हिमाचल में 55 दिन में 113 लैंडस्लाइड, 330 की मौत: चौड़ी सड़कों ने पहाड़ों की नींव हिलाई; UP के 14 जिलों पर सूखे का खतरा

  • Hindi News
  • National
  • Himachal Pradesh Rainfall Alert Update; Uttarakhand | Uttar Pradesh Shimla Kalka Kangra

30 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
शिमला के समर हिल इलाके में आज यानी शुक्रवार को लगातार पांचवे दिन रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। यहां 14 अगस्त को शिव मंदिर लैंडस्लाइड की चपेट में आ गया था। इस हादसे अब तक 14 लोगों के शव मिल चुके हैं। - Dainik Bhaskar

शिमला के समर हिल इलाके में आज यानी शुक्रवार को लगातार पांचवे दिन रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। यहां 14 अगस्त को शिव मंदिर लैंडस्लाइड की चपेट में आ गया था। इस हादसे अब तक 14 लोगों के शव मिल चुके हैं।

पहाड़ों में बढ़ता कंस्ट्रक्शन और घटता वन क्षेत्र हिमालय की उम्र घटा रहा है। इसके पहाड़ दरक रहे हैं। हिमाचल इसका उदाहरण है। यहां दो साल में भूस्खलन की घटनाएं 6 गुना बढ़ गई हैं। इस मानसून के 55 दिन में 113 बार भूस्खलन हुआ है। बारिश और लैंडस्लाइड से जुड़ी घटनाओं में 330 लोगों की मौत हो चुकी है।

भूवैज्ञानिक विशेषज्ञ प्रो. वीरेंद्र सिंह धर के मुताबिक, चौड़ी सड़कों के लिए हिमाचल के पहाड़ों को सीधा काटा जा रहा है। इससे पहाड़ों की तलहटी की चट्‌टानें भी काटी जा रही हैं, जिससे जल निकासी की व्यवस्था खत्म हो गई है। इससे हिमाचल में ढलान वाले क्षेत्र लैंडस्लाइड के लिए संवेदनशील हो गए हैं। टनल में धमाके और हाइड्रो प्रोजेक्ट से भी लैंडस्लाइड की घटनाएं बढ़ रही हैं।

उधर, उत्तरप्रदेश के 14 जिलों पर सूखे का खतरा मंडरा रहा है। इनमें बुंदेलखंड के 7, पूर्वी उप्र के 6 और तराई का एक जिला शामिल है। राज्य के 75 में से आधे जिलों में सामान्य से कम बारिश हुई है।

हिमाचल के कांगड़ा जिले में बाढ़ प्रभावित इलाकों में फंसे लोगों को एयरलिफ्ट कर निकाला गया।

हिमाचल के कांगड़ा जिले में बाढ़ प्रभावित इलाकों में फंसे लोगों को एयरलिफ्ट कर निकाला गया।

हिमाचल में 17,120 लैंडस्लाइड संभावित क्षेत्र
हिमाचल में लैंडस्लाइड संभावित क्षेत्र बढ़कर 17120 हो गए हैं। इनमें भी 675 के किनारे इंसानी बस्तियां हैं। शिमला में कई सरकारी भवन भूस्खलन के खतरे की जद में हैं।

हिमाचल में 68 सुरंगें बन रही हैं। इनमें 11 बन चुकी हैं, 27 निर्माणाधीन हैं और 30 विस्तृत परियोजना की रिपोर्ट तैयार हो रही हैं। इनमें कई प्रोजेक्ट केंद्र के हैं। इससे राज्य में भूस्खलन के जोखिम वाले क्षेत्र बढ़ेंगे।

हिमाचल के पहाड़ों को नुकसान पहुंचने की वजहें

  • अवैज्ञानिक निर्माण- पहाड़ों को सीधा काटा, इसमें चट्‌टानों की नींव भी कट गईं।
  • पानी रुक गया- ढलान खत्म होने से पानी बह नहीं रहा, सीधे पहाड़ों में बैठ रहा।
  • बहाव पर अतिक्रमण- पानी के बहाव पर बस्तियां बस गईं, निकासी का रास्ता बंद हो गया।

अगले 24 घंटे कैसे रहेंगे…

यहां भारी बारिश होगी: छत्तीसगढ़, ओडिशा, झारखंड, पूर्वी मध्य प्रदेश, पूर्वी उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, तटीय आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, असम, मेघालय, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा।

यहां मध्यम बारिश होगी: महाराष्ट्र, बिहार, सिक्किम, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, कर्नाटक।

अब देखें राज्यों के मानसून की तस्वीरें…

उत्तराखंड के देहरादून में लैंडस्लाइड की चपेट में आने से कई घर टूट गए।

उत्तराखंड के देहरादून में लैंडस्लाइड की चपेट में आने से कई घर टूट गए।

देहरादून में लोग लैंडस्लाइड संभावित इलाकों से अपने घर खाली कर सुरक्षित स्थानों पर जा रहे हैं।

देहरादून में लोग लैंडस्लाइड संभावित इलाकों से अपने घर खाली कर सुरक्षित स्थानों पर जा रहे हैं।

पंजाब के होशियारपुर में बारिश के बाद एक गांव में पानी भर गया।

पंजाब के होशियारपुर में बारिश के बाद एक गांव में पानी भर गया।

हिमाचल के सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू ने गुरुवार को मंडी में बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा किया।

हिमाचल के सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू ने गुरुवार को मंडी में बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा किया।

खबरें और भी हैं…