26/11 हमलों के दोषियों पर प्रतिबंध लगाने से रोका गया: UN में भारत ने कहा- राजनीतिक कारण बाधा बने

  • Hindi News
  • National
  • Isdia’s Efforts To Sanction Perpetrators Of 26 11 Attacks Blocked For Political Reasons

नई दिल्ली18 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

संयुक्त राष्ट्र में भारत ने कहा कि 26/11 मुंबई आतंकवादी हमलों के दोषियों और मददगारों पर राजनीतिक कारणों से प्रतिबंध नहीं लगाया गया। इसके चलते आरोपी आजाद घूमते रहे और देश के खिलाफ सीमा पार से हमले करते रहे। यूएन में भारत की स्थायी प्रतिनिधि और राजदूत रुचिरा कंबोज बोल रही थीं। उन्होंने कहा, आतंकवाद अंतरराष्ट्रीय शांति और सुरक्षा के लिए गंभीर खतरा बना है।

4 दिन तक शहर में घूमते रहे आतंकी
ISIS और अल-कायदा से जुड़े संगठन एशिया और अफ्रीका में आम लोगों और सुरक्षाबलों को निशाना बना रहे हैं। हमें भूलना नहीं चाहिए कि नवंबर 2008 में 10 आतंकवादी समुद्री रास्ते से पाकिस्तान से मुंबई में घुसे और 4 दिन तक शहर में तबाही मचाते रहे। हमले में आतंकियों ने 166 लोगों की हत्या की थी, जिसमें 26 विदेशी नागरिक भी शामिल थे।

भारत में घुसने के लिए आंतकियों की मदद की गई थी। भारत ने आतंकियों की मदद करने वालों पर प्रतिंबध लगाने की कोशिश की थी, लेकिन राजनीतिक कारणों से यह संभव नहीं हो सका।

भारत-अमेरिका ने बैन लगाने का प्रस्ताव पेश किया था
भारत और अमेरिका ने यूएन में पाकिस्तान स्थित आतंकवादियों हाफिज तलह सईद, लश्कर-ए-तैयबा के नेता शाहिद महमूद, लश्कर-ए-तैयबा के आतंकवादी साजिद मीर, वरिष्ठ जैश को ब्लैकलिस्ट करने की मांग उठाई थी। इसके साथ ही उनकी संपत्ति जब्त करने, यात्रा प्रतिबंध और हथियारों पर प्रतिबंध लगाने के प्रस्ताव प्रस्तुत किए थे, लेकिन इसी साल जून में चीन ने इन प्रस्तावों पर अपना वीटो पावर का इस्तेमाल कर रोक लगा दी था।

खबरें और भी हैं…