1-18 जून तक 20% कम बारिश, 64.5mm पानी बरसा: इस दौरान 80.6mm बारिश होती है; 6 दिन मानसून अटका,महाराष्ट्र-छत्तीसगढ़ 3-4 दिन में पहुंचने की संभावना

  • Hindi News
  • National
  • Weather Update; IMD Rainfall Alert | Delhi Rajasthan MP UP Maharashtra Bengal Monsoon Forecast

नई दिल्ली14 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

गर्मी में झुलस रहा उत्तर भारत मानसून की राह देख रहा है। इस बीच भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने कहा कि 1 से 18 जून तक 20 फीसदी कम बारिश हुई। इस दौरान सिर्फ 64.5mm पानी बरसा। जबकि इस दौरान 80.6mm बारिश होती है।

दक्षिण-पश्चिम मानसून निकोबार में 19 मई को पहुंच गया था। केरल में इस बार दो दिन पहले यानी 30 मई को ही मानसून पहुंच गया था और कई राज्यों को कवर भी कर गया। लेकिन 12 से 18 जून तक (6 दिन) मानसून रुका रहा। इसके चलते उत्तर भारत में हीटवेव चल रही है।

IMD के मुताबिक, महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, ओडिशा, तटीय आंध्र-प्रदेश, उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी, बिहार और झारखंड में अगले 3-4 में मानसून पहुंच सकता है।

मानसून: कहां पहुंचा, कहां अटका
मानसून 12 जून तक केरल, कर्नाटक, गोवा, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना को पूरी तरह कवर कर चुका था। साथ ही दक्षिण महाराष्ट्र के ज्यादातर हिस्सों, दक्षिणी छत्तीसगढ़ के कुछ हिस्सों, दक्षिणी ओडिशा, उपहिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम और सभी पश्चिमोत्तर राज्यों में पहुंच गया था।

18 जून तक मानसून गुजरात के नवसारी, महाराष्ट्र के जलगांव, अमरावती, चंद्रपुर, छत्तीसगढ़ के बीजापुर, सुकमा, ओडिशा के मलकानगिरी और आंध्र प्रदेश के विजयनगरम तक पहुंचा है।

मौसम विभाग का अनुमान है कि जून में मानसून सामान्य से कम यानी 92% लंबी अवधि के औसत (LPA) से कम रहेगा।

आम लोगों का जीवन कितना प्रभावित

असम में पार्क की सुरक्षा के लिए स्पेशल कमांडो: असम में बाढ़ के हालात खतरनाक हो गए हैं। यहां 15 जिलों में 1.62 लाख लोग और करीब 1 लाख जानवर प्रभावित हैं। काजीरंगा नेशनल पार्क में जानवरों की निगरानी के लिए CM हिमंता बिस्वा सरमा ने अफसरों की मीटिंग ली। काजीरंगा में 3 नई बटालियन कमांडो तैनात की गई है। 600 वनकर्मियों की नई भर्ती होगी।

छत्तीसगढ़ में गर्मी की छुट्टियां बढ़ीं: छत्तीसगढ़ में तेज गर्मी पड़ रही है। रविवार 16 जून को रायपुर और राजनांदगांव का टेम्परेचर 39 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। इसके चलते समर वेकेशन 25 जून तक बढ़ा दी गई है। इससे पहले राज्य सरकार ने गर्मी की छुट्टियां 22 अप्रैल से 15 जून तक घोषित की थीं।

ओडिशा में छुटि्टयों का फैसला कलेक्टर लेंगे: ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने कहा है कि मौसम की स्थिति देखते हुए स्कूल कब खुलेंगे, इसका फैसला कलेक्टर करेंगे। मौसम विभाग के मुताबिक, राज्य के कई जिलों में 19 जून तक मौसम काफी गर्म और उमस भरा रहेगा।

दिल्ली में रात का तापमान रिकॉर्ड स्तर पर: राजधानी दिल्ली में 12 साल बाद रात का न्यूनतम तापमान सबसे ज्यादा 35.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। 2012 में 34 डिग्री तापमान दर्ज किया गया था। राजधानी में गर्मी की वजह से बिजली की डिमांड रिकॉर्ड 8,656 मेगावॉट पर पहुंच गई है। यहां अगले दो-तीन दिनों में बारिश का अनुमान है। इसके बाद गर्मी से राहत मिलेगी।

उड़ानों पर असर: हाई टेम्परेचर के चलते दिल्ली के IGI एयरपोर्ट पर फ्लाइट्स ऑपरेशन पर असर पड़ा। उड़ानों में देरी हुई। इस बात का इंतजार करना पड़ा कि हवा चले और तापमान कुछ कम हो। एक अफसर ने बताया कि ज्यादा तापमान के चलते हवा की परत पतली हो जाती है। एयरक्राफ्ट के टेकऑफ और लैंडिंग के लिए घनी हवा की जरूरत होती है।

मौसम की तस्वीरें…

असम के कई इलाकों में भारी बारिश हो रही है। करीमगंज शहर में बारिश के चलते पानी भर गया है।

