हाथरस हादसा…एक परिवार के 15 समेत 17 की मौत: जनरथ-मैक्स में भिड़ंत; उछलकर 20 फीट दूर गिरे लोग; खेतों में तड़प-तड़पकर तोड़ा दम – Hathras News

हाथरस में शुक्रवार शाम मैक्स वाहन और जनरथ बस की टक्कर हो गई। हादसे में 17 लोगों की मौत हो गई। इनमें 15 एक ही परिवार के हैं। 10 घायल हैं। मरने वालों में 4 बच्चे, 4 महिला और 9 पुरुष शामिल हैं।

.

मैक्स सवार चालीसवें से लौट रहे थे, तभी सामने से रोडवेज आकर भिड़ गई। टक्कर के बाद मैक्स पलटी खाते हुए सड़क किनारे में गड्‌डे में जा गिरी। लोग उछलकर 20 फीट दूर जा गिरे। किसी का सिर फूटा तो किसी का हाथ कट कर अलग हो गया। लोगों ने खेतों में तड़प-तड़प कर दम तोड़ दिया।

हादसा गांव मीतई के पास हाईवे पर हुआ। मरने वालों में 16 लोग आगरा के सेमरा गांव के रहने वाले थे। एक फिरोजाबाद का रहने वाला था। देर रात तक शवों का पोस्टमॉर्टम चला। रात 1 बजे शवों को आगरा लाया गया। सुबह 11 बजे शवों का अंतिम संस्कार किया जाएगा।

हादसे की 2 तस्वीरें….

हादसे के बाद लोग मैक्स से उछल कर 20 फीट दूर जा गिरे।

हादसे के बाद लोग मैक्स से उछल कर 20 फीट दूर जा गिरे।

हादसे के बाद लोग खेतों में तपड़पते हुए दिखाई पड़े।

हादसे के बाद लोग खेतों में तपड़पते हुए दिखाई पड़े।

15 की मौके पर मौत, 2 ने अस्पताल में दम तोड़ा आगरा के सेमरा गांव निवासी हाथरस के सासनी में चालीसवें आए थे। ​​​​कार्यक्रम में शामिल होकर 37 लोग मैक्स से आगरा लौट रहे थे। मीतई के पास पहुंचे थे, तभी आगरा से अलीगढ़ जा रही जनरथ ने टक्कर मार दी। मैक्स सवार 15 लोगों की मौके पर मौत हो गई। 2 लोगों ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। वारदात के बाद बस ड्राइवर फरार हो गया। बस सवार लोगों को हल्की-फुल्की चोट आई है।

पल-पल के अपडेट्स जानने के लिए लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए….