हरियाणा में JJP-ASP ने जारी की 19 उम्मीदवारों की लिस्ट: दुष्यंत चौटाला उचाना, दिग्विजय डबवाली से लड़ेंगे; पूर्व BJP मंत्री के भाई की बेटी अटेली से उम्मीदवार – Rewari News

हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए जननायक जनता पार्टी (JJP) और चंद्रशेखर रावण की आजाद समाज पार्टी (ASP) ने 19 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है।

.

इसमें पूर्व डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला समेत 2 विधायकों को टिकट दी गई है। दुष्यंत के साथ अमरजीत ढांडा को जुलाना से टिकट दी गई है।

इसमें सबसे चौंकाने वाला नाम आयुषी अभिमन्यु राव का है। जो भाजपा के पूर्व मंत्री राव नरबीर सिंह के भाई की बेटी हैं। जजपा ने उन्हें अटेली से उम्मीदवार बनाया है।

दुष्यंत चौटाला के भाई दिग्विजय चौटाला विधानसभा उपचुनाव हार चुके हैं। उन्हें अभी तक कोई चुनावी जीत नहीं मिली है।

उम्मीदवारों की लिस्ट…

पूर्व मंत्री नरबीर के भाई की बेटी को टिकट
जेजेपी ने अटेली से आयुषी अभिमन्यु राव को टिकट दिया हैं। आयुषी बीजेपी नेता और पूर्व मंत्री राव नरबीर सिंह के भाई कमलबीर सिंह की बेटी हैं। आयुषी के पति अभिमन्यु राव कांग्रेस के सीनियर नेता और पूर्व मंत्री कैप्टन अजय सिंह यादव के भतीजे हैं। अभिमन्यु राव फिलहाल जेजेपी में उपाध्यक्ष पद पर हैं। अभिमन्यु राव लंबे समय से अटेली हल्के में सक्रिय हैं।

उनके दादा पूर्व विधायक अभय सिंह का अहीरवाल इलाके में खासा प्रभाव रहा हैं। उनके ताऊ के बेटे चिरंजीव राव रेवाड़ी से विधायक हैं।

उम्मीदवारों की पूरी प्रोफाइल…

उपचुनाव और लोकसभा चुनाव हार चुके दिग्विजय चौटाला
दिग्विजय चौटाला ने अभी तक कोई भी चुनाव नहीं जीता है। वह जनवरी 2019 में जींद में हुए उपचुनाव में खड़े हुए थे, लेकिन हार गए थे। इसके बाद 2019 में ही सोनीपत लोकसभा से चुनाव लड़ा था, उसमें भी करारी हार मिली थी। दिग्विजय चौटाला पूर्व डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला के छोटे भाई हैं। अभी वह जजपा की युवा विंग की कमान संभाल रहे हैं।

JJP के 7 विधायकों ने छोड़ी पार्टी
JJP के 7 विधायक पार्टी को अलविदा कह चुके हैं। इनमें नरवाना से रामनिवास सुरजाखेड़ा, उकलाना से अनूप धानक, टोहाना से देवेंद्र बबली, शाहबाद से रामकरण काला, गुहला चीका से ईश्वर सिंह, नारनौंद से रामकुमार गौतम और बरवाला से जोगीराम सिहाग शामिल हैं। अब पार्टी में उचाना से विधायक दुष्यंत चौटाला, बाढड़ा से विधायक उनकी मां नैना चौटाला और जुलाना से विधायक अमरजीत ढांडा बचे हैं।

हरियाणा विधानसभा चुनाव से जुड़ी अहम जानकारियां