असम के कई इलाकों में भारी बारिश हो रही है। करीमगंज शहर में बारिश के चलते पानी भर गया है।

मुरादाबाद में कुल्फी खाकर गर्मी मिटाती महिलाएं।

मुरादाबाद में कुल्फी खाकर गर्मी मिटाती महिलाएं।

अमृतसर में गर्मी से राहत पाने के लिए नल के नीचे नहाता मजदूर।

अमृतसर में गर्मी से राहत पाने के लिए नल के नीचे नहाता मजदूर।

लखनऊ में सिर पर कपड़ा डालकर गर्मी से बचाव करती लड़कियां।

लखनऊ में सिर पर कपड़ा डालकर गर्मी से बचाव करती लड़कियां।

दिल्ली में गर्मी के बीच पानी की किल्लत है। चाणक्यपुरी इलाके में टैंकर पहुंचते ही पानी के लिए जद्दोजहद करते लोग।

दिल्ली में गर्मी के बीच पानी की किल्लत है। चाणक्यपुरी इलाके में टैंकर पहुंचते ही पानी के लिए जद्दोजहद करते लोग।

दिल्ली में भीषण गर्मी पड़ रही है। हीट स्ट्रोक के चलते एक पेशेंट को लोकनायक जयप्रकाश अस्पताल में भर्ती किया गया।

दिल्ली में भीषण गर्मी पड़ रही है। हीट स्ट्रोक के चलते एक पेशेंट को लोकनायक जयप्रकाश अस्पताल में भर्ती किया गया।

पटना में गर्मी से बचने के लिए लोग चेहरे को कपड़े से ढंककर और छाता लगाकर घूम रहे हैं।

पटना में गर्मी से बचने के लिए लोग चेहरे को कपड़े से ढंककर और छाता लगाकर घूम रहे हैं।

आगे कैसा रहेगा मौसम
उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम में असम, मेघालय और अरुणाचल प्रदेश, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में अगले 5 दिन 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी। हल्के से मध्यम स्तर की बारिश हो सकती है।

कोंकण, गोवा, मध्य महाराष्ट्र और मराठवाड़ा में गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है। साथ ही 40-50 किमी प्रति घंटे की स्पीड से हवाएं चल सकती हैं। ऐसा मौसम अगले 5 दिन रह सकता है।

गांगेय पश्चिम बंगाल, बिहार, झारखंड और ओडिशा में अगले 5 दिन गरज-चमक के साथ बारिश होगी। साथ ही 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं।

नॉर्थ-ईस्ट अरब सागर और सौराष्ट्र में साइक्लोनिक सर्कुलेशन बना है, जिसके चलते मध्य प्रदेश, विदर्भ और छत्तीसगढ़ में हल्की से मध्यम स्तर की बारिश हो सकती है और 40-60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं।

जानिए राज्यों के मौसम का हाल
मध्य प्रदेश: जबलपुर समेत 22 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट, रायसेन में नदी में जेसीबी समेत दूसरी मशीनें डूबीं

मध्यप्रदेश में प्री-मानसून खूब बरस रहा है। बुधवार तड़के भोपाल समेत कई जिलों में बारिश हुई। रायसेन में कोड़ी नदी में तेज पानी आने के कारण फोरलेन के काम में लगी जेसीबी सहित दूसरी मशीनें डूब गईं। इन मशीनों को पानी से निकालने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ी। फोरलेन रोड विदिशा से मेहगांव होते हुए रायसेन के बारला तक बनाया जा रहा है। जबलपुर, छिंदवाड़ा समेत 22 जिलों में आंधी-बारिश का ऑरेंज अलर्ट है। पूरी खबर पढ़ें…

उत्तर प्रदेश: मेरठ-बरेली समेत यूपी के 6 शहरों में तेज बारिश, गर्मी से 48 घंटे में 4 रोडवेज कर्मियों की मौत

यूपी में बुधवार देर रात मौसम बदला। बरेली, मेरठ और लखीमपुर खीरी समेत 6 शहरों में आंधी के साथ तेज बारिश हुई। बहराइच में इतनी बारिश हुई कि सड़कों पर पानी भर गया। इसके अलावा कई शहरों में तेज आंधी चल रही है। आगरा में भी देर शाम तेज बारिश हुई। इधर, भीषण गर्मी से प्रदेश में 48 घंटे में 4 रोडवेज कर्मचारियों की मौत हो गई। मरने वालों में 3 ड्राइवर और 1 कंडक्टर शामिल हैं। पूरी खबर पढ़ें…

छत्तीसगढ़: अंधड़ और बारिश का यलो अलर्ट, 3-4 दिनों में प्रदेश के बाकी हिस्सों में एक्टिव होगा मानसून

छत्तीसगढ़ में कुछ दिनों से मानसून की गतिविधियां थम से गई थीं। हालांकि कहीं-कहीं हल्की बारिश होती रही। मंगलवार को रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग, बलौदबाजार, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही (GPM) समेत कई जिलों में झमाझम बारिश हुई। इसके चलते लोगों को गर्मी और उमस से राहत मिली है। पूरी खबर पढ़ें…

खबरें और भी हैं…