हाथरस हादसे के VIDEOS- 122 मौतें, 150 से ज्यादा घायल: सत्संग में भगदड़ के बाद खुले में लाशें बिखरी, अपनों की तलाश में लोग बिलख रहे

हाथरस15 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
हाथरस में भोले बाबा के सत्संग में भगदड़ में हजारों लोग मौजूद थे। हादसे के बाद हाथरस के अस्पताल में लाशें बिखरी हुई हैं। - Dainik Bhaskar

हाथरस में भोले बाबा के सत्संग में भगदड़ में हजारों लोग मौजूद थे। हादसे के बाद हाथरस के अस्पताल में लाशें बिखरी हुई हैं।

उत्तर प्रदेश के हाथरस में नारायण साकार हरि भोले बाबा के सत्संग के दौरान मंगलवार को भगदड़ मचने से 122 लोगों की मौत हो गई। इनमें ज्यादातर महिलाएं और बच्चे हैं। 150 से ज्यादा लोग घायल हैं।

सत्संग हाथरस से 47 किमी दूर फुलरई गांव में चल रहा था। इसमें 20 हजार से ज्यादा लोग जमा थे। हादसे के बाद घायलों को टैंपो और बसों में हाथरस के अस्पताल लाया गया है। घायलों में कई की हालत गंभीर है, इसलिए मृतकों को संख्या बढ़ने की आशंका जताई जा रही है।

सत्संग में भगदड़ में मारे गए लोगों को टेंपो और बस में रखकर अस्पताल लाया गया।

सत्संग में भगदड़ में मारे गए लोगों को टेंपो और बस में रखकर अस्पताल लाया गया।

हादसे और उसके बाद के हालात VIDEOS में देखें…

अपडेट्स

15 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

अस्पताल में परिजन के शव के पास बैठे लोग

हाथरस अस्पताल में लोग परिजन के शव को सहेजते नजर आए।

15 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

बुजुर्ग महिला ने बताई हादसे की आंखों-देखी

सत्संग हादसे के समय मौजूद रहीं शकुंतला देवी ने बताया कि हजारों लोगों की भीड़ एकसाथ पंडाल से निकली और लोग कुचलते गए।

38 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

एंबुलेंस में डेडबॉडी पहुंची तो बिलख पड़े परिजन

सत्संग हादसे के बाद जब मृतकों की डेडबॉडी लाई गई, तो उनके परिजन बिलखने लगे।

07:47 PM2 जुलाई 2024

  • कॉपी लिंक

हाथरस के DM आशीष कुमार ने हादसे की जानकारी दी

हादसे के बाद हाथरस के DM आशीष कुमार ने अस्पताल पहुंचकर घायलों के इलाज की जानकारी ली और हादसे के बारे में बताया।

07:39 PM2 जुलाई 2024

  • कॉपी लिंक

प्रत्यक्षदर्शी बोले- सत्संग में हजारों की भीड़ पहुंची थी

हाथरस अस्पताल में मौजूद दुलारी बाई ने बताया कि सत्संग के बाद लोग एकसाथ बाहर निकले और भगदड़ मच गई।

07:16 PM2 जुलाई 2024

  • कॉपी लिंक

मृतकों-घायलों के परिजन अस्पताल में बिलख रहे

हादसे में मारे गए और घायल हुए लोगों के परिजन अस्पताल परिसर में बिलख रहे हैं। कई लोगों को तो अपनों की खबर तक नहीं मिल पाई है।

07:07 PM2 जुलाई 2024

  • कॉपी लिंक

हाथरस अस्पताल के बाहर जमा हुए घायलों के परिजन

हाथरस के सरकारी अस्पताल में घायलों का हाल-चाल जानने के लिए उनके परिजन की भीड़ लगी हुई है।

खबरें और भी हैं…