स्पाइस जेट की फ्लाइट में खराबी: नाशिक जा रहे प्लेन के ऑटो पायलट सिस्टम में गड़बड़ी, टेकऑफ के बाद दिल्ली लौटा

  • Hindi News
  • National
  • Delhi Airport; SpiceJet Flight Autopilot System Malfunction | Delhi News

नई दिल्ली8 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

गुरुवार को दिल्ली से नाशिक जा रही स्पाइस जेट की फ्लाइट में टेकऑफ के बाद अचानक से ऑटो पायलट सिस्टम में खराबी आ गई। इसके चलते फ्लाइट को दिल्ली वापस लौटना पड़ा। DGCA के मुताबिक, स्पाइस जेट B737 फ्लाइट SG 8363 ने सुबह 6:57 बजे दिल्ली से नाशिक के लिए उड़ान भरी थी। लेकिन बीच हवा में ऑटो पायलट सिस्टम खराब हो गया और फ्लाइट को दिल्ली लौटना पड़ा।

सभी यात्रियों को सुरक्षित निकाला
स्पाइसजेट के प्रवक्ता ने बताया कि जैसे ही टेकऑफ किया गया। फ्लाइट के क्रू मेंबर्स को ऑटो पायलट सिस्टम में खराबी का पता चला। इसके तुरंत बाद दिल्ली में वापस लैंडिंग की गई और सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला गया।

विस्तारा की बैंकॉक-दिल्ली फ्लाइट के लिए एयरबस A-320 प्लेन का इस्तेमाल किया गया था, जिसका इंजन फेल हुआ था।

विस्तारा की बैंकॉक-दिल्ली फ्लाइट के लिए एयरबस A-320 प्लेन का इस्तेमाल किया गया था, जिसका इंजन फेल हुआ था।

पहले भी कई तकनीकी खराबी की घटनाएं सामने आईं
देश की तीन प्रमुख एयरलाइन विस्तारा, स्पाइसजेट और इंडिगो के प्लेन्स में पिछले कई दिनों से लगातार गड़बड़ियां सामने आ रही हैं। जुलाई में विस्तारा एयरलाइन की बैंकॉक से दिल्ली आ रही फ्लाइट का एक इंजन फेल हो गया था। प्लेन ने दिल्ली के इंदिरा गांधी एयरपोर्ट पर एक इंजन के साथ ही लैंडिंग की थी। विस्तारा की VT-TNJ नंबर की फ्लाइट को एयरबस A-320 विमान से ऑपरेट किया जा रहा था। प्लेन के इंजन के इलेक्ट्रिक सिस्टम में गड़बड़ी होने के बाद पूरा इंजन ही फेल हो गया था। हालांकि, इस घटना में किसी पैसेंजर को चोट नहीं आई थी।

इंडिगो की रायपुर-इंदौर फ्लाइट के लिए एयरबस A-320 नियो एयरक्राफ्ट का इस्तेमाल किया गया, जिसके केबिन में धुआं दिखा था।

इंडिगो की रायपुर-इंदौर फ्लाइट के लिए एयरबस A-320 नियो एयरक्राफ्ट का इस्तेमाल किया गया, जिसके केबिन में धुआं दिखा था।

रायपुर-इंदौर इंडिगो फ्लाइट के केबिन में धुआं
इंडिगो एयरलाइन की रायपुर-इंदौर फ्लाइट को धुआं नजर आया था। विमान के क्रू ने इंदौर एयरपोर्ट पर लैंडिंग के बाद केबिन में धुआं देखा था। इंडिगो की यह फ्लाइट एयरबस A-320 नियो एयरक्राफ्ट से संचालित की जा रही थी। इस घटना में भी किसी यात्री को नुकसान नहीं हुआ था।

इसके अलावा 19 जून को पटना में स्पाइस जेट की फ्लाइट के लेफ्ट विंग से टेकऑफ के वक्त चिंगारियां निकलने लगीं थीं। इसके बाद पटना में ही इसकी इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई थी। शुरुआती जांच में बर्ड हिट का मामला सामने आया था। विमान में 185 यात्री सवार थे। जिन्हें सुरतक्षित बाहर निकाल लिया गया था। इस तरह अब तक तकनीकी खराबी की कई घटनाएं सामने आ चुकी हैं।

खबरें और भी हैं…