हरदीप पुरी बोले- महात्मा गांधी जटिल इंसान थे: वर्ल्ड वॉर-1 में अंग्रेजों की मदद के लिए भारतीयों को भेजने की बात कही थी

  • Hindi News
  • National
  • BJP Minister Hardeep Singh Puri On Mahatma Gandhi’s Role In India’s Freedom

नई दिल्लीएक घंटा पहले

  • कॉपी लिंक
केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी (सेंटर में) बुधवार को दिल्ली में पत्रकार व लेखक अशोक टंडन (दाएं) की किताब के लॉन्च इवेंट में शामिल हुए । - Dainik Bhaskar

केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी (सेंटर में) बुधवार को दिल्ली में पत्रकार व लेखक अशोक टंडन (दाएं) की किताब के लॉन्च इवेंट में शामिल हुए ।

केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कहा है कि देश की आजादी की लड़ाई में महात्मा गांधी का योगदान किसी से छुपा नही है, लेकिन वे बेहद जटिल इंसान थे। पहले विश्व युद्ध के दौरान उन्होंने अंग्रेजों की तरफ से युद्ध लड़ने के लिए भारतीय नागरिकों को भेजने की बात कही थी।

हरदीप सिंह पुरी दिल्ली में जर्नलिस्ट और प्रसार भारती बोर्ड मेंबर अशोक टंडन की किताब ‘द रिवर्स स्विंग-कोलोनियलिज्म टु को-ऑपरेशन’ के लॉन्च इवेंट में शामिल हुए थे। वहीं उन्होंने इस किताब को लेकर अपनी राय रखी।

बुक लॉन्च इवेंट में महात्मा गांधी और इंडो-यूके रिश्तों पर बात की।

बुक लॉन्च इवेंट में महात्मा गांधी और इंडो-यूके रिश्तों पर बात की।

ब्रिटेन में गांधी ने जो पढ़ाई की, वह अंग्रेजी जिंदगी के मुताबिक थी
किताब के पहले चैप्टर- ‘महात्मा गांधी- एन अपोसल ऑफ पीस फॉर ब्रिटन्स’ यानी ‘अंग्रेजों के लिए शांति के देवदूत-महात्मा गांधी’ का जिक्र करते हुए हरदीप पुरी ने कहा कि हम सभी राष्ट्रपिता के अनुयायी हैं। देश के निर्माण, इलीट क्लास के आंदोलन को देश की जनता तक लाने में उनकी भूमिका को बहुत अच्छी तरह डॉक्युमेंट किया गया है। लेकिन मैं बताना चाहूंगा कि महात्मा गांधी बेहद जटिल इंसान थे।

वे जब ब्रिटेन में ही थे, जब उन्होंने पहले विश्व युद्ध के दौरान ब्रिटेन की मदद करने के मकसद से भारतीयों को भेजने की बात कही थी। ब्रिटेन में उनकी शुरुआती जिंदगी, उनकी पढ़ाई ने उन्हें इंग्लिश स्टाइल वाला वकील बनने के लिए तैयार किया था। जब वे दक्षिण अफ्रीका गए, तो वो गांधी बनना शुरू हुए जिन्हें हम जानते हैं और जिन्होंने राष्ट्रीय आंदोलन में योगदान दिया।

ब्रिटेन को पछाड़कर जो खुशी हुई, उसकी बराबरी मुश्किल
पुरी ने बताया कि इस किताब में एक चैप्टर है कि कैसे भारत देश की पांचवी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनकर ब्रिटेन से आगे निकल गया। जब हम जापान और जर्मनी को पछाड़कर तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनेंगे, मुझे नहीं लगता तब भी हमें इतनी खुशी होगी जितनी ब्रिटेन को पछाड़कर हुई है।

पुरी ने कहा कि एविएशन सेक्टर, टेलीकम्युनिकेशन जैसे सेक्टर्स में भारत और ब्रिटेन के बीच सहयोग को देखकर दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय संबंधों को समझा जा सकता है। ब्रिटेन में बसे भारतीय समुदाय के लोगों ने भारत और ब्रिटेन के बीच रिश्तों को जो आयाम दिया है, वह कहीं कोई रहने वाला भारतीय समुदाय नहीं कर सकता है। मैं उम्मीद करता हूं कि भारत-यूके के बीच फ्री ट्रेड एग्रीमेंट हकीकत में बदल पाए।

हरदीप सिंह पुरी ने अपने X अकाउंट पर इस इवेंट की तस्वीरें शेयर कीं।

हरदीप सिंह पुरी ने अपने X अकाउंट पर इस इवेंट की तस्वीरें शेयर कीं।

ब्रिटेन ने आज तक जलियांवाला के लिए माफी नहीं मांगी
किताब के लेखक अशोक टंडन ने जलियांवाला बाग पर लिखे एक चैप्टर का जिक्र करते हुए कहा कि ब्रिटन की महारानी से लेकर प्रधानमंत्रियों तक, सबने इस हादसे पर दुख तो जताया है, लेकिन आज तक इसके लिए आधिकारिक रूप से माफी नहीं मांगी।

ये खबर भी पढ़ें…

असम CM बोले- राहुल जी गांधी सरनेम छोड़ दीजिए:टाइटल लगाने से डकैत साधु नहीं बनता, आप लोग डुप्लीकेट गांधी हैं

असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने कांग्रेस के गांधी परिवार पर सरनेम हड़पने का आरोप लगाया है। 10 सितंबर को गुवाहाटी स्थित भाजपा मुख्यालय में एक कार्यक्रम के दौरान हिमंता ने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी से अपना सरनेम छोड़ने को कहा।

उन्होंने कहा- सारे गांधी कैसे बन गए। मैंने बहुत दिन रिसर्च किया। इंदिरा गांधी, राजीव गांधी, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी किस फॉर्मूले से गांधी हैं। कांग्रेस कहती है कि भाजपा I.N.D.I.A नाम से डर गई है। कल कोई डकैत अपना नाम गांधी रख लेगा तो क्या वह साधु बन जाएगा। पूरी खबर यहां पढ़ें…

खबरें और भी हैं…