय किया था जहां इन्हें रखा गया है। उन्होंने पक्षी-पक्षियों के लिए पानी और भोजन की कमी होने के निर्देश दिए हैं।
  • यूपी के अयोध्या में मौजूद राम मंदिर के मैनेजमेंट ने यहां आने वाले श्रद्धालुओं के लिए गर्मी से राहत देने के लिए कई इंतजाम किए हैं। श्रद्धालुओं के लिए के हेल्प सेंटर खोले गए हैं। वहीं पानी की कमी दूर करने के लिए जगह-जगह वाटर कूलर लगाए हैं साथ ही ORS की व्यवस्था भी की है। मैनेजमेंट का कहना है कि ऐसी व्यवस्था की जा रही है कि श्रद्धालुओं को लाइन में ज्यादा देर नहीं खड़ा रहना पड़े।

गर्मी और लू से सबसे ज्यादा मौतें उत्तर प्रदेश में

राज्य मौतें
उत्तर प्रदेश 189
बिहार 66
राजस्थान 66
झारखंड 19
मध्य प्रदेश 16
छत्तीसगढ़ 6
उड़ीसा 5
दिल्ली 2
कुल 303

6 दिन पहले पश्चिम बंगाल पहुंचा मानसून
मानसून तय समय से छह दिन पहले उत्तरी पश्चिम बंगाल पहुंच गया है। IMD ने इसके 6 जून तक राज्य में प्रवेश करने की संभावना जताई थी। मानसून जल्दी आने का कारण रेमल साइक्लोन बताया जा रहा है, जो 26 मई को पश्चिम बंगाल और बांग्लादेश में आया था।

IMD ने अगले पांच दिनों में कूच बिहार, जलपाईगुड़ी, अलीपुरद्वार, कलिम्पोंग और दार्जिलिंग के सब-हिमालयी जिलों में बारिश का अनुमान और एक- दो जगहों पर भारी बारिश की संभावना जताई है। उत्तरी बंगाल में शुक्रवार सुबह राज्य के जिन स्थानों पर बारिश हुई उसमें अलीपुरद्वार (45 मिमी), जलपाईगुड़ी (43 मिमी) और कूचबिहार (28 मिमी) शामिल हैं।

मौसम विभाग ने अगले तीन दिनों में कोलकाता सहित दक्षिणी बंगाल के जिलों में तेज हवा और बारिश की संभावना जताई है। मौसम विभाग ने कहा कि कोलकाता में 65 मिमी बारिश दर्ज की गई। पश्चिम बंगाल से पहले मॉनसून 30 मई केरल पहुंचा था। IMD ने 31 मई तक इसके केरल में पहुंचने की संभावना जताई थी। इसके दिल्ली में 27 जून तक आने का अनुमान है।

इससे पहले 30 मई, 2017 को साइक्लोन मोरा के कारण मानसून समय से पहले आया था। 2023 में केरल में मानसून की एंट्री सात दिन की देरी के बाद 8 जून को हुई थी। ​आमतौर पर केरल में 1 जून को मानसून प्रवेश करता है और 5 जून तक देश के ज्यादातर हिस्सों को कवर कर लेता है।

देशभर से मौसम की तस्वीरें…

दिल्ली के आया नगर में शुक्रवार को पारा 47°C सेल्सियस रहा। इसमें मई 2024 के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए।

दिल्ली के आया नगर में शुक्रवार को पारा 47°C सेल्सियस रहा। इसमें मई 2024 के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए।

लोकसभा चुनाव के 7वें फेज की आज वोटिंग है। यूपी-बिहार में चुनाव ड्यूटी में मौजूद 25 पोलिंग अधिकारी-सुरक्षाकर्मियों की मौत हो गई। तस्वीर लखनऊ की है।

लोकसभा चुनाव के 7वें फेज की आज वोटिंग है। यूपी-बिहार में चुनाव ड्यूटी में मौजूद 25 पोलिंग अधिकारी-सुरक्षाकर्मियों की मौत हो गई। तस्वीर लखनऊ की है।

दिल्ली के आया नगर में पारा 47°C रहा। राजधानी में पानी की किल्लत है। तस्वीर चाणक्यपुरी इलाके की है।

दिल्ली के आया नगर में पारा 47°C रहा। राजधानी में पानी की किल्लत है। तस्वीर चाणक्यपुरी इलाके की है।

