हिमाचल में साल की पहली बर्फबारी, माइनस 8 डिग्री तापमान: MP-राजस्थान में कोहरे के कारण विजिबिलिटी 50 मीटर रही; UP-महाराष्ट्र में बारिश का अलर्ट

  • Hindi News
  • National
  • Weather IMD Forecast Update; MP UP Rainfall Alert | Delhi Haryana Punjab Chandigarh

नई दिल्ली16 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

देश के आधे से ज्यादा राज्यों में ठंड और घने कोहरे का सिलसिला जारी है। हिमाचल प्रदेश के कुफरी में मंगलवार (9 जनवरी) को इस साल पहली बार बर्फबारी हुई। इससे न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई। बर्फबारी के बाद कुकुमसेरी में -8.6 डिग्री, कुफरी में -0.4 डिग्री तापमान दर्ज किया गया।

मध्य प्रदेश के कई शहरों में बुधवार (10 जनवरी) की सुबह घना कोहरा छाया रहा। भोपाल में सुबह 5 बजे विजिबिलिटी 50 मीटर दर्ज की गई। यहां रिमझिम बारिश भी हुई। IMD ने एमपी के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश और ओले गिरने की संभावना जताई है। अगले 2-3 दिन के बाद राज्य में ठंड का असर बढ़ेगा।

राजस्थान के बिकानेर और जयपुर में घने कोहरे के कारण विजिबिलिटी 25 और 50 मीटर रही। कुछ ऐसा ही हाल जम्मू-कश्मीर, पंजाब, हरियाणा, बिहार, यूपी और ओडिशा के जिलों में भी रहा।

यूपी के सभी जिलों में आज घने कोहरे का यलो अलर्ट है। 10 जिलों में बारिश और ओले गिरने के आसार हैं। राज्य में 12 जनवरी से मौसम साफ होगा। धूप निकलने की संभावना है। हालांकि, तापमान में लगातार गिरावट होगी। इससे ठंड बढ़ने की आशंका है।

महाराष्ट्र और गुजरात में भी आज गरज और चमक के साथ बूंदाबांदी का अनुमान है। मुंबई में मंगलवार देर रात बारिश हुई। इसके अलावा तमिलनाडु और केरल के लिए भी बारिश का अलर्ट है। यहां अगले दो दिनों तक बारिश जारी रहने की आशंका है।

अगले 24 घंटों के दौरान मौसम की स्थिति
निजी वेदर एजेंसी स्काईमेट के मुताबिक, 10 जनवरी को पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और बिहार के कुछ हिस्सों में घना कोहरा छाए रहने का अनुमान है। राजस्थान में एक-दो जगहों पर कोल्ड-डे की आशंका है।

गोवा और मध्य महाराष्ट्र में आज हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। तमिलनाडु, केरल और तटीय कर्नाटक में एक-दो जगहों पर भारी बारिश हो सकती है। इसके अलावा दक्षिणी आंध्र प्रदेश में हल्की बारिश का अनुमान है।

मौसम विभाग की एडवाइजरी- ड्राइविंग में सावधानी रखें

  • ट्रैफिक – कोहरा होने पर गाड़ी चलाते समय या किसी ट्रांसपोर्ट के जरिए ट्रैवल करते समय सावधानी रखें। ड्राइविंग धीरे करें और फॉग लाइट का इस्तेमाल करें। ट्रैवल शेड्यूल के लिए एयरलाइंस, रेलवे और स्टेट ट्रांसपोर्ट के संपर्क में रहें। एयरलाइंस कंपनियों ने यात्रियों से कहा है कि वे एयरपोर्ट रवाना होने से पहले उड़ानों की स्थिति चेक कर लें।
  • हेल्थ – जब तक इमरजेंसी न हो, तब तक बाहर निकलने से बचें और चेहरे को ढंक कर रखें। अस्थमा, ब्रोंकाइटिस से पीड़ित लोग लंबे समय तक घने कोहरे में रहने से बचें। इससे सांस से जुड़ी परेशानी बढ़ सकती है।

