4 राज्यों के रिजल्ट सुबह 7 बजे से लगातार: 3 दिसंबर को सबसे तेज, सबसे सटीक नतीजे, एनालिसिस और एक्सक्लूसिव खबरें भास्कर ऐप पर

  • Hindi News
  • National
  • Election Results 2023 Updates; Rajasthan MP Chhattisgarh | Telangana BJP Congress Candidates

नई दिल्ली4 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

3 दिसंबर यानी कल सुबह 4 राज्यों – मध्य प्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़ और तेलंगाना के विधानसभा चुनाव के नतीजे आएंगे। सरकारी कर्मचारियों, सीनियर सिटिजन और दिव्यांगों के पोस्टल बैलेट के साथ काउंटिंग सुबह 8 बजे शुरू होगी। भास्कर ऐप टीम ने इनके कवरेज के लिए खास तैयारियां की हैं।

भास्कर ऐप पर आपको सुबह 7 बजे से लगातार सबसे तेज, सबसे सटीक नतीजे, वीडियो एनालिसिस और एक्सक्लूसिव खबरें सब कुछ एक साथ, एक जगह मिलेगा।

दैनिक भास्कर ऐप की खास तैयारी – सुबह 7 बजे से दैनिक भास्कर ऐप पर लगातार सबसे तेज, सबसे सटीक और सबसे नॉलेजफुल कवरेज 4 फॉर्मेट – खबर, वीडियो, ऑडियो और तस्वीरों- ग्राफिक में देखने को मिलेगा।

दैनिक भास्कर डिजिटल की 300 रिपोर्टर्स की टीम सबसे पहले आप तक वोटिंग से जुड़ी हर छोटी-बड़ी अपडेट पहुंचाएगी।

1. 638 सीटों की लाइव टैली अपडेट
भास्कर ऐप के होमपेज पर सबसे ऊपर आपको 4 राज्यों – मप्र, राजस्थान, छत्तीसगढ़ और तेलंगाना की Live टैली मिलेगी जाे हर मिनट अपडेट होगी।

2. इंटरेक्टिव मैप पर रुझान और नतीजे
भास्कर ऐप पर लाइव टैली के नीचे बैनर पर क्लिक करके आप इंटरेक्टिव मैप के जरिये मध्य प्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़ की हर एक सीट का रुझान, राउंडवार नतीजे जान पाएंगे। इस मैप के जरिये पार्टी वाइज और कैंडिडेट वाइज रिजल्ट भी देख पाएंगे। यहां की 519 सीटों का हर नतीजा हर मिनट अपडेट होगा।

3. संभाग-जिलेवार हर सीट के नतीजों की कहानी
मप्र, राजस्थान, छत्तीसगढ़ में कुल 519 सीटों पर वोटिंग हुई है। भास्कर ऐप पर आपको इन सीटाें में से हर एक का एक अलग लिंक मिलेगा। यानी आप नतीजों संभागवार, जिलेवार और सीट के हिसाब से भी समझ पाएंगे। हर सीट का गणित और नतीजों के पीछे की कहानी भी होगी।

4. हर एक घंटे स्पेशल वीडियो बुलेटिन
जैसे जैसे रुझान नतीजों में बदलते जाएंगे भास्कर ऐप पर आपको हर घंटे एक स्पेशल वीडियो बुलेटिन में पूरी स्थिति देखने को मिलेगी। नेताओं के दावे, बयान, बागियों को मनाने के साथ जीत-हार का हर रंग मिलेगा।

राजस्थान, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में वोटिंग परसेंट बढ़ा

1. मध्य प्रदेश: 2018 के मुकाबले 0.59% ज्यादा वोट पड़े
मध्यप्रदेश में 17 नवंबर को एक ही फेज में सभी 230 विधानसभा सीटों पर वोटिंग हुई। इस बार रिकॉर्ड 76.22 फीसदी वोटिंग हुई। 2018 के चुनाव में 75.63% वोटिंग हुई थी। यानी वोटिंग में 0.59% का इजाफा हुआ। सबसे ज्यादा 85.68% वोटिंग सिवनी जिले में हुई है। सबसे कम 60.10% वोट आलीराजपुर जिले में पड़े।

कम वोटिंग वाले जिलों में भिंड (63.27%), भोपाल (66%) और रीवा (66.85%) शामिल हैं। रतलाम जिले की सैलाना सीट पर सबसे ज्यादा 90% वोटिंग हुई। आलीराजपुर जिले की जोबट सीट पर सबसे कम 54.04% वोट डाले गए।

2. राजस्थान : 2018 के मुकाबले 0.41% ज्यादा वोटिंग हुई
राजस्थान की कुल 200 में से 199 सीटों पर 25 नवंबर को वोटिंग हुई थई। इस बार रिकॉर्ड 75.45% वोटिंग हुई। पिछले चार चुनावों को देखें तो 2013 में 75.04% वोटिंग हुई थी। वहीं, 2018 के विधानसभा चुनाव में 74.06% वोटिंग हुई थी। सबसे ज्यादा वोटिंग 83% बांसवाड़ा जिले में हुई है। सबसे कम वोट 65.56% पाली जिले में पड़े।

कम वोटिंग वाले जिलों में सिरोही (68.40%), करौली (69.27%) और जालोर (69.77%) शामिल हैं। बांसवाड़ा जिले की कुशलगढ़ सीट पर सबसे ज्यादा 88.13% वोटिंग हुई। जालोर जिले की आहोर सीट पर सबसे कम 61.24% वोट डाले गए।

खबरें और भी हैं…