4 बच्चों समेत कुएं में कूदी महिला: बच्चों की मौत; मंदसौर में पति से झगड़े के बाद लगाई छलांग – Garoth News

महिला के चारों बच्चों की डूबने से मौत हो गई।

मंदसौर में रविवार सुबह करीब 6 बजे एक महिला 4 बच्चों को लेकर कुएं में कूद गई। बच्चों की मौत हो गई। ग्रामीणों ने महिला को बचा लिया है। बच्चों के शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए गरोठ के शासकीय अस्पताल ले जाया गया है। घटना गरोठ के पीपलखेड़ा गांव की है। महिला

.

गरोठ एएसपी हेमलता कुरील ने बताया कि सुगना बाई (40) को उसका पति रोडू सिंग बंजारा प्रताड़ित करता था। शनिवार रात को भी सुगना से मारपीट की थी।

पति से बचकर महिला रात में चारों बच्चों को लेकर आंगनबाड़ी केंद्र चली गई। रातभर यहीं रही। सुबह बच्चों के साथ खेत पर पहुंची और कुएं में छलांग लगा दी। बंटी (9), अनुष्का (7), मुस्कान (4) और कार्तिक (2) की डूबने से मौत हो गई।

महिला सुगना बाई ने बताया, पति आए दिन मारपीट करता है। रात में शराब पीकर पीटा। मुझे और बच्चों को बारिश में घर से बाहर निकाल दिया। मैं गिड़गिड़ाती रही। इसके बाद मैंने मरने की ठान ली।

ग्रामीण कुएं में उतरे और महिला को बचा लिया, लेकिन तब तक बच्चे डूब चुके थे।

ग्रामीण कुएं में उतरे और महिला को बचा लिया, लेकिन तब तक बच्चे डूब चुके थे।

महिला का भाई बोला- चार दिन पहले पुलिस ने जीजा को समझाया था

महिला के भाई नागजीराम बंजारा ने बताया, जीजा रोडू बंजारा शराब पीकर बहन से मारपीट करता है। दो-तीन बार गरोठ थाने में शिकायत भी दर्ज कराई थी। 4 दिन पहले ही जीजा ने बच्चों के साथ मारपीट की थी, जिसके बाद डायल 100 को बुलाया था।

पुलिस ने समझाइश दी थी। इसके बाद जीजा घर से कहीं चला गया था। शनिवार रात को लौटा और फिर बहन से मारपीट की। बहन ने फोन कर बताया कि जीजा उसे और बच्चों को घर में घुसने नहीं दे रहा है। हम लोग मरने जा रहे हैं।

घटना का पता चलते ही कुएं के पास भीड़ लग गई। पुलिस मौके पर पहुंची।

घटना का पता चलते ही कुएं के पास भीड़ लग गई। पुलिस मौके पर पहुंची।

महिला को गांववालों ने बचा लिया। चारों बच्चों की मौत से वह टूट गई है।

महिला को गांववालों ने बचा लिया। चारों बच्चों की मौत से वह टूट गई है।

सास का आरोप- बेटे से झगड़ा करती थी बहू

महिला की सास ने आरोप लगाया कि बहू सुगना बाई आए दिन बेटे से झगड़ा करती थी। 15 साल पहले बेटे से शादी हुई थी। बहू से झगड़े के कारण वह घर से बाहर सोता था। दोनों की आपस में बच्चों के साथ भी बहू मारपीट करती थी।