राज्यों में मौसम का हाल…

आधे MP में बदला मौसम, ग्वालियर-चंबल में कोहरे के साथ बारिश-ओले का अलर्ट; 3 दिन बाद पड़ेगी कड़ाके की ठंड

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में बुधवार (10 जनवरी) को घना कोहरा छाया रहा। यहां सुबह 5 बजे 50 मीटर विजिबिलिटी दर्ज की गई।

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में बुधवार (10 जनवरी) को घना कोहरा छाया रहा। यहां सुबह 5 बजे 50 मीटर विजिबिलिटी दर्ज की गई।

मध्य प्रदेश के आधे से ज्यादा जिलों में मौसम बदल गया है। वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के कारण के कारण बुधवार (10 जनवरी) सुबह भोपाल, सागर, सीहोर समेत कई शहरों में घना कोहरा छाया रहा। भोपाल में रिमझिम बारिश भी हुई।

IMD ने बताया कि राज्य के कुछ हिस्सों में आज हल्की बारिश और ओले गिरने के आसार हैं। अगले 2 से 3 दिन तक कोहरा छाया रहेगा। इसके बाद रात के टेम्प्रेचर में गिरावट होगी। इससे ठंड का असर बढ़ जाएगा। पूरी खबर पढ़ें…

यूपी के 10 जिलों में बारिश-ओले का अलर्ट, 5 शहरों में कोल्ड-डे रिकॉर्ड हुआ; पूरे प्रदेश में घना कोहरा छाया

यूपी में कोहरे के साथ तेज हवाएं चल रही हैं। इससे कंपकंपी महसूस हो रही है। 10 जनवरी के बाद राज्य में ठंड और बढ़ने की संभावना है।

यूपी में कोहरे के साथ तेज हवाएं चल रही हैं। इससे कंपकंपी महसूस हो रही है। 10 जनवरी के बाद राज्य में ठंड और बढ़ने की संभावना है।

उत्तर प्रदेश में बेमौसम बारिश हो रही है। लखनऊ समेत कई शहरों में मंगलवार (9 जनवरी) को बूंदाबांदी हुई। मौसम विभाग ने बुधवार (10 जनवरी) को प्रदेश के 10 जिलों में बारिश और ओले का अलर्ट जारी किया है।सभी जिलों में घने कोहरे का यलो अलर्ट भी जारी किया गया है।

राज्य में गुरुवार (11 जनवरी) से बारिश के आसार नहीं हैं। अलग-अलग शहरों में 12 जनवरी से धूप निकल सकती है। हालांकि, कड़ाके की ठंड भी पड़ेगी। पूरी खबर पढ़ें…

हिमाचल के कुफरी में बर्फबारी, पंजाब-हरियाणा और चंडीगढ़ में धुंध; मकर संक्रांति तक खराब रहेगा मौसम

हिमाचल के कुफरी में 9 जनवरी को साल 2024 की पहली बर्फबारी हुई। इससे वहां का तापमान -0.4 डिग्री दर्ज किया गया।

हिमाचल के कुफरी में 9 जनवरी को साल 2024 की पहली बर्फबारी हुई। इससे वहां का तापमान -0.4 डिग्री दर्ज किया गया।

हिमाचल में मंगलवार (9 जनवरी) को साल की पहली बर्फबारी हुई। बर्फबारी के कारण कुकुमसेरी में -8.6 डिग्री, कुफरी में -0.4 डिग्री न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया। IMD के अनुसार, मकर संक्रांति तक राज्य में धुंध और ठंडी हवाएं चलने की संभावनाएं हैं।

दूसरी तरफ, हरियाणा, पंजाब और चंडीगढ़ घने कोहरे की चपेट में हैं। बुधवार सुबह कई इलाकों में विजिबिलिटी 50 मीटर से 100 मीटर के बीच दर्ज की गई। हरियाणा के 10 जिलों में आज बारिश हो सकती है। पंजाब के 17 जिलों में बूंदाबांदी की संभावना है। पूरी खबर पढ़ें…

खबरें और भी हैं…