हरियाणा में बोले राहुल गांधी-मोदी ने 22 लोग अमीर बनाए: अडानी कहने पर BJP वाले मुंह नीचे कर लेते, मंच पर भिड़े राव दान-किरण चौधरी – Sonipat News

सोनीपत में रैली को संबोधित करते हुए राहुल गांधी और उसमें पहुंच लोग।

कांग्रेस नेता राहुल गांधी आज हरियाणा के दौरे पर हैं। उन्होंने सबसे पहले चरखी दादरी में रैली की। इसके बाद वह सोनीपत पहुंचे। इस दौरान उन्होंने कहा कि मोदी सरकार अरबपतियों की है। मोदी ने 22 लोगों का कर्जा माफ किया। सिर्फ 22 लोगों को अमीर बनाया। अब राहुल

.

चरखी दादरी में रैली के दौरान मंच पर राहुल के सामने बेटी श्रुति की टिकट कटने से नाराज विधायक किरण चौधरी और कैंडिडेट राव दान सिंह भिड़ गए। दोनों ने एक-दूसरे को अंगुलियां दिखाई।

इसके बाद राहुल गांधी ने रैली को संबोधित करते हुए कहा कि वे हरियाणा की सभी 10 सीटें जीतेंगे। 4 जून को I.N.D.I.A. गठबंधन की सरकार बन रही है। इसके एक महीने बाद 4 जुलाई को देश की करोड़ों महिलाओं के खाते में 8500 रुपए आएंगे।

राहुल गांधी ने कहा कि मैं देश का बेटा हूं और पीएम नरेंद्र मोदी देश के राजा हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस युवाओं को पहली पक्की नौकरी देगी।

चरखी दादरी में रैली के दौरान की 2 तस्वीरें….

चरखी दादरी में राहुल गांधी की रैली के दौरान उमड़ी भीड़।

चरखी दादरी में राहुल गांधी की रैली के दौरान उमड़ी भीड़।

मंच पर विधायक किरण चौधरी ने राहुल गांधी से राव दिन सिंह के प्रचार के बारे में जानकारी न देने की शिकायत की। इस दौरान राहुल ने किरण चौधरी को कहा कि मैं इसे देख लूंगा।

मंच पर विधायक किरण चौधरी ने राहुल गांधी से राव दिन सिंह के प्रचार के बारे में जानकारी न देने की शिकायत की। इस दौरान राहुल ने किरण चौधरी को कहा कि मैं इसे देख लूंगा।