यूपी के कानपुर का पारा शुक्रवार को देश में सबसे ज्यादा 48.2°C रहा। वाराणसी में पोलिंग पार्टी धूप ने बचने के लिए पेड़ के नीचे बैठी रही।

यूपी के कानपुर का पारा शुक्रवार को देश में सबसे ज्यादा 48.2°C रहा। वाराणसी में पोलिंग पार्टी धूप ने बचने के लिए पेड़ के नीचे बैठी रही।

जम्मू में शुक्रवार को अधिकतम पारा 45°C रहा। तस्वीर जम्मू के थोक फल मंडी की है। मजदूर चाय पीते नजर आ रहे हैं।

जम्मू में शुक्रवार को अधिकतम पारा 45°C रहा। तस्वीर जम्मू के थोक फल मंडी की है। मजदूर चाय पीते नजर आ रहे हैं।

राज्यों के मौसम की खबरें सिलसिलेवार पढ़ें…

मध्य प्रदेश: बिजावर-शिवपुरी सबसे हॉट, पारा 47° पार, 11 शहरों में चली लू; शताब्दी का एसी फेल

नौतपा के सातवें दिन यानी, शुक्रवार को भी मध्यप्रदेश में गर्मी के तेवर तीखे रहे। छतरपुर के बिजावर में टेम्प्रेचर सबसे ज्यादा 47.1 डिग्री रहा। वहीं, शिवपुरी में तापमान 47 डिग्री दर्ज किया गया। तीसरा सबसे गर्म शहर निवाड़ी का पृथ्वीपुर रहा। यहां टेम्प्रेचर 46.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। प्रदेश का एक मात्र पचमढ़ी में पारा 36.6 डिग्री रहा। बाकी शहरों में टेम्प्रेचर 40 डिग्री के पार ही दर्ज किया गया। पूरी खबर पढ़ें…

उत्तर प्रदेश: राज्य में 189 की मौत, अयोध्या में 18 लावारिस लाशें मिलीं, कानपुर में 30 साल का रिकॉर्ड टूटा

यूपी में नौतपा के सातवें दिन भीषण गर्मी पड़ रही है। अयोध्या में 72 घंटे में 18 लावारिस शव दाह संस्कार के लिए लाए गए हैं। कानपुर में गर्मी ने 30 सालों का रिकॉर्ड तोड़ दिया। प्रदेश में 72 घंटे में 189 लोगों की मौत हो चुकी है। इसके पीछे भीषण गर्मी की वजह बताई जा रही है। लेकिन ज्यादातर की आधिकारिक पुष्टि नहीं है। बिजनौर में हीटवेव से एक कॉन्सटेबल की मौत हो गई। मिर्जापुर में चुनाव ड्यूटी पर आए 7 होमगार्ड समेत 13 की मौत हो गई। पूरी खबर पढ़ें…

राजस्थान: राज्य में कॉन्स्टेबल सहित 66 लोगों की हीटवेव के चलते मौत, शनिवार से बदलेगा मौसम

राजस्थान में नौतपा के सातवें दिन गर्मी का असर कम हो गया है। इधर, लू से होने वाली मौतों का सिलसिला नहीं थमा है। 24 घंटे में प्रदेश में 5 मौतें हुईं। इसी के साथ प्रदेश में गर्मी से होने वाली मौतों का आंकड़ा 66 तक पहुंच गया है। वहीं प्रदेश में शनिवार से हीटवेव का असर कम होगा। इसी के साथ पूर्वी राजस्थान के भरतपुर, जयपुर संभाग के जिलों में दोपहर बाद बादल छाने के साथ कई जगह धूलभरी आंधी चल सकती है। पूरी खबर पढ़ें…

बिहार: भोजपुर में हीट स्ट्रोक से 10 लोगों की मौत, 5 इलेक्शन ड्यूटी अफसर, 2 पुलिसकर्मी और भाकपा माले के अध्यक्ष शामिल

बिहार के भोजपुर जिला इन दिनों अत्यधिक गर्मी (Excessive Heat) की मार झेल रहा है। भोजपुर में गुरुवार को 44 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया है। लेकिन 56 डिग्री सेल्सियस तापमान महसूस किया गया। सदर अस्पताल में मरीजों की संख्या दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। अब तक 5 इलेक्शन कर्मी, 2 पुलिसकर्मी समेत 10 लोगों ने गर्मी की वजह से दम तोड़ दिया है। पूरी खबर पढ़ें…

