2 मिनट में समझिए मोदी की सभा का सार: हरियाणा में कांग्रेस चुनी तो हिमाचल जैसी हालत पर चेताया; किसानों को BJP के फायदे गिनाए – Kurukshetra News

मंच पर मुख्यमंत्री नायब सैनी, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पगड़ी पहनाने लगे। जब मोदी को पगड़ी सैट नहीं आई तो सैनी ने उसे पहनाया।

हरियाणा के कुरुक्ष्रेत्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र के 47 मिनट के भाषण में उनके फोकस पॉइंट थे- किसान, जवान और आरक्षण। भाषण की शुरुआत में कहा- हमने किसानों को सम्मान निधि के साढ़े 3 लाख करोड़ दिए। उनके सिर से 10 हजार करोड़ का सिर पर बोझ नहीं पड़ने दिया।

.

जम्मू कश्मीर में धारा 370 खत्म की। हरियाणा के जवान हर हफ्ते यहां से तिरंगे में लिपटकर आते थे। हरियाणा कांग्रेस की गुटबाजी पर कहा- कांग्रेस एक ही परिवार को आगे बढ़ा रही है, पूरा दलित समाज इसे देख रहा है।

आरक्षण पर कहा- कांग्रेस नेहरू के जमाने से आरक्षण विरोधी है। अब ये आरक्षण खत्म करने वाले हैं। मैं इसे रत्ती भर भी खत्म नहीं होने दूंगा। हरियाणा के लोगों को चेताया कि कांग्रेस सरकार बनी तो हिमाचल की तरह आर्थिक संकट हो जाएगा।

केंद्र और राज्य सरकार के काम गिनाए। सीएम नायब सैनी की तारीफ की। हरियाणा में सरकार बनने पर 25 हजार नौकरी का वादा किया। हरियाणवियों को सचेत किया कि कांग्रेस को चुनकर हरियाणा के भी हिमाचल जैसे आर्थिक संकट के हालात न बना लें। डबल इंजन सरकार के फायदे गिनाए।

4 ग्राफिक्स से जानिए सभा का सार…

नरेंद्र मोदी की रैली की खबर पढ़ें :-

हरियाणा में मोदी बोले- कांग्रेस अर्बन नक्सल का नया रूप:इनके मुंह में किसानों की मौत का पाप; आरक्षण खत्म करने वाले हैं

हरियाणा के कुरुक्षेत्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि कांग्रेस का शाही (गांधी) परिवार आरक्षण को खत्म करने वाला है। मगर, जब तक मोदी है, आरक्षण की रत्ती भर भी लूट नहीं होने दूंगा। तेलंगाना में कुछ ही महीनों में 1200 किसान खुदकुशी कर चुके हैं। उनके मुंह में किसानों की मौत का पाप है। पूरी खबर पढ़ें…