छत्तीसगढ़: राज्य में अब तक 5 लोगों की जान गई, बिलासपुर में गर्मी से 2 लोगों की जान गई, 16 जिलों में हीटवेव का यलो अलर्ट

छत्तीसगढ़ में आज भी कई इलाके लू की चपेट में हैं। नौतपा के 7वें दिन यानी शुक्रवार को प्रदेश में कई प्रमुख शहरों में हीटवेव का असर दिखा दिया। इस दौरान बिलासपुर में 2 लोगों की मौत हो गई। इसके साथ ही प्रदेश में गर्मी से मरने वालों का आंकड़ा 5 पर पहुंच गया है। वहीं दंतेवाड़ा में शाम को तेज हवाओं के साथ झमाझम बारिश हुई। बारिश से लोगों को भीषण गर्मी से थोड़ी राहत मिली है। पूरी खबर पढ़ें…

झारखंड: लू से अब तक 15 लोगों की मौत, भीषण गर्मी के बीच आज कई जिलों में बारिश का यलो अलर्ट

झारखंड के पलामू का तापमान लगातार दूसरे दिन 47.4 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं, 16 जिलाें का तापमान 40 डिग्री से अधिक रहा। वहीं, पिछले 24 घंटे में प्रचंड गर्मी की वजह से 15 लोगों की मौत हो गई। ​इनमें जमशेदपुर में 9, पलामू में 4 और गिरिडीह-बोकारो में एक-एक व्यक्ति की माैत हुई है। भीषण गर्मी के बीच मौसम विभाग ने झारखंड के कई जिलों में तेज बारिश और हवा का यलो अलर्ट जारी किया है। पूरी खबर पढ़ें…

हरियाणा: 6 जिलों में शनिवार को बारिश के आसार, 18 दिन से चल रही हीटवेव ने 22 साल का रिकॉर्ड तोड़ा

हरियाणा में इस बार भीषण गर्मी पड़ रही है। यह पहली बार जब हरियाणा में 18 दिन से लगातार लू चल रही है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, मई 2002 के बाद ऐसी स्थिति आई है, जब मई में लगातार 18 दिन लू चली हैं। प्रदेश में लू के थपेड़ों ने आमजन को बेहाल कर दिया है। 13 मई से लगातार दिन का पारा 40 डिग्री के पार है। कई जगह तो यह 45 डिग्री के पार चल रहा है। सिरसा में पारा पिछले दिनों 50.3 डिग्री तक जा चुका है। पूरी खबर पढ़ें…

आगे क्या: 14 राज्यों में हीटवेव रहेगी राहत, पश्चिम बंगाल में मॉनसून की एंट्री

  • मानसून पश्चिम बंगाल में एंट्री ले चुका है। इसके पहले 30 मई को केरल सहित नॉर्थ-ईस्ट के सातों राज्यों में एंट्री ले चुका था। नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय में बारिश होगी।
  • पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, बिहार, ओडिशा, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, आंध्र प्रदेश, बिहार, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल में रविवार को हीटवेव रहेगी।
  • रविवार को गोवा और महाराष्ट्र के कुछ इलाकों में उमस वाली गर्मी रहेगी।

मानसून ट्रैकर…
मौसम विभाग ने 16 मई को बताया था कि इस साल मानसून सामान्य तारीख 1 जून से एक दिन पहले यानी 31 मई को ही केरल दस्तक दे सकता है। मौसम विभाग ने घोषित तारीख में 4 दिन कम या ज्यादा होने की गुंजाइश रखी गई थी। यानी मानसून के 28 मई से 3 जून के बीच कभी भी आने का अनुमान लगाया था।

यह अनुमान बिल्कुल ठीक निकला। मानसून 30 मई को ही केरल पहुंच गया। मौसम विभाग ने इस साल सामान्य से बेहतर बारिश होने का भी अनुमान जताया था। विभाग के मुताबिक जून से सितंबर तक मानसून सामान्य से बेहतर रहेगा। मौसम विभाग (IMD) 104 से 110 फीसदी के बीच बारिश को सामान्य से बेहतर मानता है। यह फसलों के लिए अच्छा संकेत है।

खबरें और भी हैं…